न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पति-पत्नी के बीच बोलचाल के वक्त इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी, वरना रिश्तों में...

बोलकर सोचना व्यर्थ है और पति-पत्नी के रिश्तों में तो ये और भी जरूरी है। बोलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान-

Posts by : Priyanka | Updated on: Sun, 03 Nov 2019 5:20:20

पति-पत्नी के बीच बोलचाल के वक्त इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी, वरना रिश्तों में...

अगर आप चाहते हैं कि आपके रिश्तों में खटास और नाराजगी के भाव नहीं आएं तो सोचकर बोलें, क्योकि बोलकर सोचना व्यर्थ है और पति-पत्नी के रिश्तों में तो ये और भी जरूरी है। पति-पत्नी अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते। एक-दूसरे को खुश रखने के लिए तोहफे देते हैं, बाहर घूमने जाते हैं लेकिन कई बार दोनों के बीच शब्दों का गलत इस्तेमाल रिश्तों में दरार ले आता है। ऐसे में जरुरी है कि पति पत्नी के रिश्तों के बीच शब्दों का सही इस्तेमाल हो। इसलिए आज हम कुछ बातों के बारें में बताने जा रहे है जिनका बोलचाल के वक्त ध्यान रखना बेहद जरुरी है।

सोचसमझ कर बोलें


कहते हैं कि तीर कमान से और बात जबान से एक बार निकलने के बाद वापस नहीं आती, इसलिए जो भी बोलो सोचसमझ कर बोलो। पति पत्नी में किसी बात को लेकर नोंकझोंक और बहस होना असामान्य नहीं है। लेकिन, याद रखें यह नोंकझोंक एक सीमा तक ही होनी चाहिए, वरना रिश्तों में जहर घुलते देर नहीं लगती। इसलिए जब भी आप दोनों में से किसी एक का मूड खराब हो या किसी एक को गुस्सा आ रहा हो तो दूसरा या तो चुप्पी साधे या जो भी बोले तोलमोल कर बोले।

think and speak,relationship,relations,husband wife relation,relationship tips,mates and me

जादुई वाक्य

परिस्थिति चाहे जैसी भी हो, लेकिन एक वाक्य है, जो किसी के भी गुस्से को पलभर में पिघला सकता है। जी हां, ‘आई लव यू’ कहने से प्यार में इजाफा होता है। लेकिन याद रखें इस वाक्य को बार- बार ना बोलें। अपने पाटर्नर को कभी-कभी यह सुनने के लिए इंतजार भी कराएं।

तुलना ना करें

अपने पाटर्नर की कभी किसी से तुलना ना करें, विशेषकर लड़कियों की। हर शख्स अपनी एक अलग पहचान चाहता है। उसकी इस पहचान को बनाएं रखें। कभी भी अपने शब्दों से उससे किसी और की तरह बनने की अपेक्षा ज़ाहिर ना करें।

think and speak,relationship,relations,husband wife relation,relationship tips,mates and me

दूसरों के सामने आलोचना व उपहास ना करे

पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही संजीदा होता है। उनके बीच की बातें वो पर्सनल रखना चाहते हैं, ऐसे में अपने पाटर्नर की कोई भी कमी को दूसरों के सामने उजागर ना करें। कटु आलोचना और दूसरों के सामने उपहास करके हम किसी को नहीं बदल सकते। इसलिए एक दूसरे की गलतियों को बंद कमरे में ही डिस्कस करें।

कभी-कभी चुप भी हो जाएं

जरूरी नहीं है कि आप अपने पाटर्नर की हर बात का जवाब दें, विशेषका ज बवह गुस्से में हो। उसके मूड को समझे हो सकता है वह और किसी कारण से परेशान है। उसको समझने के लिए कभी-कभी कुछ ना कहना भी सही होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत