न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : ट्रांसफार्मर से ही चुरा कर ले गए 10 लाख का सामान, सुरक्षा गार्ड पर संदेह जता लिया हिरासत में

अनोखा नजारा देखने को मिला अलवर के बहरोड़ में जहां चोर 16 ट्रांसफार्मरों के अंदर से 10 लाख रुपए का कॉपर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Nov 2020 2:17:23

राजस्थान : ट्रांसफार्मर से ही चुरा कर ले गए 10 लाख का सामान, सुरक्षा गार्ड पर संदेह जता लिया हिरासत में

आराजक तत्व अपने गलत मंसूबों को पूरा करने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं। इसका एक अनोखा नजारा देखने को मिला अलवर के बहरोड़ में जहां चोर 16 ट्रांसफार्मरों के अंदर से 10 लाख रुपए का कॉपर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। जिसकी रिपोर्ट सहायक अभियंता धनंजय कुमार ने दर्ज करवाई है। सहायक अभियंता ने बताया कि 16 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे भंडार शाखा में ट्रांसफार्मर से सामान चोरी होने की सूचना मिली।

जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। चोर भंडार शाखा में रखे 6 चालू हालात में ट्रांसफार्मर एवं 10 खराब हालत के ट्रांसफार्मरों के अंदर से कॉपर एवं एल्युमिनियम और करीब 700 लीटर तेल चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात कार्यालय में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें करीब 7 से 8 अज्ञात लोग रात करीब 11 बजे अंदर घुसकर 2 बजे तक लगातार विद्युत ट्रांसफार्मरों को खोलकर उसके अंदर से सामान निकालते रहे।

जिसकी जानकारी रात को तैनात सुरक्षा गार्ड गांव बूढ़वाल निवासी बस्तीराम यादव को होने के बावजूद भी नहीं दी गई। ऐसे में निगम के अधिकारी और पुलिस सुरक्षा गार्ड पर संदेह जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने सुरक्षा गार्ड को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सहायक अभियंता धनंजय ने बताया कि कार्यालय पर रात्रि के समय सुरक्षा करने की जिम्मेदारी अलवर की रिक्सो सिक्योरिटी कंपनी को दी गई है।

जिसके द्वारा दो सुरक्षा गार्ड लगाए हुए हैं। जो एक-एक कर शाम 5 बजे से दूसरे दिन सुबह 9 बजे तक तैनात रहते हैं। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि पुलिस ने सहायक अभियंता की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। मामले का जल्द खुलासा करने और चोरों को पकड़ने के प्रयास तेज किए हैं। सुरक्षा गार्ड से पूछताछ की जा रही है।

निगम के कर्मचारियों ने बताया कि रात्रि में सुरक्षा गार्ड तैनात था। अज्ञात लोग करीब 3 घंटे तक चोरी करते रहे। इसके बावजूद भी सुरक्षा गार्ड ने चोरों के जाने के बाद सहायक अभियंता को मोबाइल से चोरी होने की जानकारी दी। जिसके चलते निगम के कर्मचारियों में चोरी की घटना से सुरक्षा गार्ड को लेकर संदेह बना हुआ है। उधर सुरक्षा गार्ड ने निगम अधिकारियों को बताया कि 6-7 लोग होने से उसे डर लग रहा था। जिसपर उन्हें देखकर वह छुप गया। जिनके जाने के बाद अधिकारियों को चोरी होने की जानकारी दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत