न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स की इन गलतियों का बच्चों पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव, जानें और बचे इनसे

आज हम आपको पेरेंट्स की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 27 May 2019 6:52:46

पेरेंट्स की इन गलतियों का बच्चों पर पड़ता है नकारात्मक प्रभाव, जानें और बचे इनसे

हर माता-पिता की चाहत होती हैं की उनके बच्चे जिंदगी में हमेशा प्रगति करें और उनके जीवन में हमेशा सकारात्मकता बनी रहे। लेकिन क्या आप जानते है कि कभीकभार अनजाने में पेरेंट्स से कुछ ऐसी गलतियाँ हो जाती है जिसकी वजह से बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं और उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता हैं। ऐसे में पेरेंट्सको चाहिए कि इन कारणों का पता कर इन्हें करने से बचना चाहिए। आज हम आपको पेरेंट्स की उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। तो आइये जानते हैं पेरेंट्स की इन गलतियों के बारे में।

प्रोत्साहित न करना

हर वक्त बच्चे को सलाह-मशविरा देते रहना भी सही नहीं है। बच्चा अगर कोई काम खुद से करता है तो हर बार उसमें गलतियां निकालने और उसे सही तरीका क्या है यह बताने की बजाए उसे प्रोत्साहित करें। ऐसा करने से बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और वह आत्मनिर्भर बन पाएगा। लेकिन अगर हर बार आप बच्चे को क्या करना है, कैसे करना यह बताते रहेंगे तो बच्चा, हर छोटे-बड़े काम और फैसले के लिए आप पर निर्भर हो जाएगा।

बात-बात पर डांटना या धमकाना

गलतियां हर किसी से होती हैं। सिर्फ बच्चों से ही नहीं बल्कि हम बड़ों से भी अक्सर गलतियां होती रहती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पैरंट्स बच्चों की गलतियों पर उन्हें बार-बार डांटें या किसी एक गलती पर जरूरत से ज्यादा डांटें। ऐसा करने से बच्चे पर नकारात्मक असर पड़ता है। अगर आप बात-बात पर बच्चे को डांटेंगे या धमकाएंगे तो बच्चा आपसे सच बोलना और आपके सामने अपनी गलती मानना बंद कर देगा।

parenting tips,parents habit,negative effects on children,parents child relations

दूसरों को सामने डांटना या मारना

बच्चों को डिस्प्लिन में रखना और सही बात सिखाना अच्छी बात है लेकिन बहुत से माता-पिता की आदत होती है कि वे ये नहीं देखते कि वे बच्चों को किसके सामने डांट रहे हैं। किसी बाहर वाले के सामने बच्चे को डांटने या मारने की आदत पूरी तरह से गलत है। ऐसा करने से आपका बच्चा दूसरों के सामने शर्मिंदगी महसूस करने लगता है और इस वजह से बच्चे का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है।

प्यार न जताना

आप बच्चे से भले ही कितना भी प्यार क्यों न करते हों लेकिन बच्चे के सामने प्यार जताना जरूरी है। बच्चे को प्यार से लगे लगाना, आई लव यू कहना, प्यार से उसके माथे को सहलाना, माथे को चूमना- यह सब प्यार जताने के तरीके हैं और ऐसा करना भी बेहद जरूरी है ताकि बच्चा आपके इमोशनली कनेक्टेड महसूस करे। आप बच्चे से कितना प्यार करते हैं ये बच्चे को दिखना चाहिए।

दूसरों से तुलना करना

हर बच्चा, अपने आप में यूनीक होता है। कोई पढ़ाई में बेस्ट होता है तो कोई कलरिंग में, कोई गीत-संगीत में तो कोई डांसिंग में तो कोई स्पोर्ट्स में। अपने बच्चे के टैलेंट को पहचानें और उसकी तुलना दूसरे बच्चों से न करें। खासकर स्कूल एग्जाम के रिजल्ट्स के वक्त अपने बच्चे के रिजल्ट की तुलना दूसरे बच्चों से न करें। ऐसा करने से आप बच्चे पर बेवजह का स्ट्रेस और प्रेशर क्रिएट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत