न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Friendship Day 2019: आपकी ये बातें एक सच्चा दोस्त ही जान सकता हैं, जानें और करें महसूस

आज इस ख़ास मौके पर हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक सच्चा दोस्त ही जानता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 04 Aug 2019 7:02:43

Friendship Day 2019: आपकी ये बातें एक सच्चा दोस्त ही जान सकता हैं, जानें और करें महसूस

दोस्ती का रिश्ता सबसे अनोखा रिश्ता होता हैं क्योंकि बाकी सभी रिश्ते इंसान के जीवन में खुद बनते हैं। लेकिन यह एक ऐसा रिश्ता हैं जो इंसान खुद चुनता हैं और उसे पूरे दिल से निभाता हैं। दोस्त ही होता हैं जो जीवन की हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा होता हैं। दोस्ती की इसी मजबूती को देखते हुए आज का दिन फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया जाता हैं। आज इस ख़ास मौके पर हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक सच्चा दोस्त ही जानता हैं। तो आइये जानते हैं इन बातों के बारे में।

आपके हर बकवास लुक को याद रखना
जब आप कभी बहुत अच्छे लुक में होते हैं तो आपको उस लुक के साथ तो सभी लोग याद रखते हैं लेकिन बेस्ट फ्रेंड की खासियत होती है कि वो अतीत के आपके सारे बैड लुक्स को याद रखता है और वक्त वक्त पर आपको याद भी दिलाता रहता है!

friendship day 2019,friendship day special,true friends,things a true friend know

आपका रूटीन जानता है आपका दोस्त
आपकी अलार्म क्लॉक किस वक्त बजती है, आप किस वक्त नाश्ता करते हैं, आपके कॉलेज/ऑफिस जाने का वक्त, रात में आप कब खाना खाते हैं और किस वक्त सो जाते हैं, आपके सच्चे दोस्त को हर एक चीज़ वक्त के साथ मालूम होती है। इसलिए जब आपका दोस्त फोन करके डायरेक्ट पूछ ले, "खाना खा लिया?" तो हैरान न हो, उसे सब पहले से मालूम होता है।

वो जानते हैं किस बात पर आता है आपको गुस्सा
आपके बेस्ट फ्रेंड को ये बात बहुत अच्छे से मालूम होती है कि आपको किस बात पर गुस्सा आता है। इसलिए जब भी आपका मूड खराब होने वाला होता है वो पहले से ही भांप लेते हैं। लेकिन वही होते हैं जिन्हें ये भी मालूम होता है कि आपके खराब मूड को कैसे अच्छा किया जा सकता है।

आपकी स्कूल लाइफ की हर डीटेल
आपकी स्कूल यूनिफॉर्म का कलर और डिजाइन क्या था, और वो आपको किस कदर नापसंद थी। आपने कितनी बार स्कूल बंक किया था। कौन सा टीचर पर आपका क्रश था और किस टीचर ने आपकी बहुत पिटाई की गई थी और इसी तरह की आपकी स्कूल लाइफ की हर डीटेल आपके बेस्ट फ्रेंड को जरूर मालूम होती है।

friendship day 2019,friendship day special,true friends,things a true friend know

आपकी पसंदीदा मूवी जो आप किसी को नहीं बताते
आपको सूरज बड़जात्या की फिल्म "हम साथ साथ है" असल में बहुत पसंद है। आपको उसके हर कैरेक्टर का हर एक डायलॉग भी याद हो चुका है। टीवी पर जितनी बार ये फिल्म आती है आप जरूर देखते हैं लेकिन बावजूद इन सबके आप सबके सामने इस बात को स्वीकार नहीं कर सकते। अरे भई, इमेज नहीं खराब हो जाएगी दोस्तों के बीच। लेकिन आपके बेस्ट फ्रेंड से ये बात कभी नहीं छिप पाई, और वो आपके राज को राज रखे हुए है।

मेनू की आपकी पसंद जानता है आपका बेस्ट फ्रेंड
आपका बेस्ट फ्रेंड आपके खाने की पसंद को बखूबी समझता है। इसलिए आप जब किसी रेस्टोरेंट में उसके साथ जाते हैं तो उसे पहले से ही मालूम होता है कि आप मेनू में से क्या ऑर्डर करने वाले हैं। शायद यही वजह है कि वेटर के आते ही आप दोनों उस डिश का नाम एक साथ ले लेते हैं।

आपके 'घर के नाम' जानता है आपका बेस्ट फ्रेंड
चीकू, गोपू, लाडो, स्वीटी, राजा, गुड़िया और इसी तरह के नाम जो अक्सर घर में पेरेंट्स अपने बच्चों के रख देते हैं, वो बच्चे बड़े होने के बाद भले ही दुनिया से उन्हें छिपा लें लेकिन उनका बेस्ट फ्रेंड उन्हें जरूर जान जाता है। कभी-कभी तो आपको चिढ़ाने के मकसद से वो आपके बाकी दोस्तों के बीच आपको उसी नाम से पुकार भी लेता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती