न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स की ये 5 गलत आदतें बन रही हैं बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक, जानें और बनाए इनसे दूरी

आज हम आपको पेरेंट्स की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 May 2019 6:23:50

पेरेंट्स की ये 5 गलत आदतें बन रही हैं बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक, जानें और बनाए इनसे दूरी

जिस तरह बच्चों की अच्छी परवरिश का श्रेय उनके माता-पिता को जाता हैं, उसी तरह बच्चों की गलत आदतों का कारण भी अधिकांश उनके पेरेंट्स ही होते हैं। जी हाँ, बच्चे अपने पेरेंट्स को देखकर ही बड़े होते हैं और उन्हीं का अनुसरण करते हैं। ऐसे में पेरेंट्स द्वारा अपनाई गई गलत आदतें बच्चों द्वारा ग्रहण की जाती हैं। आज हम आपको पेरेंट्स की कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। तो आइये जानें पेरेंट्स की इन आदतों के बारे में और इनसे दूरी बनाकर रखें।

टीवी देखते हुए खाना

बड़े बुज़ुर्गों का कहना था कि खाना हमेशा एकांत और शांति से बैठकर खाना चाहिए। कुछ पेरेंट्स टीवी देखते हुए भोजन करते हैं, साथ में उनके बच्‍चे भी होते हैं। ऐसे में आप अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ तो करते ही हैं साथ बच्‍चों के स्‍वास्‍थ का भी मजाक बना रहे होते हैं। टीवी देखते हुए खाना खाने से बच्चोें का ध्यान खाने पर से हटकर टी.वी में ही रहता है, जिससे खाने के पोषक तत्व बच्चोें को मिल नहीें पाते, जिस कारण बच्चों के विकास में बाधा पड़ती है।

parenting tips,parenting tips in hindi,wrong habits of parents,parents habit harmful for the health of children

स्‍टडी के लिए टाइम न देना

अपने काम काज से समय निकालकर बच्चों को पढ़ाने के लिए कुछ समय ज़रूर निकालें। आप खुद भी किताबें पढ़ा करें किताबें पढ़ना इसलिए जरूरी है क्‍योंकि इससे आपका मानसिक विकास तो होगा ही साथ आपको पढ़ता देख आपके बच्‍चों में भी स्‍टडी करने की अच्‍छी आदत विकसित होगी।

डेली रूटीन की आदतें

इसके साथ-साथ आप खुद में कुछ अच्‍छी आदतों को विकसित कर बच्‍चों में उन आदतों को डाल सकते हैं जैसे- खुद को साफ-सुथरा रखना, कपड़े ढंग से पहनना, घर में और अपने आसपास सफाई रखना, बड़ों का सम्‍मान करना, अच्‍छी जीवनशैली अपनाना आदि। ये सभी आदतें पहले खुद में विकसित करें और फिर आपको देख बच्‍चों में खुद-ब-खुद अच्छी आदतें घर कर जाएंगी।

parenting tips,parenting tips in hindi,wrong habits of parents,parents habit harmful for the health of children

बिजी लाइफस्टाइल

बिजी लाइफस्टाइल के चलते देर रात तक जागना, सुबह देर से उठना, एक्‍सरसाइज ना करना काम के प्रेशर में घर वालों को समय ना दे पाते और इसी चक्कर में कुछ डिप्रेशन के भी शिकार हो रहे है, जिसका असर बच्‍चों पर भी पड़ता है। देखा-देखी बच्‍चे भी उसी रूटीन को फॉलो करते हैं, जिससे छोटी उम्र में वह गलत लाइफस्टाइल का शिकार हो जाते हैं नतीजा बीमारियों का बढ़ता खतरा।

अस्‍वस्‍थ खानपान

काम के चलते समय की कमी तो हर घर में आज देखने को मिल रही हैं। बस फटाफट में पैरेंट्स घर पर खाना ना बनाकर बाहर के खाने को त्वज्जो दे रहे हैं। जंकफूड इस समय सबका फेवरेट बना हुआ है लेकिन आपको बता दें यह अस्वस्थ आहार आपका ही नहीं बल्कि बच्चे की स्वस्थ भी बिगाड़ रहा है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो रही है जिसके चलते बच्चे बचपन में ही मोटापे का शिकार हो रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती