न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नहीं लग पाता बच्चों का पढ़ाई में मन, होमवर्क कराते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान

आज हम आपके लिए इससे जुड़े टिप्स लेकर आए हैं कि किस तरह से होमवर्क कराते समय ध्यान देकर बच्चों का पढ़ाई में मन लगाया जा सकें। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 21 Aug 2019 8:02:14

नहीं लग पाता बच्चों का पढ़ाई में मन, होमवर्क कराते समय रखें इन 3 बातों का ध्यान

हर पेरेंट्स की चाहत होती है कि बच्चों को पढ़ा-लिखाकर एक अच्छा इंसान बनाया जाए। लेकिन अक्सर देखा गया हैं कि पेरेंट्स इस बात को लेकर परेशान रहते है कि बच्चे पढ़ाई में अपना मन नहीं लगा पाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को अपने बच्चों को सही गाइड करने की जरूरत होती हैं ताकि वे पढाई में अपना मन लगा सकें और उसे समझ सकें। इसलिए आज हम आपके लिए इससे जुड़े टिप्स लेकर आए हैं कि किस तरह से होमवर्क कराते समय ध्यान देकर बच्चों का पढ़ाई में मन लगाया जा सकें। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

होमवर्क करते वक्त बच्चों पर नजरें रखें
जब भी बच्चा होमवर्क करने बैठे तो हमेशा उस पर नजरें रखें। अक्सर बच्चे होमवर्क और पढ़ने के नाम पर स्टडी टेबल पर बैठ जाते हैं, लेकिन उनका दिमाग खेलकूद या कॉपी के लास्ट में कुछ न कुछ खेलते पर रहता है। जबकि अगर आप बच्चों के पास रहेंगे तो वह ऐसा नहीं करेंगे और न चाहते हुए भी उन्हें पढ़ने में मन लगाना पढ़ेगा। अगर संभव हो तो आप खुद भी कोई किताब लेकर बच्चों के साथ बैठें।

parenting tips,parenting tips in hindi,children homework tips,child education tips,child care tips

उन्हें खुद करने दें अपना काम
बच्चे दिनभर तो खेलते हैं और शाम के वक्त पेरेंट्स के सामने रोते हैं कि वह उनका प्रोजेक्ट पूरा करने में उनकी मदद करें, नहीं तो स्कूल में उन्हें डांट पड़ेगी। पेरेंट्स भी बच्चों का रोना देख उनकी मदद कर देते हैं, जो आगे चलकर बच्चों की कमजोरी बन जाती है। यही नहीं, कई बार बच्चों का अधिक होमवर्क देखकर पेरेंट्स खुद उनके साथ काम बांटने की बात कहते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इस आदत को आज से ही बंद कर दें। क्योंकि ये कहीं न कहीं बच्चों को लापरवाह और दूसरों पर निर्भर रहना सिखाता है। बच्चों को अपना काम खुद करने के लिए प्रेरित करें।

बच्चों के आसपास भी न रहने दें गैजेट्स
बच्चों को गैजेट्स बहुत पसंद होते हैं। इतने पसंद कि वह जहां भी जाते हैं गैजेट्स को अपने साथ ले जाते हैं। यही काम बच्चे पढ़ते वक्त भी करते हैं। बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसलिए पेरेंट्स बच्चों को पढ़ाई के लिए अकेले छोड़ देते हैं। जबकि बच्चे बैठकर गैजेट्स का मजा लेते हैं। होमवर्क के दौरान कोशिश करें की बच्चों के पास किसी भी प्रकार के गैजेट्स जैसे कि लैपटॉप, मोबाइल, कैल्कुलेटर वाले वीडियो गेम्स न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन