न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

व्यक्तित्व का आईना, शारीरिक आक्रामकता का संकेत देती है चाल

कुछ समय पूर्व लंदन में हुए एक शोध से इस बात का पता चला है कि महिला और पुरुष की चाल से उसकी शारीरिक आक्रामकता के बारे में जाना जा सकता है।

Posts by : Hema | Updated on: Tue, 03 Apr 2018 12:44:46

व्यक्तित्व का आईना, शारीरिक आक्रामकता का संकेत देती है चाल

कुछ समय पूर्व लंदन में हुए एक शोध से इस बात का पता चला है कि महिला और पुरुष की चाल से उसकी शारीरिक आक्रामकता के बारे में जाना जा सकता है। यह शोध ब्रिटेन के पोर्ट्समाउथ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने किया है। इस शोध से पता चला है कि लोगों के चलने के तरीके से उनमें आक्रामकता के स्तर की पहचान की जा सकती है। शोध का निष्कर्ष बताता है कि शरीर के ऊपरी और निचले, दोनों हिस्सों की ज्यादा हरकतें आक्रामकता का संकेत देती हैं।

ब्रिटेन के पोट्र्समाउथ विश्वविद्यालय के प्रमुख शोधकर्ता लियाम सचेल का कहना है कि, जब चलते हैं तो शरीर स्वाभाविक रूप से थोड़ा घूमता है, एक व्यक्ति के बायें पैर से लिए गए आगे के कदम में, बाईं तरफ का कूल्हा पैर के साथ आगे बढ़ता है, बायां कंधा पीछे जाता है और दाया कंधा आगे जाकर संतुलन बनाता है। एक आक्रामक चाल में यह घुमाव ज्यादा हो जाता है।

लोग सामान्यतया जानते हैं कि अकडक़र चलने और मनोदशा के बीच संबंध हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह शोध इस प्रायोगिक साक्ष्य की पुष्टि करता है कि हमारे चलने के तरीके से हमारे व्यक्तित्व का पता चलता है। लोगों की जैविक गति और आक्रामकता से जुडी मंशा के बीच संभावित संबंध की पहचान कर अपराध रोकने में मदद पाई जा सकती है।

सचेल का कहना है कि यदि सीसीटीवी पर्यवेक्षकों को शोध में बताए गए आक्रामक चाल की पहचान का प्रशिक्षण दिया जाए तो उनकी अपराध से जुड़ी हरकतों की पहचान करने की क्षमता में सुधार किया जा सकता है। इस अध्ययन के लिए दल ने 29 प्रतिभागियों के व्यक्तित्व का आंकलन किया। इसके लिए उन्हें स्वाभाविक रूप से ट्रेडमिल पर चलने के लिए कहा गया और उनकी गति को रिकार्ड किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत