न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को मोटिवेट करना बहुत जरूरी, लें इन 5 तरीकों की मदद

पेरेंट्स की जिम्मेदारी बन जाती हैं कि अपने बच्चों को अच्छा करने पर उसका हौसला बढ़ाया जाए ताकि उसे प्रेरणा मिलती रहे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Sep 2020 4:36:43

बच्चों को मोटिवेट करना बहुत जरूरी, लें इन 5 तरीकों की मदद

इस कोरोनाकाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें घर में ही रहने की हिदायत दी जा रहीं हैं। ऐसे में बच्चे पूरे दिन घर में ही किसी न किसी काम में लगे रहते हैं। हर बच्चे का अपना अलग स्वभाव होता हैं और उसी अनुसार वह उसका दिन बिताता है। इस दौरान कुछ बच्चों को पेरेंट्स से शाबाशी तो कुछ को डांट मिलती हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी बन जाती हैं कि अपने बच्चों को अच्छा करने पर उसका हौसला बढ़ाया जाए ताकि उसे प्रेरणा मिलती रहे। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को मोटिवेट कर पाएंगे।

उसकी कोशिशों की तारीफ करें

ऐसा जरूरी नहीं है कि आपका बच्चा जिस भी प्रतियोगिता में भाग ले रहा है वह उसे जीत कर ही आए। ऐसे में हर पेरेंट्स का फर्ज बनता है कि अपने बच्चे की कोशिशों के लिए उसकी तारीफ करें। साथ ही प्यार से उसे उसकी गलती बता कर उसे आगे के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही बच्चे के किसी चीज में सफल होने यानी जीत हासिल करने पर उसे इस बात को समझाए कि जीवन में सबसे आगे रहना एक अच्छी बात है। मगर सही दिशा में काम व मेहनत करना भी जरूरी है। ऐसे में उसे सही व गलत की पहचान भी करवाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,motivate children tips,child in corona

बच्चे की खुशी का रखें ध्यान

जैसे कुछ अच्छा करने पर बच्चे की तारीफ की जाती है। उसी तरह बच्चे के साथ थोड़ा क्वालिटी टाइम बीताकर उसे अच्छा व खुशी महसूस करवाएं। इसलिए समय-समय पर बच्चे से बात करें। उससे उसकी जरूरतों के बारे में पूछे। साथ ही कुछ अच्छा करने पर तारीफ और गलत करने पर प्यार से समझाएं। उसे अकेलापन महसूस न होने दें।

बच्चे की बातों को टालें नहीं, बल्कि अच्छे से सुनें

अक्सर पेरेंट्स बच्चों की बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में बच्चे निराश होने लगते हैं। इसलिए चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों न हो तो अपने बच्चों के लिए हमेशा टाइम निकाले। उनकी बातों को ध्यान से सुने और समझते। अगर बच्चे ने कोई अच्छा काम किया है या कोई जीत हासिल की है तो उसके लिए 1-2 शब्द नहीं बल्कि दिल खोल कर उसकी तारीफ करें। उदाहरण के तौर पर अगर आपका बच्चा किसी प्रतियोगिता में भाग लेने वाला है तो उससे उसकी तैयारी के बारे में पूछे। उससे बात करें कि कौन-कौन प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। उसे आपकी मदद की जरूरत तो नहीं आदि इस तरह उसका मनोबल व प्रोत्साहन बढ़ाए।

parenting tips,parenting tips in hindi,motivate children tips,child in corona

समय-समय पर बच्चे से बात करें

अगर बच्चा कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसका हौंसला बढ़ाने के लिए उससे बात करें। उसके काम को देखें और तारीफ करें। किसी तरह की जरूरत होने पर उसकी मदद करें। साथ ही उसके काम व क्रिएटिविटी के लिए उसकी तारीफ करते हुए उससे पूछे की उसने यह काम कैसे किया। उदाहरण के तौर पर अगर आपके बच्चे ने कोई अच्छी पेंटिंग बनाई है तो उसकी तारीफ करते हुए उसे उस पेंटिंग के बारे में पूछे। उससे जाने कि उसको इसे बनाने में कितना समय लगा। पेंटिंग करते हुए मजा आया या नहीं आदि उससे प्रश्न पूछे।

बच्चे को हर काम को करने के पीछे मिलने वाले परिणामों के बारे में बताए

प्यार व धैर्य मन से बच्चे को उसके कामों के बारे में बताएं। उसे इस बात का एहसास करवाएं की वह जो काम कर रहा है उसका परिणाम क्या होगा यानी उसे सही व गलत की पहचान करवाएं। उसे बताएं कि उसने जो काम किया है या जो करने जा रहा है उससे दूसरे पर कितना असर पड़ेगा। इससे बच्चे की सोच में पॉजीटिविटी आएगी। साथ ही उसे सही दिशा पर चलने व काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर