न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये 5 टिप्स लाएँगे आपकी रिलेशनशिप में सुधार, बचा सकते है रिश्ते को टूटने से

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आपकी रिलेशनशिप में सुधार आ सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 5:40:21

ये 5 टिप्स लाएँगे आपकी रिलेशनशिप में सुधार, बचा सकते है रिश्ते को टूटने से

हर रिश्ता प्यार की डोर से बंधा होता हैं और जैसे-जैसे प्यार में भरोसा कम होने लगता हैं इस रिश्ते की डोर में कमजोरी आने लगती हैं। ऐसे में रिश्ता टूटने की नौबत तक आने लगती हैं। हांलाकि हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं और अनबन भी होती ही हैं। लेकिन हर रिश्ते में सुधार की गुंजाइश हमेशा बनी रहती हैं जो आपके रिश्ते को टूटने से बचा सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए है जिनकी मदद से आपकी रिलेशनशिप में सुधार आ सकता हैं। तो आइये जानते है इन टिप्स के बारे में।

* भरोसा करें

किसी भी रिश्ते में जितना प्यार की जरूरत होती है उतना ही भरोसा भी होना चाहिए। अगर आपके रिश्ते में शक नाम की चीज आ जाएगी तो वो आपके रिश्ते को दीमक की तरह खा जाएगी। खासकर कि लौन्ग-डिस्टेन्स रिलेशन में। एक-दूसरे पर भरोसा होना बहुत जरूरी होता है। वरना आपका रिश्ता बहुत ही मुश्किल में पड़ सकता है। प्यार अगर कम भी हो तो रिश्ते निभाए जा सकते हैं लेकिन अगर भरोसा न हो तो रिश्तों को टूटने में ज़्यादा समय नहीं लगता। ऐसा कहा भी जाता है कि रिश्ते एक धागे की तरह होते हैं अगर आप उसे ज्यादा खीचेंगे तो उन्हें टूटने से कोई नहीं रोक सकता इसलिए अगर आप अपने रिश्ते में मजबूती चाहते हैं तो रिश्ते की डोर में थोड़ी ढील तो देनी ही होगी।

* लगाव होना जरूरी

आप अपने साथी को कितना चाहते हैं ये उसे कैसे पता चलें? आप उनसे प्यार करते हैं ये उन्हें बताना भी जरुरी है। कहते हैं कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है लेकिन कभी-कभी शब्दों में इसे बयां करना जरुरी हो जाता है इसलिए उनसे अपना लगाव बढ़ाए। सेक्स और लगाव दो अलग-अलग चीजें होती हैं। बेडरूम के बाहर भी अपने पार्टनर के लिये आपको प्यार जताने की जरूरत है।

relationship tips,relationship tips in hindi,tips to improve your relationship

* साथ में ज्यादा समय बिताए

अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। ऐसा करने से आप दोनों के बीच मन-मुटाव दूर होगा और आप एक दूसरे को अच्छे से समझ भी पाएंगे। ज्यादा समय देने से आप अपने पार्टनर की अधिक देखभाल कर सकते हैं जिससे आपके बीच की बौडिंग भी मजबूत हो जाती है। आप साथ में कार्ड्स खेले, बाहर घूमने जाए, नयी-नयी चीजों को ट्राई करें, एक-दूसरे की मदद करें। कुछ ऐसा करें जो आप दोनों को ही पसंद हो और आप दोनों को उसे करने में बराबर की खुशी महसूस करते हों। साथ ही ऐसी चीजों को अवाइड करें जिससे आप दोनों में टेंशन बढ़ती है।

* एक दूसरे को स्पेस दें

कभी-कभी कुछ परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं जिनमें केवल आप खुद को समझ सकते हैं। उस वक्त अकेले रहने का मन होता है। ऐसे में आप अपने पार्टनर को समय दें। उन्हें उनकी लाइफ जीने दें और आप भी अपनी जिंदगी को थोड़ा समझें। अगर एक-दूसरे की लाइफ में आप ज्यादा दखल देंगे तो इससे आपको अपना रिश्ता बोझ लगने लगेंगा। अगर आपका पार्टनर अपने दोस्तों के साथ हैंग-आउट करना चाहता हैं तो उन्हें रोके-टोके नहीं। दोस्तों के साथ समय बिताना हम सबको अच्छा लगता है। वो आपसे प्यार करते हैं तो इसका मतलब ये नहीं कि उनके लिए दोस्त मायने नहीं रखते इसलिए रिश्तों में स्पेस देना बहुत जरूरी है।

* एक दूसरे की बातें सुने

किसी भी विषय पर बहस करने की बजाय एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनें और समझे। बहस करने से किसी भी बात का हल तो निकलना नहीं है और आप बेवजह की लड़ाई करके बात को और बिगाड़ देंगे इसलिए एक-दूसरे की बातों को समझकर अपना पक्ष रखें। अगर आप सही हैं तो आपका साथी आपकी बात जरुर समझेगा। ऐसा करने से आपकी आपसी समझ अच्छी होगी। बस उन्हें समझने के लिए थोड़ा वक्त दें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती