न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सगाई से शादी के बीच के समय में विशेष तौर पर ध्यान रखें ये बातें

सगाई से शादी का वक़्त एक लड़का और लड़की के लिए सुनहरा सफ़र होता हैं। जिसमें उनको एक-दुसरे को जानने और समझने का मौका मिलता हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Feb 2018 1:54:52

सगाई से शादी के बीच के समय में विशेष तौर पर ध्यान रखें ये बातें

सगाई से शादी का वक़्त एक लड़का और लड़की के लिए सुनहरा सफ़र होता हैं। जिसमें उनको एक-दुसरे को जानने और समझने का मौका मिलता हैं। इस समय में आप एक-दुसरे से काफी घुलमिल जाते हैं, जिसके चलते आप कई बातें साझा करते हैं। लेकिन इस समय कुछ बातें ऐसी होती हैं जिनको ख़ास ध्यान रखने कि जरूरत होती हैं। अन्यथा यह आपके रिश्ते कि दीवार कड़ी होने से पहले ही ढह जाती हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको वो ध्यान रखने वाली बातें।

* अपने बारे में बढ़ा-चढ़ा कर बताना : शादी से पहले की मुलाकात में अक्सर कपल्स एक दूसरे को इम्प्रेस करने के लिए अपने बारे में कुछ बातें बढ़ा-चढ़ा कर या झूठी कह जाते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि सामने वाला शख्स अब उनके घर का ही नहीं उनकी जिंदगी का भी हिस्सा बनने वाला है, जिसे बाद में सबकुछ सही पता चल जाएगा। अपनी सैलरी को लेकर, अपने दोस्तों को लेकर, अपने परिवार के सदस्यों की आदतों को लेकर और खुद अपनी आदतों को लेकर अपने लाइफ पार्टनर से कभी भी झूठ न बोलें।

* पुराने अफेयर्स के बारे में न बताना : कभी कभी रिश्ते में सच्चाई बनाये रखने के लिए आप अपने लाइफ पार्टनर को अपने पुराने अफेयर्स के बारे में बता देते है। पर ये बहुत खतरनाक साबित हो सकता है। वो इसलिए क्योंकि अगर कभी आगे चल कर आप दोनों में झगड़ा हुआ तो आपका पार्टनर इन्ही अफेयर्स को लेकर आप पर ऐसे कमेंट कर सकता है जो आपकी बर्दाश्त के बाहर होंगे। इससे रिश्ता टूटना तो जाहिर सी बात है।

relationship,marriage,before marriage,relationship tips

* शादी से पहले थोड़ी दूरियां जरूरी हैं : कई बार कपल्स सगाई हो जाने के बाद एक-दूसरे से मिलने-जुलने के लिए इतने बेकरार हो जाते हैं कि वो शादी तक इंतजार नहीं कर पाते। ऐसे में बात-चीत तक तो ठीक है लेकिन शादी से पहले फिजिकल रिलेशन गलत है। कई बार अगर आप अपने पार्टनर को शादी से पहले ही इन बातों के लिए उकसाते हैं या बात-चीत के दौरान हर बार ऐसी ही बातें करते हैं, तो इससे आपके पार्टनर की नजर में आपका गलत इंप्रेशन पड़ता है।

* ज्यादा बातचीत भी नहीं अच्छी : कई कपल्स शादी के पहले बातचीत को लेकर इतने उत्सुक होते हैं कि वो अपना ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ बातचीत में ही बिताने लगते हैं। बात-चीत ठीक है लेकिन एक दूसरे के बारे में इतना जानना ठीक नहीं कि शादी के बाद आप दोनों के बीच बातचीत का रोमांच ही न बचे। अगर आप अपनी हर छोटी-छोटी बात उसने शेयर करने लगेंगे तो कुछ दिन बाद उनकी बातों को लेकर आपके मन में रोमांच खत्म हो जाएगा।
* पारिवारिक बातें न बताये : यूँ तो सगाई के बाद भले ही दोनों परिवार ये दावा करते है कि हम एक हैं, लेकिन वो शादी होने तक कभी एक नहीं होतें। इसलिए फैमिली की बातें कभी अपने लाइफ पार्टनर के सामने न करे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती