न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से कराए पार्टनर को अपनेपन का एहसास, मजबूत होगा रिश्ता, आएगी नजदीकियां

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे कुछ छोटे-छोटे प्रयास लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने अपनेपन का एहसास कराते हुए नजदीकियां ला सकते हैं और रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 17 Oct 2020 5:44:25

इन तरीकों से कराए पार्टनर को अपनेपन का एहसास, मजबूत होगा रिश्ता, आएगी नजदीकियां

आपने अक्सर शादीशुदा लोगों को कहते हुए सुना होगा कि शादी के कुछ समय बाद रिश्ते में वह रोमांच नहीं रहता हैं और प्‍यार कम हो जाता है। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं इस प्यार को जगाए रखने की ताकि नजदीकियां बनी रहें। आपको अपने पार्टनर को अपनेपन का एहसास कराते हुए रोमांस बनाए रखने की जरूरत हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे कुछ छोटे-छोटे प्रयास लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने अपनेपन का एहसास कराते हुए नजदीकियां ला सकते हैं और रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।

निक नेम से पुकारें

आप अपने पार्टनर को उनके निक नेम या किसी प्‍यार के नाम से पुकार सकते हैं। भले ही आपने इसे पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया हो। जैसे हो सकता है आप अपने पार्टनर को कभी उनकी सुंदरता के साथ कुछ नाम देकर बुला सकते हैं। ये शब्‍द छोटे जरूर होते हैं, लेकिन यह आपके पार्टनर को अच्‍छा व स्‍पेशल फील करवा सकते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,strong relationship,love in relationship,romance in relationship

पार्टनर के दिए टास्‍क को पूरा करें

कई बार अधिकतर कपल्‍स में देखा जाता है कि वह अपने पार्टनर की बातों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यदि आपके पार्टनर ने आपको कोई चीज कही है या वो किसी विशिष्ट कार्य को करने से असमर्थ है या उसे ठीक से नहीं कर पाता है, तो आप उस टास्‍क को पूरा करें। ऐसा करने से आप दोनों एक दूसरे से कनेक्‍ट हो पाएंगे और आपके बीच में प्‍यार बढ़ेगा। हां मगर एक बात का ध्‍यान रखें कि अगर आप एक-दूसरे के लिए कुछ करते हैं, तो भूलकर भी उन बातों को लड़ाई या गुस्‍से के दौरान सुनाकर जताएं नहीं।

अचानक कभी रोमांटिक मैसेज या डिनर प्‍लान करें

शादी से पहले अक्‍सर कपल्‍स डेट या डिनर के लिए जाते हैं। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ये चीजें फीकी पड़ने लगती हैं। इसके अलावा, ऐसा भी होता है कि शादी के बाद आपके मैसेज या कॉल्‍स में पहले वाली बात नहीं रह जाती है। इसलिए आप कभी अचानक अपने पार्टनर को एक रोमांटिक मैसेज कर सकते हैं। इससे उन्‍हें अच्‍छा फील होगा और आप दोनों एक दूसरे से कनेक्‍ट रहोगे। वहीं आप कभी, कोई डिनर या नाइट आउट प्‍लान कर सकते हैं।

relationship tips,relationship tips in hindi,strong relationship,love in relationship,romance in relationship

कभी प्‍यार से गले लगाएं

शादी के कुछ सालों बाद अचानक प्‍यार से गले लगाना शायद ही कम कपल्‍स के बीच में देखने को मिलता है। लेकिन आप कभी ऐसे ही प्‍यार से अपने पार्टनर को गले लगा सकते हैं। इसमें कोई संकोच न करें और बस उन्‍हें गले लगा लें। ऐसा करना कई बार आपके रिश्‍तों में प्‍यार के एहसास को बढ़ाता है।

सरप्राइज प्लान करें

सिर्फ इसलिए कि आप शादीशुदा हैं और आपकी शादी को कई साल हो गए हैं, तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप एक-दूसरे को सरप्राइज नहीं दे सकते। आप उन पुरानी चीजों को फिर से करें, जो आप पहले करते थे। कभी मूवी जाएं, तो कभी कोई सप्राइज प्लान करें या कोई गिफ्ट दें। साथ में कुछ क्वालिटी टाइम बिताने से आप एक दूसरे से कनेक्‍ट रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर