न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Valentine Week Special: जा रहे है डेटिंग पर पहली बार, तो लड़के जरूर ध्यान रखें ये टिप्स

हम आप लड़कों के लिए डेटिंग से जुड़े टिप्स लेकर आए हैं जिनका आपको बहुत ख्याल रखने कि जरूरत होती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Feb 2019 3:18:57

Valentine Week Special: जा रहे है डेटिंग पर पहली बार, तो लड़के जरूर ध्यान रखें ये टिप्स

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने को है और लड़के इसकी तैयारियाँ अभी से करने लगे हैं। जी हाँ, लड़के इस वीक का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं और अपनी इस डेट को सफल बनाने कि कोशिश करते हैं। लेकिन अक्सर लड़के कुछ गलतियाँ कर बैठते हैं जिसकी वजह से बनी-बनाई बात बिगड़ जाती हैं। इसलिए आज हम आप लड़कों के लिए डेटिंग से जुड़े टिप्स लेकर आए हैं जिनका आपको बहुत ख्याल रखने कि जरूरत होती हैं। तो आइये जानते है डेटिंग के इन टिप्स के बारे में।

* फर्स्ट इंप्रेशन इज़ द

पहला इंप्रेशन हमेशा अच्छा ही होना चाहिए, इसीलिए जब आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हो तो आपके ड्रेसिंग सेंस से लेकर आपकी बातचीत, मैनर्स जैसी चीजों का इंप्रेशन अच्छा पड़ना चाहिए।

* मिस्टर 'फेंकू' न बनें

लड़के अकसर ओवर कॉन्फिडेंस में आकर बिना सोचे-समझें डींगे मारने लगते हैं, इससे लड़कियां आसानी से समझ सकती हैं कि आप कितना फेंकू हो, इसीलिए आप कम बोले लेकिन सही-सही बोलें।

first date,first date tips,valentines 2019

* 'स्टाइल में रहने का' पर ज्यादा नहीं

माना कि आप डेट पर जा रहे हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप बहुत ज्यादा स्टाइल मारें या फिर रोब झाड़ें। इधर-उधर दूसरी लड़कियों की तरफ ताक-झांक ना करें बल्कि लड़की पर फोकस करते हुए उसकी बातों में इंटरेस्ट लें। बेहतर होगा खुद को एक सिंपल और सोबर बंदे की तरह प्रेंजेंट करें। आपकी रियल पर्सनैलिटी का इंप्रेशन ज्यादा बेहतर साबित होगा।

* लड़की से मिलें तो तमीज के साथ

जब आप लड़की से मिलें तो उसके आगे मैनर्स दिखाएं। जैसे आप लड़की को पहले बैठाएं, लड़की के बैठने से पहले उसके लिए चेयर ऑफर करें। लड़की के खाने-पीने का मेन्यू आप पूछें ना कि खुद ही ऑडर्र करते चले जाएं। लड़की को ड्रिंक ऑफर ना करें। खाने-पीने का बिल आप दें। इससे पता चलेगा कि आप कितने केयरिंग हैं। डेट के दौरान आपका मोबाइल बार-बार ना बजें या फिर मैसेज आपको परेशान ना करें तो आप कुछ समय के लिए अपना मोबाइल साइलेंट कर सकते हैं।

* कंफर्टेबल महसूस करवाएं

आप लड़की को सहज महसूस करवाने की कोशिश करें। यदि आपको लड़की को कोई बात पसंद नहीं तो उसे तुरंत ना बोले बल्कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए उसकी तारीफ करना ना भूलें। कई बार लड़के डेट के नाम से उत्साहित हो जाते हैं और जोश-जोश में कुछ गलत कर जाते हैं, आपकी डेट सफल रहे इसके लिए आप ना तो बहुत ज्यादा उत्साहित हो और ना बहुत ज्यादा नर्वस। बल्कि सामान्य व्यवहार करें।

* बहुत खुलापन ना दिखाएं


कई बार लड़के डेटिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा क्लोज होने की कोशिश करते हैं। लेकिन आप ध्यान रखें डेटिंग के दौरान आप ना तो लड़की को ड्रिंक ऑफर करें ना ही लड़की के सामने ड्रिंक करें। बल्कि लड़की के इशारों और हाव-भाव को समझ कर ही कुछ कदम उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत