न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों का जिद्दीपन पेरेंट्स के लिए सिरदर्द, इस तरह सुलझाए यह समस्या

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेरेंट्स को बच्चों का जिद्दीपन दूर करने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 May 2019 8:02:02

बच्चों का जिद्दीपन पेरेंट्स के लिए सिरदर्द, इस तरह सुलझाए यह समस्या

बच्चों का जिद्दीपन पेरेंट्स के लिए सिरदर्द, इस तरह सुलझाए यह समस्या
वर्तमान समय की जीवनशैली में देखा जा रहा है कि आजकल के बच्चे बड़ों का सम्मान ना करते हुए अपनी जिद को पूरा करवाने में लगे रहते हैं। बच्चों का यह जिद्दीपन पेरेंट्स के लिए सिरदर्द बन जाता हैं। जी हाँ, ऐसे में कई बार बच्चे अपने जिद्दीपन के चलते सार्वजनिक जगहों पर गलत व्यवहार करते नजर आते हैं जिससे पेरेंट्स को शर्मिंदा होना पड़ता हैं। ऐसे में पेरेंट्स द्वारा बच्चों की सही समझाइश बहुत जरूरी होती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से पेरेंट्स को बच्चों का जिद्दीपन दूर करने में मदद मिलेगी। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में।

बच्चे के लिए तय करें छोटे लक्ष्य

ऐसे बच्चे का लालन-पालन बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है, जिसमें धैर्य और सहिष्णुता की कमी हो। ऐसे बच्चों के लिए हमेशा छोटे-छोटे लक्ष्य रखने चाहिए, जो स्पष्ट और विशिष्ट हों। इससे बच्चे के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाएगा।

parenting tips,parents child relation,children stubbornness,solution of children stubbornness

सब मिलकर पेश करें उदाहरण

धैर्य किसी व्यक्ति की शख्सियत की ऐसी खूबी होती है, जिसे वह दूसरों को देखकर सीखता है। ऐसे में खुद पेरेन्ट्स द्वारा उदाहरण पेश किया जाना बेहद जरूरी है। बच्चे विभिन्न जगहों से देखा व्यवहार अपनाते हैं इसलिए पेरेन्ट्स व परिवार के अन्य लोगों को उनके सामने धैर्य से पेश आना चाहिए और बच्चों को भी ऐसा ही करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

हल्के फुल्के अंदाज में रखें अपनी बात

अगर बच्चा कोई काम नहीं करना चाहता तो ऐसे में उससे वह काम कराना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। यह काम आसान हो सकता है, बशर्ते आप उस काम को किसी खेल का रूप दे दें। इससे आपका काम आसानी से हो जाएगा।

अपने गुस्से पर रखें नियंत्रण

जब आप किसी जिद्दी बच्चे को समझाने की कोशिश कर रहे हों तो अपने व्यवहार में निरंतरता सुनिश्चित करें। इसका मतलब यह है कि बेशक सार्वजनिक स्थल पर बच्चा नादानियां करता रहे, आपको अपने रुख पर कायम रहना होगा। क्योंकि अगर आप अपने नियमों का पालन नहीं करेंगे तो बच्चे भी उनका पालन नहीं करेंगे।

parenting tips,parents child relation,children stubbornness,solution of children stubbornness

इनकार करने में झिझकें नहीं

मांग को तुरंत पूरा नहीं करने से बच्चों को धैर्य की सीख मिलती है। अधीर बच्चे के मामले में उसे छोटी और मामूली मांग पूरी होने के लिए इंतजार करवाना जरूरी हो जाता है। जैसे प्यास लगने पर पानी मिलने के लिए उन्हें इंतजार कराएं या जब आप किसी से बातचीत कर रहे हों और वह अपनी बात कहने के लिए बीच में हस्तक्षेप कर रहा हो तो अपनी बात खत्म करने के बाद ही उसकी सुनें या ध्यान दें।

उससे बात करें

बच्चे की उम्र का खयाल रखते हुए उन्हें धैर्य का महत्व समझाना बहुत जरूरी है। ऐसे में बच्चे को क्या समस्या हो रही है उसे समझने की कोशिश करें और बच्चे को जिद्दी कहने के बजाय बेहतर होगा कि समस्या को पहचानने की कोशिश करें और यह जानें कि बच्चे में किस वजह से विकास संबंधी विकार (इसमें अटेंशन डेफिसिट- हाइपर एक्टिविटी डिस्ऑर्डर, अपोजीशनल डिफायंट डिस्ऑर्डर या व्यवहार संबंधी विकार शामिल है) आ रहे हैं, जिससे समय पर उचित ढंग से इसे ठीक किया जा सके।

धैर्य बढ़ाने वाली गतिविधियां करें

धैर्य बढ़ाने वाली गतिविधियां करें, जैसे खेलों में हिस्सा लें, बच्चे को जो चाहिए उसके लिए कतार में लगकर इंतजार करें। इसके साथ ही वांछित परिणाम और बच्चे द्वारा दिखाए गए धैर्य के बीच समानता लाने के लिए योजनाएं बनाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती