न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों की गलत आदतें बनती हैं पेरेंट्स की चिंता का विषय, इस तरह दूर करें यह परेशानी

आज हम आप पेरेंट्स के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के इस असभ्य व्यवहार में बदलाव ला सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 22 Jul 2019 7:55:04

बच्चों की गलत आदतें बनती हैं पेरेंट्स की चिंता का विषय, इस तरह दूर करें यह परेशानी

वर्तमान समय में देखा जा रहा हैं कि बच्चे अपना संतुलन खोते हुए जल्द ही गुस्सा करने लगते हैं और बात करते समय असभ्यता दिखाते हैं। देखा गया हैं कि बच्चों के इस स्वभाव की वजह या तो ज्यादा लाड-प्यार बनता है या बच्चों पर ज्यादा तनाव। बच्चों का यह स्वभाव उनके पेरेंट्स के लिए चिंता का विषय बनता हैं क्योंकि कोई भी पेरेंट्स नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे गलत आदतों को अपनाए। इसलिए आज हम आप पेरेंट्स के लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों के इस असभ्य व्यवहार में बदलाव ला सकेंगे। तो आइये जानते हैं इस बारे में।

parenting tips,parenting tips in hindi,rude behavior of children,children care tips,teach to children

बच्चों के साथ वक्त बिताएं
जब घर में माता और पिता दोनों ही वर्किंग होते हैं तो वो अपने बच्चों के साथ वक्त नहीं बिता पाते हैं। ये सच है कि वो अपने बच्चों को मेड और सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराते हैं लेकिन माता पिता को ये समझना चाहिए कि बच्चों को आपकी जरूरत है। इसलिए अगर आप वर्किंग है तब भी अपने बच्चों के साथ दिन में कम से कम 1 घंटा जरूर बिताएं। इस एक घंटे में अपने बच्चे से पूछे कि उसने दिनभर क्या किया या वो क्या सोच रहा है। इसलिए आपके और आपके बच्चों के बीच गैप कम रहेगा और बच्चा अपने दिल की आपको बता पाएगा।

बहुत ज्यादा न फटकारें
बच्चे को ज्यादा डांटे-फटकारें नहीं। जब भी आपका बच्चा रूखा बर्ताव करे या जिस काम के लिए मना किया है वो काम करे, तो उसे प्यार से समझाएं। अगर बच्चा बदतमीजी भी करता है, तो तत्काल थोड़ी सख्ती के साथ डांट दें मगर बाद में उसकी गलती का एहसास दिलाते हुए उसे प्यार से समझाएं और आगे से अच्छे व्यवहार के लिए उसे उसकी मनपसंद चीजों का लालच दें।

parenting tips,parenting tips in hindi,rude behavior of children,children care tips,teach to children

हर जगह ना जाने दें
बच्चे अपने साथ के लोगों या दोस्तों को देखकर उनके साथ कहीं भी जाने की जिद करते हैं। मां-बाप का ये फर्ज़ है कि बच्चों को जहां भी भेजें अपनी जिम्मेदारी पर भेजें। क्योंकि बाहर वाले या जिनके साथ आपका बच्चा जा रहा है उनके पास इतना समय नहीं है कि वो आपके बच्चे का ध्यान रखेंगे। इसलिए बच्चों को कहीं भी जाने की अनुमति ना दें।

कहीं हाथ से तो नहीं निकल रहा बच्चा
आजकल के बच्चों के साथ किसी भी तरह की जोर जबरदस्ती करने में कोई समझदारी नहीं है। ऐसा करने से बच्चों में आपसे बगावत करने के आसार पैदा होते हैं और बच्चा धीरे-धीरे आपको जवाब देना सीख जाता है। ज्यादा डांटने से बच्चा जानबूझकर वही काम करता है, जिसके लिए आप उसे मना करते हैं। ऐसे बच्चे घर के बड़ों और कई बार मां-बाप, भाई-बहन से भी बदतमीजी भरा व्यवहार कर सकते हैं। इसलिए बच्चे के हाथ से निकलने से पहले ही उसे संभालें।

गलती का अहसास दिलाएं
जब कभी आपको लगता है कि आपका बच्चा अनुशासन से बाहर हो गया है या अपनी मनमानी कर रहा है, तो इसके लिए उसे मारें नहीं और ना ही उसे डाटें। बच्चे की उम्र चाहे कोई भी हो उसकी गलती के लिए उसे प्यार से समझाएं और उसकी गलती का अहसास दिलाएं। इससे बच्चा खुद ही सुधर जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती