न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पुरुष पार्टनर के नखरों को संभालना हो रहा है मुश्किल, इन उपायों की मदद से दूर होगी परेशानी

पुरुष पार्टनर कई मौकों पर अजीब बर्ताव करते है और उनके नखरे महिला पार्टनर के लिए समस्या बनते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 25 Apr 2019 11:54:29

पुरुष पार्टनर के नखरों को संभालना हो रहा है मुश्किल, इन उपायों की मदद से दूर होगी परेशानी

हर रिश्ता प्यार और भरोसे पर टिका होता हैं जिसमें दोनों का सम्मान होना जरूरी होता हैं। लेकिन अक्सर देखा गया है कि पुरुष पार्टनर कई मौकों पर अजीब बर्ताव करते है और उनके नखरे महिला पार्टनर के लिए समस्या बनते हैं। ऐसे में महिलाओं को कुछ उपाय करने और पुरुषों को समझाने की जरूरत होती है कि आपका रिश्ता दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और उसमें दोनों का सम्मान होना जरूरी है। तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में कि किस तरह आप उन्हें यह महसूस करवा सकती हैं।

* कभी भी अपने पार्टनर को यह बातें कभी ना बोलें कि तुम तो हमेशा से ही ऐसे थे, तुम कभी नहीं सुधर सकते, क्योंकि ऐसी बातें व्यक्ति के मन में गुस्सा पैदा करती हैं और आपका पार्टनर शांत होने की बजाय और भी भड़क सकता है।

* जब भी शांत माहौल में किसी मुद्दे पर बात करें तो केवल उसी मुद्दे पर बात करें। कभी भी पीछे की पुरानी बातें बिलकुल भी नहीं उखाड़ें। पार्टनर को बतायें कि मैं आपको दोषी नहीं ठहरा रही ही हूं मैं आपसे प्यार करती हूं इसलिये नहीं चाहती आपका खराब व्यवहार हमारे रिश्ते पर बुरा असर डाले।

relationship tips,husband wife relationship,male partners ribs,tips to handle male partners ribs

* अगर आपका पार्टनर इन सभी बातों से भी नहीं सुधर रहा है तो अपने सेल्फरिस्पेक्ट के साथ समझौता ना करें, उन्हें बतायें कि आपकी इज्जत भी उतनी ही मायने रखती है जितनी कि आपके पार्टनर की। वैसे भी आज के समय में रिश्ते समझौते पर नहीं 'गिव एंड टेक पर चलते हैं। आप केवल अपने पार्टनर को इज्जत दें ही नहीं बल्कि उनसे वापस सम्मान मिलने की उम्मीद भी रखें।

* यदि आपके पार्टनर का व्यवहार शुरू से अथवा बचपन से ही ऐसा है तो ऐसा व्यवहार करना उनकी आदत बन चुका है और आदत को छुड़ाना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अपने पार्टनर के साथ इस मुद्दे पर तब बात करें जब वो अच्छे मूड में हों। उन्हें बतायें कि आपका ऐसा व्यवहार उनके रिश्ते को प्रभावित कर रहा है, उन्हें एहसास करायें कि वो उनसे बहुत प्यार करती है, लेकिन उनका गलत व्यवहार रिश्ते को खत्म कर रहा है। उन्हें बतायें कि यदि आप इस परिस्थिति में होंगे तो उनको कैसा लगेगा। उनको अपनी जगह होने का एहसास करायें।

relationship tips,husband wife relationship,male partners ribs,tips to handle male partners ribs

* यदि वो बात-बात में नखरे करते हैं और चीजों में नुक्स निकालते हैं तो उन्हें प्यार से उसी समय नहीं बल्कि बाद में बतायें कि कोई जीवन में परफेक्ट नहीं होता है, हम सभी में कोई ना कोई कमी होती है, इसी प्रकार सभी चीजें एकदम परफेक्ट नहीं हो सकती हैं। इसलिये कमी निकालना छोड़ देना चाहिये, यदि कोई चीज पसंद भी नहीं आती है तो चिल्लाने की बजाय आराम से वो आपको बता सकते हैं कि आपको वो चीज क्यों पसंद नहीं है। कभी प्यार से तो कभी सख्ती के साथ उनकी हरकतों के खिलाफ विरोध जरूर जतायें।

* रिश्ते को जीवन भर बनाये रखने के लिये दोनों ही एक-दूसरे के साथ सहयोग करें, अगर पहली बार पार्टनर की कोई बात पसंद नहीं आती है तो प्यार से उन्हें एहसास दिलायें कि उन्हें ऐसी बात या व्यवहार पसंद नहीं है। चुप ना रहें, पार्टनर से आराम से बैठकर खुलकर बात करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत