न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली स्पेशल : इन अनोखे गिफ्ट्स आइडियाज के साथ बढाएं अपनों की खुशियां

आज इस कड़ी में हम आपके लिए अनोखे गिफ्ट्स आइडियाज लेकर आए हैं जो सामान्य उपहारों से थोड़ा अलग तो हैं ही साथ ही आपके बजट में भी आ जाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 05 Nov 2020 6:13:57

दिवाली स्पेशल : इन अनोखे गिफ्ट्स आइडियाज के साथ बढाएं अपनों की खुशियां

आने वाले दिनों में दिवाली का पावन पर्व आने वाला हैं जिसमें अपनों से मिला जाता हैं और उन्हें बधाई दी जाती हैं। देखा जाता हैं कि दिवाली की खुशियों को बढ़ाने के लिए लोग अपने परिजन को अनोखे गिफ्ट्स देते हैं और उनकी खुशियों को बढ़ाने का काम करते हैं। तोहफों में नयापन लाकर इन खुशियों को और बढ़ाया जा सकता हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए अनोखे गिफ्ट्स आइडियाज लेकर आए हैं जो सामान्य उपहारों से थोड़ा अलग तो हैं ही साथ ही आपके बजट में भी आ जाएंगे।

टी हैंपर

चाय के तो सभी दिवाने होते हैं। मेहमानों को हर्बल टी उपहार में देना अच्छा विकल्प हो सकता है। बाजार में इन दिनों रोग- प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चाय भी उपलब्ध है। इनमें कई तरह के प्राकृतिक फ्लेवर भी मिलते हैं, इनका अपना खास स्वाद होता है। इस तरह का तोहफा आप चुनते हैं, तो सामने वाले को बहुत पसंद आयेगा। त्योहारों पर तो यह हैंपर आकर्षक पैकिंग में भी उपलब्ध होते हैं।

gift ideas,diwali gift ideas,diwali special,diwali 2020

पौधा

इस दिवाली अपने परिजनों को उपहार स्वरुप आप कोई अच्छा सा पौधा भी दे सकते हैं। हरियाली अधिकांश लोगों को पसंद होती है। जब-जब वे इस पौधे को देखेंगे, तब-तब वे आपको याद करेंगे,साथ ही पौधे का ख्याल रखते वक्त उनके मन को सुकुन की भी प्राप्ति होगी। उपहार में आप नाइन ओ क्लॉक, अडेनियम, गुड़हल, वायु पौधा आदि दे सकते हैं।

शॉल

दिवाली पर कपड़े तो उपहार स्वरुप दिये जाते ही हैं लेकिन उतना यदि आपका बजट नहीं है तो आप अपने अजीजों को खूबसूरत सी शॉल भी भेंट के रुप में दे सकते हैं। दिवाली के आगमन के साथ ही मौसम में ठंडक भी घूलने लगती है। ऐसे में शॉल बहुत ही उपयोगी उपहार साबित हो सकती है। शॉल का उपयोग पुरुष और महिला दोनों ही कर सकते हैं।

gift ideas,diwali gift ideas,diwali special,diwali 2020

पुस्तक

पुस्तक से खूबसूरत तो कोई उपहार हो ही नहीं सकता और पुस्तक गिफ्ट करने के लिए कोई विशेष दिन नहीं होता इसलिए सामने वाले व्यक्ति की रुचि के अनुसार आप कोई किताब भी दे सकते हैं। यदि कोई महिला हैं, जिन्हें पुस्तक पढ़ने में कोई रुचि नहीं है लेकिन पाककला में बहुत रुचि रखती हैं तो उन्हें कोई रेसिपी गाइड देकर आसानी से खुश किया जा सकता है।

हैंडमेड कार्डस

हैंडमेड कार्डस में नयापन यही होगा कि इस दिवाली आप खुद उन्हें अपने हाथों से बनायेंगे। हाथों से बना कार्ड जब आप अपने दोस्तों को दोगे तो उनकी खुशी सामान्य से थोड़ी ज्यादा होगी क्योंकि वे आपके इस प्रयास से बहुत खुश होंगे। आपको भी कार्ड देने के बाद बहुत अच्छा महसूस होगा क्योंकि आपके दोस्त तारीफ करने नहीं थक रहे होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर