न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी अपने बच्चों को भेजते हैं ट्यूशन, इन बातों पर जरूर दे ध्यान

ऐसा नहीं है कि आपने उन्हें ट्यूशन भेज दिया तो आपकी जिम्मेदारी यहीं समाप्त हो जाती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 18 Mar 2020 6:30:38

क्या आप भी अपने बच्चों को भेजते हैं ट्यूशन, इन बातों पर जरूर दे ध्यान

आज के समय में देखा जाता हैं कि पेरेंट्स अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल के अलावा ट्यूशन भेजना पसंद करते है जिसके पीछे कई कारण हो सकते है। लेकिन इस दौरान पेरेंट्स को कई बातों को ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। ऐसा नहीं है कि आपने उन्हें ट्यूशन भेज दिया तो आपकी जिम्मेदारी यहीं समाप्त हो जाती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है कुछ जरूरी बातों के बारे में जिनका आपको जरूर ध्यान रखना चाहिए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

ट्यूटर कैसा है

ट्यूटर चाहे वह कोचिंग सेंटर का हो या घर का ट्यूशन पढ़ाने वाला हो, वह अपने पढ़ाने वाले विषय में मास्टर हो। घर पर पढ़ा रहा है तो बीच-बीच में चक्कर लगा कर देख लें कि वह ठीक से पढ़ा रहा है या नहीं। कुछट्यूटरबच्चों को पढ़ाने की जगह गप्पबाजी में लग जाते हैं। वह अपना पूरा समय इसी में निकल देते हैं। इसके अलावा यदि कोचिंग सेंटर भेज रहे हैं तो भी बीच-बीच में अचानक जाकर देखें कि ट्यूटर ठीक पढ़ा रहा है या नहीं।

parenting tips,parenting tips in hindi,child tuition,child care tips

उसका चरित्र व स्वभाव

बच्चे उसी शिक्षक से पढऩा पसंद करते हैं जो उन्हें समझा कर ठीक से पढ़ाते हैं। कई बार देखने को मिला है कि शिक्षक बच्चियों का यौन शोषण भी करते हैं। अत: ऐसे में उसके चरित्र के बारे में जानकारी लेना बहुत जरूरी है। इसका अलावा ध्यान रखें कि ट्यूटर बच्चे को ज्यादा ना मारते हो। गलती करने पर कठिन सजा ना देते हो। ट्यूटर का स्वभाव विनम्र होना चाहिए।

पढ़ाई का माहौल

कई बार ऐसा होता है कि अभिभावक तीन-चार बच्चों को मिलाकर ट्यूशन लगवा लेते हैं। ऐसे में वहां का माहौल पढ़ाई वाला होना चाहिए। चाहे वह आपका घर हो या किसी और का, इस बात ध्यान रखना जरूरी है कि टीवी तेज आवाज में नहीं चलना चाहिए अथवा जहां बच्चे पढ़ रहे हों वहां जोर-जोर से बातें नहीं होनी चाहिए। यानी पढ़ाई का सही माहौल होना जरूरी है।

parenting tips,parenting tips in hindi,child tuition,child care tips

दोस्तों पर रखें नजर

आपके बच्चे के साथ दोस्त कैसे हैं इस पर ध्यान देना जरूरी है। यदि वे पढ़ाई-लिखाई में कमजोर हैं और गलत संगत में भी हैं तो आपके बच्चे का नुकसान हो सकता है। अत: साथी दोस्त जो पढ़ाई कर रहे हैं उनका सही होना जरूरी है।

टाइम टेबल बनाएं

बच्चों को कोचिंग या ट्यूशन के अलावा सेल्फ स्टडी व स्कूल में मिला होमवर्क करने की भी जरूरत होती है। अत: सभी बातों का ध्यान रखतेे हुए टाइम टेबल बनाएं। उसे बच्चों के साथ साझा करें। एक घंटा फ्रेश होने के लिए खेलने का टाइम अवश्य रखें। इसके अलावा मोबाइल टीवी आदि पर 1 घंटे से अधिक प्रयोग में न लाने दें।

बच्चों के लिए समय निकालें

माता-पिता के लिए यह बात बहुत जरूरी है कि तमाम व्यस्तताओं के बावजूद, बच्चों के लिए समय निकालें। अगर आप बच्चों को कोचिंग करा के निश्चिंत होना चाहते हैं तो यह सही नहीं है। यानी सिर्फ ट्यूशन पर ही डिपेंड ना रहें। प्रतिदिन कोचिंग सेंटर या ट्यूटर ने क्या पढ़ाया है, इस बात की जानकारी रखें। बच्चे को पढ़ाया हुआ विषय समझ में आ रहा है या नहीं यह अवश्य जाने। बच्चे के साथ गुस्से वाला रुख ना अपनाएं। अन्यथा वह डर कर अपने मन की बात नहीं बताएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर