न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 संकेतों से पता चलती हैं अपने पार्टनर के लिए कितना महत्व रखते हैं आप

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो बताता हैं कि आप अपने पार्टनर के लिए कितना महत्व रखते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 23 Oct 2020 6:36:02

इन 5 संकेतों से पता चलती हैं अपने पार्टनर के लिए कितना महत्व रखते हैं आप

शादी के बाद रिश्तों में प्यार और भरोसा समय के साथ बढ़ता रहे तो रिश्ते की मजबूती भी बढ़ती हैं। खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी के लिए रिश्ते में एक-दूसरे के प्रति प्यार होना बहुत जरूरी हैं। असल में जिंदगी के इस तनाव के बीच लोग अपने पार्टनर को अहमियत देना भूल जाते हैं जो कि रिश्ते की बर्बादी का कारण बनते हैं। कई बार ऐसा भी होता हैं कि आप ही अपने पार्टनर के प्यार को नहीं समझ पाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे संकेतों की जानकारी लेकर आए हैं जो बताता हैं कि आप अपने पार्टनर के लिए कितना महत्व रखते हैं।

आपके और परिवार के लिए समय निकालते हैं

आजकल कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं रह गया है। हर जगह कॉम्पटीशन बढ़ गया है। कॉम्पटीशन के साथ व्यक्ति की जिम्मेदारियां भी बढ़ती जा रही हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग हमेशा बिजी ही रहते हैं। इतने बिजी कि उनके लिए अपने परिवार और अपने लाइफ पार्टनर के लिए भी टाइम नहीं है। इसलिए अगर आपके हसबैंड आपके लिए और परिवार के लिए हर दिन समय निकाल पाते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि उन्हें आपसे प्यार है और आपकी फिक्र है।

relationship tips,relationship tips in hindi,good bonding in relationship,happy married life

अगर वो जरूरत पड़ने पर काम से ऊपर आपको समझते हैं

काम हर व्यक्ति के लिए जरूरी है मगर हमेशा जरूरी नहीं है। कई स्थितियां ऐसी आती हैं, जब आपको आपके पार्टनर की जरूरत होती है। खासकर किसी परिवारिक कलह, बीमारी या मानसिक समस्या के समय में। ऐसे समय में अगर आपके हसबैंड आपको अपने काम से ज्यादा महत्व देते हैं और आपकी केयर करते हैं, तो निश्चित ही वो एक बेहतरीन पति के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं। इसलिए ये भी आप दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग का संकेत है।

अगर वो आपको बराबर का महत्व देते हैं

कई कपल्स खासकर इंडियन सोसायटी में ऐसे देखे जाते हैं, जिनमें परिवार के सभी फैसलों में हसबैंड ही हावी रहता है। पुरुषवादी और पितृसत्तात्मक समाज में रहने और पलने-बढ़ने के बाद अगर आपके हसबैंड आपको बराबर का महत्व देते हैं और परिवार के फैसलों में आपकी राय को महत्वपूर्ण मानते हैं, तो ये बहुत अच्छी और पॉजिटिव बात है। ये इस बात का संकेत भी है कि आपके पति आपको बेहद प्यार करते हैं और उनमें आपके लिए सम्मान की भावना है।

relationship tips,relationship tips in hindi,good bonding in relationship,happy married life

प्यार जाहिर करना जानते हैं

कुछ हसबैंड्स ऐसे होते हैं, जो प्यार तो करते हैं लेकिन उसको जाहिर करना नहीं जानते हैं। ऐसे हसबैंड के स्वभाव में एक तरह का रूखापन देखा जा सकता है। लेकिन वहीं कुछ हसबैंड ऐसे होते हैं, जो अपने प्यार को हर दिन या मौका मिलने पर जरूर एक्सप्रेस करते हैं। जैसे- किसी टाइम पीछे से बांहों में भर लेना, हंसी-मजाक करना, किस करना, सरप्राइज गिफ्ट देना या आपको किसी अन्य तरीके से स्पेशल फील कराना। ऐसा किसी हसबैंड के लिए तभी संभव है जब वो आपसे प्यार करते हैं और आप दोनों की बॉन्डिंग अच्छी हो।

चिल्लाने, झगड़ने के बजाय बात करना पसंद करते हैं

छोटी-मोटी बातों पर बहस और वाद-विवाद तो हर रिश्ते में होते रहते हैं। लेकिन ऐसे समय पर अगर आपके हसबैंड आप पर चिल्लाने के बजाय और झगड़ने के बजाय आपसे बात करते हैं और शांति के साथ समस्या का हल खोजने की कोशिश करते हैं, तो आप लकी हैं। ऐसे हसबैंड कई बार आपके गुस्से को शांत करने के लिए गुस्से में कही गई बातों पर भी रिएक्ट नहीं करते हैं। इसलिए अगर ऐसा है तो ये भी अच्छे हसबैंड की क्वालिटीज में गिना जाना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन