Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले जरूर करें पार्टनर से ये बातें

कोर्टशिप पीरियड यानि कि शादी और सगाई से पहले के वक्त में भावी दूल्हा और दुल्हन मुलाकातें कर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jun 2019 5:38:26

शादी से पहले जरूर करें पार्टनर से ये बातें

कोर्टशिप पीरियड यानि कि शादी और सगाई से पहले के वक्त में भावी दूल्हा और दुल्हन मुलाकातें कर एक-दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। कोर्टशिप पीरियड सगाई और शादी के बीच का महत्वपूर्ण समय है। इसमें सिर्फ घूमना, शॉपिंग या मौजमस्ती करना ही ज़रूरी नहीं होता। यह समय होता है एक-दूसरे को समझने, आदतों और विचारों को जानने के साथ ही भविष्य की ज़रूरी योजनाओं को बनाने का। शादी के बाद विवाहित जोड़ों में लड़ाई-झगड़े की वजह काफी हद तक तो पैसा ही होती है। लड़की के घर का माहौल और उसका फाइनेंशियन स्टेटस कैसा है और जिस घर में उसकी शादी हो रही है वहां का स्टेटस कैसा है, यही अंतर आगे चलकर घरों में तनाव और झगड़े की मूल वजह होता है। तो क्यों न कुछ ऐसा हो कि इस बारे में विवाह से पहले ही पार्टनर से कुछ सवाल कर लें, जिससे आगे किसी प्रकार के तनाव की स्थिति पैदा न हो।

* माता-पिता :

शादियों में अपने सास-ससुर के प्रति आदर और सम्मान को लेकर ढेर सारी ग़लतफहमियां हो सकती हैं। आपको यह बताना होगा कि शादी के कितने समय बाद आप अपने माता-पिता के घर से बाहर निकलेंगे या आप पूरे परिवार के साथ रहेंगे। अगर लड़के का परिवार संयुक्त है तो क्या लड़की के माता-पिता वहां कपल से मिलने आ सकते हैं? अगर दोनों में से किसी एक के माता-पिता को विशेष मदद या देखरेख की ज़रूरत आन पड़ी तो क्या वे आपके साथ आ सकते हैं? एक-दूसरे से बात करें और इनके समाधान निकालें ताकि बाद में आप दोनों के बीच बहस न हो।

* पैसे के प्रति नजरिया :

पार्टनर से पूछ लें कि पैसे को लेकर उनके घर में क्या नजरिया है, बचत को कितनी अहमियत दी जाती है और बड़े खर्चे कैसे मैनेज किए जाते हैं। इससे आपको एक दूसरे का फाइनेंशियल बैकग्राउंड पता चलेगा। लोन और हॉबी को करियर बनाने में करें सवाल मसलन अगर पैरेंटस ने आपकी पढ़ाई के लिये लोन लिया है तो उसे चुकाने कि जिम्मेदारी भी आपकी ही है। भविष्य में आप नौकरी छोड़कर अपना कुछ खानदानी बिजनेस तो नही करना चाहते।
things to be discuss before marriage,husband wife relationship * पर्सनल स्पेस :

रिश्तों में हर किसी को आज़ादी और पर्सनल स्पेस की ज़रूरत होती है और अगर आप दोनों को पूरी उम्र साथ रहना है है तो आप दोनों को एक-दूसरे की पर्सनल स्पेस की ज़रूरत समझनी होगी। आपको अपने लिए, अपने परिवार-दोस्तों के लिए कितना समय चाहिए?

* भविष्य की प्लानिंग :

अगर आपको लगे कि वो भी इन सब बातों में रूचि ले रहे हैं तो पैसों से जुड़ी भविष्य की प्लानिंग के बारे में भी उनसे बात कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप शादी के बाद भी पढ़ाई या कोई कोर्स करना चाहती हैं तो पहले ही बता दे। अपने होने वाले पार्टनर को खुलकर बताएं और पूछें कि शादी में होने वाले खर्चे के बारे में आपकी क्या प्लानिंग हैं। मसलन शादी और हनीमून का खर्च कैसे मैनेज होगा।

* आस्था :

आप दोनों में से कोई एक धार्मिक प्रवृति का हो सकता है तो दूसरा नहीं। आप में से कोई एक पूरी तरह आज़ाद रहना पसंद कर सकता है तो दूसरा हर छोटी-बड़ी बात एक-दूसरे को बताना ज़रूरी समझ सकता है। वैसे जहां आप इन बातों का पता डेटिंग या शादी से पहले वाले साथ बिताए समय में ही लगा सकते हैं, तो वहीं यह बहुत ज़रूरी हो जाता है कि आप एक-दूसरे की आस्था को सम्मान देने और उसके विचारों का ख्याल रखने के लिए क्या प्रयास करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
चक्रवात अक्वान को लेकर अलर्ट, 41 ट्रेनें रद्द; ओडिशा में राहत और बचाव दल तैनात
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए राहत, पांच सरकारी मेडिकल संस्थानों में मिलेगा समान इंटर्नशिप स्टाइपेंड
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई दिशा, पहली बार भारतीय फायरिंग रेंज में अभ्यास करेंगी जापानी सेनाएं
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में आज सुनवाई, पन्नू के भी मौजूद रहने की संभावना
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
चंडीगढ़ के PGIMER में खुलेगा नया मेडिकल कॉलेज, 456 करोड़ रुपये होंगे खर्च; MBBS की 125 सीटें मिलेंगी
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
कर्ली बालों को सुलझाने से लेकर मॉइस्चराइज करने तक, इन बातों का रखें ध्यान
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
महिलाओं में एनीमिया के लक्षण क्या हैं? खून की कमी दूर करने के लिए जानें सही खानपान और जांच
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
वायु प्रदूषण से फेफड़ों और दिल को कैसे बचाएं? जानें AQI के अनुसार जरूरी सावधानियां
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
अच्छी परवरिश के साथ जरूरी है भावनात्मक जुड़ाव, बच्चों से रिश्ता मजबूत करने के तरीके
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
गांव से बड़े पर्दे तक पहुंची ‘पायरे’ की आम और बूबू की कहानी, शूटिंग के दौरान पूरे दिन रोती रहीं हीरा देवी
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
तुलसी विवाह 2026: 21 नवंबर को होगा आयोजन, जानें पूजा विधि और धार्मिक मान्यता
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरे ब्रेड पनीर रोल, बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
क्यों मनाई जाती है देवउठनी एकादशी? जानें तिथि, पूजा विधि, तुलसी पूजन और पारण का महत्व
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
सर्दियों में नाश्ते के लिए बनाएं हेल्दी पालक कॉर्न चीला, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण
astrology