न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 तरीकों से अपने पार्टनर को फील कराएं स्पेशल, होगा आपके प्यार का अहसास

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को प्यार से भरपूर बनाएंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 02 Feb 2021 2:31:58

इन 5 तरीकों से अपने पार्टनर को फील कराएं स्पेशल, होगा आपके प्यार का अहसास

किसी भी रिश्ते की चमक को बनाए रखने के लिए उसमें ताजगी और नयेपन का होना बहुत जरूरी हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि समय के साथ रिश्ते में उदासीनता आने लगती हैं और प्यार की चमक फीकी पड़ने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे तरीकों को आजमाने की जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को स्पेशल फीक करा पाएं और अपने प्यार का अहसास दिला सकें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को प्यार से भरपूर बनाएंगे।

प्‍यार जताना है जरूरी

इसमें कोई शक नहीं है कि आप अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, लेकिन आपके दिल की बात उसे तभी पता चलेगी जब आप उससे कहेंगे कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि हम अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त करने में सक्षम नहीं होते। ऐसे में आपको अपने साथी को विश्वास दिलाने की जरूरत है कि आप वास्तव में उससे बहुत प्यार करते हैं। इसलिए उससे अपना प्‍यार व्‍यक्‍त करें और उसे बताएं कि वह आपके लिए इतने खास क्यों हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,love in relationship

एक तोहफा प्‍यार भरा

अगर आपने अपने पार्टनर को लंबे समय से कोई गिफ्ट नहीं दिया है, तो जरूर दें। यह प्रेम को व्‍यक्‍त करने का एक तरीका है। आप अपने पार्टनर को उसकी पसंद का कोई उपहार देकर उसे अपने प्रेम की गहराई का एहसास कराएं।

इस तरह आएंगे करीब

प्रेम में सरप्राइज देना बहुत अच्‍छा लगता है। यह प्रेम को बढ़ाता है, उसको गहरा करता है। इसके लिए आप बिन बताए अपने पार्टनर को बिना किसी खास मौके के भी फूल भेज सकते हैं। उसे कोई प्रेम भरा पत्र लिख सकते हैं और इसमें अपनी भावनाएं व्‍यक्‍त कर सकते हैं। यकीन मानिए आपके पार्टनर को यह बहुत पसंद आएगा।

relationship tips,relationship tips in hindi,love in relationship

आपके शब्‍द हैं कीमती

तारीफ किसे पसंद नहीं होती। खासतौर पर अगर आपके किसी काम, गुण की प्रशंसा आपका पार्टनर करे, तो इसकी बात ही अलग है। आप अपने पार्टनर की सुंदरता की तारीफ भी कर सकते हैं या फिर आप उसके किसी काम, उसकी काबिलियत को भी सराह सकते हैं। इससे भी आप करीब आएंगे और आपका प्रेम बढ़ेगा।

रिश्‍तों को दें समय

रिश्‍तों में समय देना बहुत जरूरी है। अक्‍सर लोग अपने पार्टनर को लेकर यह शिकायत करते हैं कि उनका साथी उन्‍हें समय नहीं देता। इसलिए अपने बिजी शेड्यूल में से थोड़ा सा समय अपने पार्टनर के लिए भी निकालें। उसके साथ उसकी पसंद की जगह पर जाएं या फिर भविष्‍य की कोई योजना भी उसके साथ बना सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत