न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टीनएज में पहुंच चुकी है आपकी बेटी, जरुर रखें इन बातों का ध्यान

आपको कुछ बातें अपनी किशोर होती बेटी के लिए अपने व्यवहार में ध्यान रखनी होंगी-

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 07 Apr 2020 5:20:27

टीनएज में पहुंच चुकी है आपकी बेटी, जरुर रखें इन बातों का ध्यान

वैसे तो हर रिश्ता अपने आप में बहुत खास होता है लेकिन मां-बेटी के रिश्ते की एक अलग बात होती है। यह रिश्ता कभी न टूटने वाली डोर से बंधा होता है। इस रिश्ते में खट्टी-मीठी नोकझोंक भी देखने को मिलती है लेकिन मां की सबसे अच्छी दोस्त केवल उसकी बेटी ही होती है। किशोर होती बेटी के हाथ में दिन भर मोबाइल फोन, मोबाइल फोन के गेम पर दिन गुजार देना, एसएमएस, व्हाट्सएप में बिजी रहना, टोकने पर बहस करना और चिड़चिड़ाना, उसका झिड़ककर बोलना वगैरह कोई नई बात नहीं है। आज का दौर ही ऐसा है। आपको कुछ बातें अपनी किशोर होती बेटी के लिए अपने व्यवहार में ध्यान रखनी होंगी-

teenage daughter,tips for mother of teenage daughter,relationship tips,mates and me

मजबूत और जिम्मेदार बनाएं

स्कूल तक आपकी बेटी की जिंदगी बहुत आराम से कटी और इसे आपने खूब साथ भी दिया, लेकिन अब बात आगे कॉलेज की गलियों कि ओर बढ़ रही है। ऐसे में आप हर समय उसके साथ नहीं रह सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी बेटी को किसी भी स्थिति को संभालने के लिए मजबूत और जिम्मेदार बनाएं। कॉलेज के शुरुआती दिनों में हो सकता है आपकी बेटी को कुछ परेशानी हो। ऐसे में उसे मजबूत रहना बहुत जरूरी है ताकि इस परेशानी से वो आसानी से बाहर निकल जाए।

आजादी देनी होगी

कठोर होना या रोक-टोक करना बेटी को हैंडल करने का कोई विकल्प नहीं है। आपको उसे कुछ फ्रीडम तो देनी ही होगी। आपको उस पर विश्वास कर उसे अपने लिए चीजें चुनने की स्वतंत्रता देनी होगी और उसके लिए आपको उसे विश्वास में लेकर उसके साथ बैठकर बात करनी होगी। इससे उसके मन में क्या चल रहा है और जीवन के प्रति उसका एटीट्यूड क्या है, यह समझने में आपको मदद मिलेगी। टीनएज आपकी बेटी की जिंदगी का एक खूबसूरत चैप्टर है, उसे इस दौरान बहुत ध्यान से संभालें।

teenage daughter,tips for mother of teenage daughter,relationship tips,mates and me

सच्चा और अच्छा दोस्त बनें

कॉलेज की लाइफ दोस्तों के बिना बिल्कुल अधूरी है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी बेटी की कॉलेज लाइफ तनावमुक्त रहे तो सबसे पहले उन्हें अच्छे दोस्तों के चयन के बारे में बताएं। उन्हें इस बात का अहसास जरूर दिलाएं कि लाइफ में अच्छे दोस्त का होना बहुत जरूरी है। अपनी बेटी को ये सीख दें कि वो अपने दोस्तों के साथ वैसा ही व्यवहार करे जैसा वो अपने साथ चाहती हैं।

बिना शर्त उन्हें स्वीकारें

मां को बेटी के लिए आदर्श व उदाहरण बनना होगा। इसलिए अपनी टीनएज बेटी के साथ जैसे को तैसा वाली नीति के साथ व्यवहार करना ठीक नहीं होगा। टीनएजर जानते हैं कि क्या गलत है और क्या सही। केवल उन्हें एक्सपेरिमेंट करना पसंद होता है। इसलिए अपने एक्सपेरिमेंट्स को आपके साथ बांटने की उन्हें आजादी दें। यह याद रखें कि यह एक अस्थायी दौर है और जल्द ही बीत जाएगा।

असफलता का मतलब विफलता नहीं

अपने बच्चों को इसके बारे में जरूर बताएं। उन्हें बताएं कि हमेशा अपने अनुभवों से कुछ न कुछ नया सीखना चाहिए और इसे ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ जाना चाहिए। असफल होने का मतलब ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आपके अंदर हुनर नहीं है। आपकी असफलता ही सफलता का मार्ग तैयार करेगी। उन्हें ये जरूर बताएं कि भविष्य में लिए गए फैसलों से हमेशा खुश रहना सीखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर