न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंहबोले भाई बहन के रिश्ते में कमिटमैंट जरूरी, इन बातों का रखें ध्यान

रिश्तों के लिए नई शुरुआत करने से पहले खुद से कुछ कमिटमैंट जरूर करें। यदि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो रिश्तों में हमेशा ताजगी बनी रहेगी -

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 24 Dec 2019 3:33:16

मुंहबोले भाई बहन के रिश्ते में कमिटमैंट जरूरी, इन बातों का रखें ध्यान

आज कई ऐसे बच्चे हैं जो अकेले होते हैं। कई बच्चों को अकेलापन परेशान करने लगता है, जिस से वे मानसिक रूप से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में मुंहबोले भाईबहन जैसे रिश्ते समय की जरूरत बन जाते हैं। किशोरों में स्कूलकालेज की पढ़ाई, कोर्स या जौब के दौरान एकदूसरे से इतनी करीबी हो जाती है कि पहले वे दोस्त और फिर विचारों के मिलने पर मुंहबोले भाईबहन के रिश्ते में बंध जाते हैं। लेकिन रिश्तों में बंधना आसान है और उन्हें निभाना बहुत मुश्किल। रिश्तों के लिए नई शुरुआत करने से पहले खुद से कुछ कमिटमैंट जरूर करें। यदि इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो रिश्तों में हमेशा ताजगी बनी रहेगी -

brother sister relationship,relationships not by blood,blood relations,relationship tips,mates and me

इतिहास में भी दर्ज है ये रिश्ता
ऐसे रिश्ते इतिहास में भी मिलते हैं। मुगल बादशाह हुमायूं और चित्तौड़गढ़ की महारानी कर्णवती की कहानी ऐसे रिश्तों की पुष्टि करती है। कर्णवती राजा राणासांगा की पत्नी थी। वह हुमायूं को राखी बांधती थी। दोनों के बीच मुंहबोले भाईबहन का रिश्ता था। एक बार युद्ध के समय कर्णवती ने हुमायूं से मदद मांगी तो हुमायूं ने अपनी सेना सहित उन की मदद की।
एकल परिवार बने वजह
समाज में पहले संयुक्त परिवार का चलन था। जहां बच्चों को तमाम भाईबहन मिल जाते थे, जो सगे भाईबहन की कमियों को पूरा करते थे। छुट्टियों में बच्चे अपने नातेरिश्तेदारों के यहां रहते थे जिस से उन के बीच बेहतर रिश्ते बन जाते थे। अब यह चलन करीबकरीब बंद हो गया है।ऐसे में मुंहबोले भाईबहन समय की जरूरत बन गए हैं। कई बार बच्चे अपनी जो बातें मातापिता, सगे भाईबहन से नहीं कह पाते वे बातें मुंहबोले भाईबहन से कह देते हैं।

वैचारिक समानता
जन्मजात रिश्तों में उम्र और परिवार की कुछ बंदिशें, सीमाएं और उन्हें हर हाल में निभाने का प्रैशर भी रहता है, जबकि मुंहबोले भाईबहन के रिश्ते तभी पनपते हैं, जब किशोरकिशोरियों में वैचारिक समानता होती है और वे हमउम्र भी होते हैं।
विश्वास और ईमानदारी का होना बहुत जरूरी
हर रिश्ते की तरह मुंहबोले भाईबहन का रिश्ता भी बहुत कमिटमैंट के साथ निभाने की जरूरत होती है। इस रिश्ते में विश्वास और ईमानदारी का होना बहुत जरूरी होता है। आज जहां समाज में लड़कियों के अनुकूल माहौल बनाने की बात की जा रही है वहीं ऐसे रिश्तों की भी बहुत जरूरत महसूस होती है।
लड़कियां ऐसे रिश्तों में बरतें सावधानी
ऐसे रिश्तों में सतर्कता बरतने की जरूरत है, रिश्तों में धोखा मिलने के बाद सब से ज्यादा प्रभावित लड़कियों का जीवन ही होता है। पुरुष प्रधान समाज होने से उन्हें सब से ज्यादा नुकसान और मानसिक व शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत