न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपावली-छठ पूजा पर रेलवे ने दी बड़ी राहत, यात्रियों के लिए 2.2 लाख अतिरिक्त सीटें, 15 नवंबर तक चलेंगी 78 विशेष ट्रेनें

दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 27 Oct 2018 9:55:20

दीपावली-छठ पूजा पर रेलवे ने दी बड़ी राहत, यात्रियों के लिए 2.2 लाख अतिरिक्त सीटें, 15 नवंबर तक चलेंगी 78 विशेष ट्रेनें

दीपावली और छठ पूजा के दौरान ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उत्तरी रेलवे ने अलग-अलग ट्रेनों में 2.2 लाख अतिरिक्त आरक्षित सीट मुहैया करवाने की घोषणा की है।

उत्तरी रेलवे के क्षेत्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक विश्वेष चौबे ने बताया कि 15 अक्तूबर से एक महीने के लिए 78 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अलग- अलग ट्रेनें 519 फेरे लगाएंगी। उन्होंने बताया कि यात्री सुविधा के मद्देनजर सभी ट्रेन प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले प्लेटफार्म पर पहुंच जाएंगी ताकि यात्रियों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। इससे उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो आरक्षित सीटों पर ट्रेन में सफर के लिए प्रतीक्षा सूची में हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने आरपीएफ और आरपीएसएफ जवानों को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।

रेलवे ने विशेष ट्रेनों के लिए नियमित समय पर संचालन के भी निर्देश दिए हैं ताकि यात्रियों को सफर में ट्रेनों की देरी के कारण परेशानी न हो। इस साल 7 नवंबर को दीपावली, जबकि 13 नवंबर को छठ पूजा है। दोनों त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने विशेष इंतजाम करने का निर्णय लिया है। छठ पूजा खासतौर पर बिहार और उत्तर प्रदेश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है।

राजधानी में अलग-अलग पेशे में कार्यरत लोग ये त्योहार अपने परिवार के साथ मनाने के लिए हर साल अपने घरों को जाते हैं।

रेलवे के मुताबिक, सामान्य दिनों में अलग-अलग स्टेशनों से रोजाना करीब 8.5 लाख यात्री अलग-अलग ट्रेनों में सफर करते हैं, जबकि त्योहारों के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ही रोजाना करीब छह लाख यात्री विभिन्न ट्रेनों में सफर करते हैं। आनंद विहार से औसतन 50 हजार यात्री सफर करते हैं, जिनकी संख्या त्योहारों के दौरान बढ़कर 80 हजार तक पहुंच गई है। पुरानी दिल्ली जंक्शन पर भी इस दौरान यात्रियों की संख्या में 20-30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल