न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह दूर करें परीक्षा में बच्चों का तनाव, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

परीक्षा से पहले और उसके दौरान विद्यार्थी कैसे तनाव से बच सकते हैं आइये जानते हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 15 Jan 2020 6:24:45

इस तरह दूर करें परीक्षा में बच्चों का तनाव, मिलेंगे सकारात्मक परिणाम

बच्चों के प्रीबोर्ड एग्जाम शुरू होने वाले हैं, परीक्षा का टाईमटेबल आते ही बच्चो के लिए नए नए नियम शुरू हो जाते हैं। उनकी पूरी दिनचर्या तय कर दी जाती है कि बच्चा कब उठेगा, कब खायेगा, कब खेलेगा, कब पढेगा, यहां तक कि कब सोएगा भी। स्कूल की परीक्षा के समय बच्चों को बहुत डर लगता है। लेकिन सही योजना और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा की तैयारी की जाए तो कुछ हद तक डर कम किया जा सकता है। परीक्षा से पहले और उसके दौरान विद्यार्थी कैसे तनाव से बच सकते हैं आइये जानते हैं।

stress during exams,child in stress during exams,examination stress,stress in exams,mates and me,parenting tips,relationship tips

तनाव को पहचानिए

तनाव का तोड़ तभी तलाशा जा सकता है, जब आपको उसके लक्षणों को पहचानना आता हो। आपको पता होना चाहिए, तनाव किस रूप में आप पर असर करता है। अचानक से ब्लड प्रेशर या दिल की धड़कनों का बढ़ जाना, जरूरी न होने पर भी जोर-जोर से बोलना या चिल्लाना, अकसर चिड़चिड़ा रहना, धैर्य की कमी और अकसर गलत फैसले लेना आदि इस बात की निशानी है कि आप तनाव में हैं।
हेल्दी और फ्रेश खाना खाए


परीक्षा के दिनों में बच्चों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है इसलिये उन्हें स्वास्थ्यवर्धक आहार का सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी भी जरूर पीना चाहिए इससे दिमाग तर रहता है। ताजा, हल्का और घर का बना खाना बच्चों का एनर्जी लेवल और एकाग्रता बढ़ाता है। इस तरह का आहार न केवल बच्चों को स्वस्थ रखता हैं बल्कि तनाव भी कम करता है।

stress during exams,child in stress during exams,examination stress,stress in exams,mates and me,parenting tips,relationship tips

दिमाग को ज्यादा से ज्यादा आराम करवाएं

परीक्षा के दिनों में लगातार पढ़ना और देर रात तक जागना शारीरिक व मानसिक रूप से नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए शरीर और मस्तिष्क को आराम देने के लिए पूरी नींद लें। पर्याप्त आराम करने से स्मृति और एकाग्रता सही रहती है।

बॉडी को स्ट्रेच करें


एक ही अवस्था में देर तक बैठकर पढ़ने से नुकसान हो सकता है इसलिए पढ़ाई के बीच में ब्रेक लेकर बॉडी को स्ट्रेच करें। इस साधारण से स्ट्रेच से मसल्स का तनाव कम होता है और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में चमत्कारिक सुधार होता है।

अभिभावक ध्यान दें

परीक्षा का तनाव अगर छात्रों को परेशान कर रहा है तो उनसे बात करें। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों विद्यार्थी स्कूल से ज्यादा घर में रहता है। परीक्षा का दबाव भी होता है। ऐसे में कई बार वह इसे बोल कर जाहिर नहीं कर पाता है। लेकिन अगर कोई शारीरिक परेशानी हो रही है तो अभिभावकों को उस पर ध्यान देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत