न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्तों की मजबूती के लिए शादी से पहले ही छोड़ दें अपनी ये आदतें

कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें शादी से पहले ही बदलने की जरूरत होती हैं ताकि आपका रिश्ता मजबूत बना रहें और इसमें किसी प्रकार की परिस्थिति ना बने जहां दोनों में दूरियां आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 07 Nov 2020 5:58:09

रिश्तों की मजबूती के लिए शादी से पहले ही छोड़ दें अपनी ये आदतें

जब भी कोई किसी रिलेशनशिप में जुड़ता हैं तो चाहता हैं कि उनका रिश्ता मजबूत बने और उसमें किसी भी तरह की कोई दरार ना आए। आने वाले दिनों में शादियों का सीजन आने वाला हैं और कई लोग इस पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। लड़का हो या लड़की शादी के बाद दोनों की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। लेकिन कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिन्हें शादी से पहले ही बदलने की जरूरत होती हैं ताकि आपका रिश्ता मजबूत बना रहें और इसमें किसी प्रकार की परिस्थिति ना बने जहां दोनों में दूरियां आए। तो आइये जनाते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें रिश्तों की मजबूती के लिए शादी से पहले ही छोड़ देना चाहिए।

relationship tips,relationship tips in hindi,strengthen the relationship,habits to leave before marriage

किसी पर भी भरोसा न करना

हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो बहुत बार लोगों पर भरोसा नहीं करते, चाहे वो हमारे करीबी ही क्यों न हो। लेकिन अगर आप शादी के बाद अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करते या उन्हें कुछ बताने में हिचकिचाहट करते हैं तो ये आपके लिए नकारात्मक कदम हो सकता है। जी हां, हर पार्टनर ये चाहता है कि वो जिसके साथ प्यार के बंधन में है वो उन्हें प्यार के साथ पूरा भरोसा भी करे, लेकिन जब आप ऐसा नहीं करते तो ये आपके पार्टनर को परेशान कर सकता है।

हमेशा फोन पर लगे रहना

आजकल चल रहे सोशल मीडिया के शौक ने हम सभी को मोबाइल फोन से चिपकने का एक विकल्प दे दिया है। जिस कारण ज्यादातर लोग दिन में ज्यादा से ज्यादा समय अपने फोन या लैपटॉप के साथ बिताना पसंद करते हैं। कई लोग ऐसे भी हैं जो शादी के बाद अपने पार्टनर को समय न देकर अपने फोन के साथ ज्यादा समय बिताते हैं। जिस कारण उनके रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है और नजरअंदाज करने पर ये गंभीर स्थिति में भी पहुंच सकता है। इसलिए अगर आप भी शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं तो फोन की लत को कम से कम करने की कोशिश करें। ये आपके और आपके रिश्ते दोनों के लिए अच्छा कदम हो सकता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,strengthen the relationship,habits to leave before marriage

चिड़चिड़ापन

चिड़चिड़ापन कई लोगों की आदत और उनके बर्ताव में हमेशा रहता है, जिस कारण ऐसे लोगों की ज्यादातर सभी लोगों के साथ अनबन होती रहती है। लेकिन जब आप शादी के बाद अपने पार्टनर के साथ रहते हैं तो आपकी ये आदत एक बुरी आदतों में से एक होती है। अगर आप चिड़चिड़ेपन के साथ अपने पार्टनर के साथ रहते हैं तो आप अक्सर अपने पार्टनर की चीजों पर भी चिड़चिड़ा बर्ताव करते हैं जो एक समय पर आपके रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है।

झूठ बोलना

शादी के बाद आपका पार्टनर ये चाहता है कि आप उनसे किसी भी तरह का झूठ न बोलें और उनके भरोसे को न तोड़ें। लेकिन जब आप अपने दोस्तों और परिवार के बीच झूठ बोलते हैं तो ये आपकी आदत में शामिल हो जाता है। फिर जब आप यही आदत अपनी शादी के बाद करते हैं तो इससे आपके पार्टनर का दिल और भरोसा दोनों टूट सकते हैं। जिस कारण आपके और आपके पार्टनर की हमेशा अनबन रह सकती है। इसके अलावा आप पर फिर से भरोसा करना आपके लिए पार्टनर के लिए मुश्किल हो जाता है। इसलिए आप शादी से पहले ही कोशिश करें कि झूठ बोलने की आदत को अपनी रूटीन से बाहर करें और सच बोलने की आदत डालें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर