न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबीसिटर का चुनाव करना बहुत मुश्किल, इन टिप्स की मदद से बनाए इसे आसान

आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी बेबीसिटर (Baby Sitter) के चुनाव में आसानी होगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 17 Sep 2019 3:54:12

बेबीसिटर का चुनाव करना बहुत मुश्किल, इन टिप्स की मदद से बनाए इसे आसान

आजकल देखा जाता हैं कि पुरुष और महिला दोनों कामकाजी अर्थात जॉब वाले हो गए है। ऐसे में महिलाएं अपनी डिलीवरी के समय मैटरनिटी लीव लेना पसंद करती हैं और इसकी समाप्ति के बाद वापस ऑफिस ज्वाइन करना चाहती हैं। ऐसे में उन्हें बच्चे की सही देखभाल के लिए बेबीसिटर (Baby Sitter) या नैनी (Nanny) की जरूरत पड़ती हैं जो आपके बच्चे का अच्छे से ख्याल रख सकें। आपके बच्चे की पूरी जिम्मेदारी बेबीसिटर (Baby Sitter) पर होती हैं। ऐसे में सही बेबीसिटर (Baby Sitter) का चुनाव करना कोई आसान काम नहीं होता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी बेबीसिटर (Baby Sitter) के चुनाव में आसानी होगी। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

baby sitter,tips to chose baby sitter,mates and me

जान पहचान वालों से करें बात
अगर आपको पहले से जानकारी है कि आप शिशु के जन्म के बाद काम जारी रखने वाली हैं तो कुछ समय पहले से ही बेबीसिटर (Baby Sitter) की तलाश शुरू कर दें। सबसे पहले अपने आस पड़ोस या रिश्तेदारी में बात करें और देखें कि कोई ये काम कर सकता है क्या? साथ ही ये भी देखें कि उस महिला ने पहले भी किसी शिशु की देखरेख की है या नहीं, अगर की है तो उसके पहले काम की जांच पड़ताल अवश्य करें।

उम्र का रखें ख्याल
कभी भी जान पहचान के चलते किसी छोटी बच्ची को काम पर ना रखें, कई बार लोग ये सोच कर बच्चों को बेबीसिटर (Baby Sitter) रख लेते हैं कि इसकी पढ़ाई या आर्थिक रूप से सहायता हो जाएगी, पर ध्यान रहे सबसे जरूरी है कि आप जिसे काम पर रखना चाहते हैं, वह अडल्ट (18 साल या ज्यादा) होना चाहिए। उसका ऐज सर्टिफिकेट मांगें। साथ ही, उसके एड्रेस प्रूफ के लिए भी डॉक्युमेंट्स देखें।

baby sitter,tips to chose baby sitter,mates and me

डॉक़्यूमेंट्स चेक करें
अगर दिल्ली में आप 18 साल से कम और बाकी देश भर में 14 साल से कम उम्र के बच्चे को घरेलू काम के लिए नौकर या मेड रखते हैं तो चाइल्ड लेबर प्रोहेबिशन एंड रेग्युलेशन ऐक्ट के तहत सजा हो सकती है। बेहतर है कि आप बेबीसिटर (Baby Sitter) का ‘आधार कार्ड’ देखें। इन डॉक्युमेंट्स की कॉपी अपने पास रखें।

कुछ चीजों का लें टेस्ट
कुछ बेबीसिटर (Baby Sitter) बच्चों को सँभालने में काफी अच्छी होती हैं और बच्चे बड़ी जल्दी उनके साथ घुलमिल जाते हैं वहीं ऐसी होती हैं जिनके पास हर बच्चे खुश रहते हैं वहीँ कुछ को बच्चे को खुश रखने के लिए बहुत मशकत करनी पड़ती है। कुछ देर के लिए अपने शिशु को बेबी सिटर को सँभालने के लिए दें। देखें की आप का शिशु कितना घुल-मिल पा रहा है। अगर आप का बच्चा बहुत ज्यादा शैतानी करे तो क्या आप बच्चे को शांत कराने के उसके तरीके से संतुष्ट हैं। आप का संतुष्ट होना बहुत जरुरी है – आखिर-कार आप की गैर मौजूदगी में ये ही आप के बच्चे की देख-भाल करेगी। देखने और परखने की कोशिश करें कि बेबीसिटर (Baby Sitter) की पर्सनालिटी क्या है, क्या वो बच्चे को कुछ अच्छा सीखा सकती है, क्या उसे बच्चे के साथ खेलने में आनंद आता है?

अपने मन की सुनें
कई बार सब कुछ सही होने के बाद भी आप को शायद कोई बेबीसिटर (Baby Sitter) आपको सही न लगे। अगर आप के मन में कुछ दुविधा है तो अपने दिल की सुने, आखिरकार ये आपके बच्चे की जिंदगी का सवाल है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर