न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में पार्टनर की मदद कर रिश्तों को करें मजबूत

अगर आपको लगता है कि आपको घर के कामों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो हम आपको बताते हैं कुछ बेहद आसान तरीके, जिनसे आप पार्टनर की मदद कर सकते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 20 Apr 2020 9:42:51

लॉकडाउन में पार्टनर की मदद कर रिश्तों को करें मजबूत

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए दुनियाभर में लोगसोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन कर रहे हैं। लोग अपने घरों में बंद है।लॉकडाउन के कारण इन दिनों बच्चों के स्कूल और ऑफिस बंद हैं , अगर आप वर्क फ्रॉम होम भी कर रहे हैं, तो पहले की अपेक्षा दिन में आपके पास ज्यादा समय होता है, जब आप फैमिली के साथ वक्त बिता सकते हैं। आम दिनों में भी घर की जिम्मेदारियां निभाना बहुत कठिन होता है। और फिर इन दिनों जब परिवार के सभी सदस्य घर में ही हैं, तब तो घर के काम और ज्यादा बढ़ जाते हैं। इन सबका असर रिश्तों पर भी पड़ रहा है। दोस्त और रिश्तेदारों से दूर इस समय घर में पार्टनर ही हर तरीके से एक-दूसरे का सहारा हैं। घर के कामों में अगर आप अपने पार्टनर की थोड़ी-बहुत भी मदद करेंगे, तो इससे उनका मानसिक बोझ कम होगा और उन्हें तनाव से थोड़ी राहत मिलेगी। अगर आपको लगता है कि आपको घर के कामों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, तो हम आपको बताते हैं कुछ बेहद आसान तरीके, जिनसे आप पार्टनर की मदद कर सकते हैं।

helping your partner,lockdown in india,coronavirus in india,mates and me,relationship tips,household work

योजना बनाएं

किसी भी स्थिति से कैसे निपटना है, साथी के साथ बैठकर इसकी योजना बनाएं। किसी भी मुद्दे पर खुलकर पार्टनर के साथ चर्चा करें। जिम्मेदारियों को बराबर बांटें और एक-दूसरे का सहारा बनें। दिन खत्म होने से पहले अगले दिन किस काम को कैसे करना है इसका प्लान भी पहले ही तैयार कर लें।

पार्टनर के साथ सहकर्मी की तरह व्यवहार न करें

इस बात कर ध्यान रखें कि आप घर से काम कर रहे हैं इसलिए अपने पार्टनर के साथ वैसा ही व्यवहार करें। पार्टनर के साथ सहकर्मी की तरह बात न करें। आपके मन में जो भी चल रहा है, पार्टनर के साथ डिस्कस करें। रिश्ते और वक्त में संतुलन बनाने के लिए आप कई तरीके अपना सकते हैं। आप अपने पार्टनर से अपने काम को लेकर चर्चा कर सकते हैं और उसे बेहतर करने का सुझाव भी मांग सकते हैं।

किचन में ऐसे करें मदद

बहुत सारे लोगों को खाना बनाना नहीं आता है, इसलिए वे किचन में जाते भी नहीं हैं। मगर आपको बता दें कि किचन में ऐसे कई छोटे-छोटे काम होते हैं, जिनमें आप अपने पार्टनर की मदद कर सकते हैं जैसे- सब्जियां काटना, फलों को धोकर फ्रिज में रखना, फ्रिज की सफाई करना, बर्तन धोना, किचन सिंक साफ करना या खत्म हो चुके राशन और मसालों के डिब्बे में नया राशन और मसाले भरना। ये काम छोटे हैं, मगर आपके पार्टनर को इन कामों में काफी माथापच्ची करनी पड़ती है। इसलिए आप इनसे शुरुआत कर सकते हैं।

helping your partner,lockdown in india,coronavirus in india,mates and me,relationship tips,household work

भावनाओं को समझें

काम के बोझ के चक्कर में एक-दूसरे को नजरअंदाज ना करें। पार्टनर से पूछते रहें कि वो कैसा महसूस कर रहा है, उसे किसी चीज की जरूरत तो नहीं या आप और किस तरीके से उनकी मदद कर सकते हैं।

साफ-सफाई में बंटाएं हाथ


घर की साफ-सफाई करना एक बड़ा काम है, जिसमें टाइम भी लगता है और मेहनत भी लगती है। लेकिन सफाई करना खाना बनाने जैसी कोई कला नहीं है, इसलिए आप सफाई आसानी से कर सकते हैं। घर में झाड़ू लगाना, पोंछा लगाना, अलमारियों की साफ-सफाई करना, कबर्ड अरेंज करना, टेबल साफ करना और बिस्तर सेट करने जैसे काम बहुत छोटे हैं, इसलिए आप ये सब करके भी अपने पार्टनर की काफी अच्छी मदद कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत