न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चों में भी हैं दूसरों पर हाथ उठाने की आदत, जानें कैसे लाए उनमें बदलाव

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप बच्चों के मारने या हाथ उठाने की आदत को दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Oct 2020 5:52:38

क्या आपके बच्चों में भी हैं दूसरों पर हाथ उठाने की आदत, जानें कैसे लाए उनमें बदलाव

बच्चों को उनके बचपन से ही सही सीख दी जाए तो उनका आने वाला भविष्य निखर जाता हैं और उनमें गलत आदतें नहीं पनपती हैं। अक्सर बच्चों में हाथ उठाने या मारने की आदत देखि जाती हैं जो उनके व्यवहार के लिए अच्छा नहीं होती हैं। शुरुआत में बच्चों की ये आदत नादानी भरी लगती हैं लेकिन आगे बढ़कर यह परेशानी बन जाती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता हैं कि बच्चों को समझाइश की जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप बच्चों के मारने या हाथ उठाने की आदत को दूर कर सकते हैं।

parenting tips,parenting tips in hindi,hitting habit of children,learn to child

क्यों मारते या हाथ उठाते हैं बच्चे?

आमतौर पर छोटे बच्चे खासकर 1.5 से 2 साल की उम्र में बच्चों में इस तरह की आदतें आना शुरू हो जाती हैं। इसका कारण यह है कि इस उम्र तक बच्चों में पसंद-नापसंद की समझ आ जाती है। ऐसे में कई बार अपने पसंद की चीज न मिलने या अपने पसंद की बात न होने पर बच्चे हाथ उठाते हैं और मारने लगते हैं। इसी तरह कुछ बच्चे सामने वाले का ध्यान आकर्षित करने के लिए भी ऐसा करते हैं। बच्चों में सिर्फ मारने नहीं, बल्कि दांत कांटने, चिल्लाने, बाल खींचने जैसी आदतें भी इसी तरफ इशारा करती हैं। अगर आपका बच्चा ऐसा करता है, तो इन 3 तरीकों से उसे समझाएं।

बच्चे को तुरंत पकड़कर समझाएं

आपका बच्चा मारने या चिल्लाने की आदत घर के अन्य सदस्यों से ही सीखता है। ऐसे में सबसे पहले तो यही जरूरी है कि घर के सदस्यों को बच्चों के सामने सही से पेश आना चाहिए। दूसरी जरूरी बात ये है कि जब भी आपका बच्चा आप पर हाथ उठाता है, आपको उसे उसी समय सामने बिठाकर या खड़ा करके कुछ बातें समझानी चाहिए। बच्चे को समझाएं कि मारना या हाथ उठाना गलत आदत है। बच्चे को बताएं कि उन्हें कैसे पेश आना चाहिए। घर के अन्य सदस्यों को भी समझाएं कि वो सिर्फ थोड़े से मजे के लिए बच्चे को किसी को मारने के लिए या दांत काटने के लिए न उकसाएं।

parenting tips,parenting tips in hindi,hitting habit of children,learn to child

बच्चे पर गुस्सा न करें

अगर आपका बच्चा आपको या किसी और को मारता है, तो उस पर तुरंत गुस्सा न करें, बल्कि उसे प्यार से समझाएं और बहुत प्यार से बात करें। अगर आपका बच्चा किसी अन्य के सामने ऐसा करता है या पब्लिक प्लेस पर ऐसा करता है, तो भी आपको उस पर हाथ नहीं उठाना चाहिए। क्योंकि इससे भी बच्चा हिंसा ही सीखेगा। जबकि आप उसे अगर प्यार से समझाएंगे तो वो आसानी से समझ जाएगा कि मारना या हाथ उठाना अच्छी आदत नहीं है।

बच्चे को बताएं कि हाथ उठाने की जगह वो क्या कर सकता है

सबसे पहले बच्चे से ये सवाल करें कि उसने मारा या हाथ क्यों उठाया। इसका जो भी जवाब बच्चा आपको देता है, तो उसी समय बच्चे को बताएं कि वो हाथ उठाने या मारने की जगह किन तरीकों का इस्तेमाल उसी एक्सप्रेशन को सभ्य तरीके से जाहिर करने के लिए कर सकता है। जैसे अगर बच्चे को कोई बात बुरी लगी है, तो वो इसे बोलकर या इशारा करके बता सकता है। अगर बच्चा अटेंशन पाना चाहता है, तो वो कोई खास शब्द बोलकर या छूकर बता सकता है। बच्चे को सिखाएं कि वो अपनी गुस्से/नापसंदगी/परेशानी की भावनाओं को कैसे प्रदर्शित कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
रांची में छात्र आंदोलन का 16वां दिन, 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने पर सरकार कर रही विचार
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
MS Dhoni को BCCI से हर महीने कितनी मिलती है पेंशन? जानें पूरी डिटेल
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए