न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर आपके पति करते हैं हर बात पर शक, इस तरह करें स्थिति को हैंडल

इस तरह के रिलेशनशिप में प्यार होने के बावजूद दोनों का साथ लंबा नहीं चल पाता है। किसी एक व्यक्ति का भी डोमिनेटिंग नेचर रिश्ते को तबाह कर सकता है, जानते हैं कैसे करें ऐसे पति के साथ डील-

Posts by : Priyanka | Updated on: Thu, 05 Dec 2019 5:01:05

अगर आपके पति करते हैं हर बात पर शक, इस तरह करें स्थिति को हैंडल

कहते हैं की शक एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई इलाज नहीं है। और जब ये बीमारी रिश्तों में लग जाती है तो रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच जाता है। पति-पत्नी रिश्ते में प्यार और सम्मान होना बहुत जरूरी होता है। जहां ये दोनों ही चीजें नहीं मिलती हैं वहां उसे घुटन होने लगती है। कई बार देखा जाता है कि पति अपनी पत्नी पर ज्यादा हावी रहता है। यदि आपके पति भी आप पर दबाव बनाते हैं कि आप उन्हें बताकर किसी भी जगह पर जाएं, किसी से मिलने जा रहे हैं उसकी जानकारी उन्हें पहले दें, आप किसी दूसरे व्यक्ति से बात ना करें तो इसका मतलब साफ़ है कि वो आप पर हावी होना चाहते हैं । इस तरह के रिलेशनशिप में प्यार होने के बावजूद दोनों का साथ लंबा नहीं चल पाता है। किसी एक व्यक्ति का भी डोमिनेटिंग नेचर रिश्ते को तबाह कर सकता है, जानते हैं कैसे करें ऐसे पति के साथ डील-

husband who keep an eye on his wife,insecure husband,husband wife relation,husband wife relationship,relationship tips

अपनी बात समझाएं

आजकल के समय में कपल्स के बीच में ट्रस्ट इशू बहुत ज्यादा नजर आते हैं। पार्टनर का फोन बिजी जाने, उसके ऑनलाइन रहने, घर से बाहर जाने पर उसकी वफादारी पर शक किया जाता है। इस शक का लेवल इतना बढ़ जाता है कि वो खुद को मानसिक तथा शारीरिक रूप से भी कष्ट पहुंचाते हैं। इंसान अपने इस शक की वजह से पार्टनर पर दबाव बनाता है कि वो जो भी करे इसकी जानकारी पहले उसे दे। अगर आपके पति भी इस तरह की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं तो उसे विश्वास दिलाने और समझाने की जरूरत है। उन्हें समय दें और बताएं कि आप कुछ गलत नहीं कर रहे हैं।

पर्सनल स्पेस की मांग करें

अगर आपके पति की शक करने की आदत की वजह से दबाव और घुटन महसूस होने लगी है तो इस बारे में आप अपने पति से बात करें और उनसे अपने पर्सनल स्पेस की मांग करें। आपको ये समझना होगा कि रिश्ते को बचाए रखने के लिए आपको ही प्रयास करना होगा। आप दोनों अलग अलग शख्स हैं और आप दोनों की इस रिश्ते के अलावा भी जिंदगी है। आप दोनों का पर्सनल स्पेस होना चाहिए। आप उन्हें समझाएं कि आपकी निजी चीजों को बदलने का प्रयास ना करे।

husband who keep an eye on his wife,insecure husband,husband wife relation,husband wife relationship,relationship tips

अपने फैसलों को भी अहमियत दें

कई बार पार्टनर इतने ज्यादा हावी हो जाते हैं कि वो हर बात में सिर्फ अपनी राय रखते हैं और उसे ही अंतिम फैसला मान लेते हैं। घर खर्च हो, घूमना फिरना या फिर रेस्टोरेंट में खाने का ऑर्डर, छोटी से बड़ी चीज में वो खुद निर्णय ले लेते हैं। इस तरह के कपड़े मत पहनों, अपने उस दोस्त से बात मत करो, उस जगह मत जाया करो आदि कई तरह की पाबंदियां लगा दी जाती हैं। अगर आपके पति भी ऐसा करते हैं तो उन्हें शांत भाव से समझाये कि वो आपके फैसलों को भी अहमियत दे।

काउंसलर की मदद लें

सिर्फ लव रिलेशनशिप में ही नहीं बल्कि शादीशुदा जीवन में भी शक्की और गुस्सैल पार्टनर मिल जाते हैं। पति या पत्नी के बीच रिश्ते में संतुलन ना होने से घर के सभी फैसले कोई एक ही लेता है। शादी का ये रिश्ता तलाक तक पहुंचने से पहले आप काउंसलर की मदद लें।

माता पिता और करीबी दोस्तों की मदद लें

अगर पार्टनर के शक्की स्वभाव की वजह से आपको मानसिक परेशानी पहुंच रही है या कोई शारीरिक नुकसान भी हो रहा है तो रिश्ता तोड़ लेने में ही भलाई है। आप पार्टनर की इन आदतों के बारे में उसके माता पिता और करीबी दोस्तों को बताएं। उनकी मदद से अपने पार्टनर को समझाने की कोशिश करें। यदि स्थिति अनियंत्रित हो जाती है तो पुलिस की मदद लेने से पीछे ना हटें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर