न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्यूं बनते हैं स्वप्न में यौन सम्बन्ध, एक नजर उन कारणों पर

यह कहकर सपनों के कारण को समाप्त कर देते हैं कि सपने में हम वही देखते हैं जो हम दिनभर में सोचते हैं या फिर जो हम अपने जीवन में पाना चाहते हैं

Posts by : Hema | Updated on: Thu, 29 Mar 2018 8:13:47

क्यूं बनते हैं स्वप्न में यौन सम्बन्ध, एक नजर उन कारणों पर

विज्ञान के अनुसार रोजमर्रा की जिदंगी में हमारी कुछ इच्छाएं अधूरी रह जाती हैं। यही इच्छाएं हमें अक्सर सपने के रूप में दिखती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र मानता है कि सपने हमारे भविष्य का आइना होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर सपने का मतलब होता है। कुछ सपने हमारे भविष्य से तो कुछ बीते हुए पल की कहानी कहते हैं। सपनों की व्याख्या या स्वप्न फल के बारे में मत्स्य पुराण में विस्तार से बताया गया है। सपने कई प्रकार के होते हैं और हर एक सपने का अपना मतलब होता है। यह बात अलग है कि साइंस की दुनिया के अनुसार यह महज कैमिकल इनबैलेंसिंग है। या फिर वे यह कहकर सपनों के कारण को समाप्त कर देते हैं कि सपने में हम वही देखते हैं जो हम दिनभर में सोचते हैं या फिर जो हम अपने जीवन में पाना चाहते हैं।

सपने में सेक्स

यूं तो हर इंसान सपने देखता है लेकिन उन सपनों को उसकी वास्तविक जिन्दगी से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं होता। लेकिन एक ऐसा स्वप्न है जिसे हर उम्र का व्यक्ति कभी-न-कभी देखता और उसका सुख भोगता है। यह सपना है किसी व्यक्ति विशेष के साथ शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने का। ऐसा कमोबेश सभी के साथ होता है। हालांकि इस तरह का स्वप्न आना व्यक्ति को हैरत में डालने के साथ ही उसे अंदर तक हिला कर रख देता है।

सुनने और देखने में वाकई यह अजीब है, लेकिन फिर भी इन स्वप्नों का एक अर्थ होता है। उसे समझना बड़ा ही मुश्किल होता है। ऐसा तब होता है जब इंसान किसी पुरुष या महिला के बारे में अपनी सोच इस प्रकार की बना लेता है। यही सोच उसे स्वप्न के रूप में नजर आती है, वजह यह है कि वह वास्तविकता में उसे कभी भी पूरा नहीं कर सकता है। यह स्वप्न तक घातक हो जाते हैं तब पुरुष या महिला उसे बार-बार देखते हैं। इसके चलते वह स्वयं को नियंत्रित नहीं कर पाते हैं और जब कभी वे अपने पसन्दीदा स्वप्न साथी से मिलते हैं तो जागते हुए अपने उस स्वप्न को महसूस करते हैं। नतीजा उन्हें शर्मिन्दगी का अहसास होता है। इस शर्मिन्दगी के बाद वे इस तरह का स्वप्न नहीं देख पाते हैं।

अपने पार्टनर के साथ

यदि आप सपने में अपने पति-पत्नी या प्रेमी के साथ सेक्स करते दिखाई दे रहे हैं, तो इसके दो अलग-अलग मतलब होते हैं। या तो आप दोनों के बीच का रिश्ता काफी बेहतर चल रहा है या फिर आपको अपने पार्टनर से वह सब नहीं मिल रहा जो आप चाहते या चाहती हैं।

intimacy,intimacy in dreams,relationship

पूर्व ब्वॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड के साथ

जिनके साथ किसी समय पर ऐसे रिश्ते होते थे, लेकिन किन्हीं कारणों से अब वह मुमकिन नहीं है, लेकिन सपने में आपको वह सब अनुभव हो तो इसका क्या मतलब है। यदि आप सपने में अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करती या करते हैं तो इसके तीन कारण हो सकते हैं पहला यह कि हो सकता है पुराने प्रेमी या प्रेमिका के साथ आपकी सेक्स लाइफ बहुत अच्छी रही हो। दूसरा कारण यह है कि हो सकता है कि आप अपने नए साथी की तुलना पुराने साथी से ना करती हों लेकिन आपका अचेतन मन ऐसा करता है। तीसरा एवं आखिरी कारण आपकी जरूरत से जुड़ा है। अगर आप सिंगल हैं और तब आपको ऐसा सपना आ रहा है तो इसका मतलब है आप सेक्स मिस कर रहे हैं या अपने पूर्व पार्टनर को मिस कर रहे हैं।

ऑफिस में सेक्स

यह काफी अजीब है, लेकिन लोगों ने ऐसा भी अनुभव किया है। यदि आप सपने में खुद को अपने ऑफिस के किसी कर्मचारी या फिर बॉस के साथ ही इस अवस्था में पाते हैं तो अगले दिन से ही उनसे भागना आरंभ ना कर दें। इसमें आपकी कोई गलती नहीं है, ऐसे सपने आने का एक ही अर्थ है कि आपके लिए वह एक प्रेरणास्रोत हैं और आप उनसे बहुत कुछ सीख सकते या सकती हैं।

intimacy,intimacy in dreams,relationship

सेक्सोलॉजिस्ट की राय

कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे सपने इसलिए आते हैं क्योंकि असल जिंदगी में आप इसका लुत्फ उठाने में असमर्थ होते हैं। या फिर चाहकर भी आप अपनी इन भावनाओं को सामने लाने में अक्षम हैं। सेक्सोलॉजिस्ट कहते हैं कि अगर ऐसा सपना आए तो एक बार आपको अपने पार्टनर से बात करके इसका कारण जानने की कोशिश करनी चाहिए।

पसंदीदा स्टार के साथ सेक्स

अपने फेवरिट स्टार के साथ डेट पर जाना, उनसे मिलना या उनसे बातचीत करने का कोई भी मौका हम खोना नहीं चाहते। लेकिन उनके साथ सपने में सेक्स, यह तो काफी ज्यादा हो जाता है यह जब ही होता है जब हम हमेशा उस फेवरिट स्टार के बारे में सोचते रहते हैं। यदि आपको ऐसा सपना आया है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि यह सपना आपकी निजी जिंदगी की ओर इशारा करता है। अगर आप सपने में अपने किसी पसंदीदा स्टार के साथ सेक्स करते हैं तो इसका सीधा मतलब है कि आप अपने पार्टनर में और भी बहुत कुछ तलाश कर रहे हैं। आप उस स्टार का लुक और सक्सेस को अपने पार्टनर की खूबियों के साथ तौलते हैं।

इन सबके बाद हम यह कह सकते हैं कि सपनों की दुनिया बड़ी विचित्र होती है। कब और किस रात, किस समय, कैसा स्वप्न हम बंद आंखों देखें यह हम भी नहीं जानते। यह सपने क्यों आते हैं नहीं जानते। लेकिन हां कुछ शास्त्रीय तथ्यों की मदद से स्वप्न में जो कुछ भी घटित हुआ, इसका कारण जाना जा सकता है। ऐसे कई सपने हैं जो हमें परेशान करते हैं, और नींद खुलने पर हम खुद से एक ही सवाल करते हैं आखिरकार ऐसा सपना आया क्यूं, ऐसा हम कभी जान ही नहीं पाते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती