न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चो के साथ समय बिताना बहुत जरूरी, उनके व्यक्तित्व का होगा संपूर्ण विकास

आईये जानते है बच्चो के साथ समय कैसे बिताया जाये और इसके फायदे क्या हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 12 Feb 2020 4:33:34

बच्चो के साथ समय बिताना बहुत जरूरी, उनके व्यक्तित्व का होगा संपूर्ण विकास

बच्चों के साथ गुणवतापूर्ण समय बिताना उनकी सही तरह से परवरिश, विकास व खुशी के लिए बेहद जरूरी है। जरूरी नहीं है कि आप बच्चों के साथ ज्यादा लंबा ही समय बिताएं। जरूरी ये है कि आप जो भी समय उनके साथ बिताते हैं, वह क्वॉलिटी टाइम होना चाहिए। आधुनिकता के बदलते माहौल को देखते हुए बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताने, उन्हें जानने की जरुरत है ताकि वो घर वालों से हर बात सांझा करें और उनके व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास किया जा सके। आईये जानते है बच्चो के साथ समय कैसे बिताया जाये और इसके फायदे क्या हैं।

tips to spend time with children,benefits of spending time with children,reasons why to spend  time with children,parenting tips,relationship tips,mates and me

सुबह का समय

ज्यादातर परिवार सुबह उठते ही अखबार पढ़ते हैं, परिवार के साथ वक्त बिताते हैं और ऐसा ही होना भी चाहिए। बच्चों को सुबह हमें उठाना, गले लगना और सुबह-सुबह हमारे साथ वक्त बिताना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में उनके साथ-साथ आपके दिन की भी बेहतर शुरुआत होती है। इस तरह आपके पास अपने फेसबुक फीड पर सर्फिंग करने के बजाय अपने परिवार के साथ बिताए मिनटों से भरी एक शानदार सुबह होगी।

उनके साथ अकेले में समय बिताएं

यदि आपके घर में 2-3 बच्चे हैं या आपके एक से अधिक बच्चे हैं तो रोज न सही, लेकिन 2-3 दिनों में सभी बच्चों के साथ अकेले में अलग-अलग कुछ समय बिताएं। हर बच्चे का स्वभाव अलग-अलग होता है। कुछ बच्चे ज्यादा मिलनसार होते हैं, ऐसे में वे बच्चे ही पूरा समय आपसे बातें करेंगे। लेकिन जो बच्चे थोड़े शर्मीले व अंतरमुखी स्वभाव के होंगे, वे दूसरे बच्चों से दबे हुए रहेंगे और आपसे खुल नहीं पाएंगे। ऐसे में आपको तो लगेगा कि आप तो समय दे रहे हैं, फिर बच्चे आपसे खुलकर सबकुछ क्यों नहीं बताते।
शाम के समय

फुल-टाइम काम करने वाली महिलाओं के लिए शाम में टाइम निकालना बहुत मुश्किल होगा, लेकिन सिर्फ 15 मिनट भी आपके और बच्चे के रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। इस वक्तअपने बच्चों के साथ खेलें, उन्हें नई चीजों के लिए मोटीवेट करें। इस वक्त अपने बच्चों को ऑब्ज़र्व करें और तब आपको पता चलेगा कि वो कितनी तेजी से बड़े हो रहे हैं।

tips to spend time with children,benefits of spending time with children,reasons why to spend  time with children,parenting tips,relationship tips,mates and me

आत्मविश्वास बढ़ेगा

बच्चों के साथ 'वन टू वन' टाइम बिताने से वे आपसे दोस्ती कर पाएंगे व आप भी उन्हें बेहतर जान पाएंगे। समूह में वे एक-दूसरे की देखादेखी करने की कोशिश करते हैं व कई बार कुछ बच्चे यह सोचकर नहीं बोलते कि उन्हें लगता है कि वे कुछ ऐसा न बोल दें कि उनके भाई-बहन व दोस्त उन पर हंस दें। ये बच्चों के लिए बहुत बड़ी और शर्म की बात हो जाती है। 'वन टू वन' टाइम बिताने से वे बिना डरे आपसे बात कर पाएंगे। उन्हें किसी से अपनी तुलना का डर नहीं होगा।

रात का समय

सुनिश्चित करें कि पूरा परिवार साथ में खाना खाए। माता-पिता में से कोई एक खाने के वक्त बच्चों के साथ जरूर होना चाहिए । इस वक्त आमतौर पर दिनभर क्या हुआ, दुनिया में क्या चल रहा है, बेटी ने स्कूल में कौन सा जोक सुना, उसकी नई दोस्त कौन है आदि के बारे में बातचीत करें । खाने के बाद और सोने से पहले बच्चों को स्टोरी पढ़कर भी सुनाएँ।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर