न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैब में सफ़र के दौरान महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी

अगर आप अकेले कैब से सफर कर रही हैं तो इन बातों का खास तौर पर ख्याल रखें -

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 20 Jan 2020 5:57:53

कैब में सफ़र के दौरान महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान, सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी

कैब या टैक्सी सेवा रोजमर्रा की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। खासकर ओला और उबर कैब महानगरों में लाइफलाइन की तरह सड़कों पर दौड़ रही हैं। ये सार्वजनिक परिवहन से कहीं ज्यादा सुविधाजनक और आसान हैं। सुरक्षा के मद्देनजर महिलाएं इनका इस्तेमाल ज्यादा करती हैं। लेकिन आए दिन कैब चालकों की बढ़ती छेड़छाड़ की घटनाओं से वुमन सेफ्टी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसे में जरूरत है महिलाओं को वुमन सेफ्टी से जुड़ी कुछ बातों के प्रति जागरूक होने की। क्योंकि अनहोनी किसी के साथ भी हो सकती है। अगर आप अकेले कैब से सफर कर रही हैं तो इन बातों का खास तौर पर ख्याल रखें -

women safety,tips for women safety,traveling alone in cab,tips to follow while traveling in cab,safety measures,safety rules

फोन पर लगातार करते रहें बात

महिलाएं कैब का इस्तेमाल दिन और रात दोनों समय करती है। रात के समय में अपराध की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। जब आप कैब में सफर कर रही हो तो अपने परिवार के सदस्य या किसी खास दोस्त से लगातार बातें करते रहे। इस दौरान आप उन्हें बताते रहे कि आप कहां पहुंची हैं।

अपनी पर्सनल बातें न करें शेयर

अगर आप फोन पर बातें कर रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आप ऐसी कोई बात न बोलें जो प्राइवेट या किसी बात का खुलासा करती हो जैसे कि एटीएम कार्ड की डिटेल, आप कहां और कैसे जा रहे हैं। चाहे आप किसी भाषा में बात कर रहे हो तब भी अपने परिवार और भी किसी तरह के रिश्ते के बारे में बात न करें। ये बात न मान कर चलें कि ड्राइवर को अंग्रेजी नहीं आती होगी।

women safety,tips for women safety,traveling alone in cab,tips to follow while traveling in cab,safety measures,safety rules

अनजान रास्ते से ना जाएं

आप उसी रास्ते से जाएं, जिससे आप पूरी तरह से वाकिफ है। हो सकता है कि ड्राइवर आपको अनजाने रास्ते से ले जाकर आपका गलत फायदा उठाना चाहता हो। अगर कैब ड्राइवर किसी अनजान रास्ते की गाड़ी ले जाता है तो आप उसे इसके लिए मना कर सकती हैं या ऐप के जरिेए उसकी शिकायत भी कर सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ यदि आप को रास्ते पता ही नहीं, तो गूगल मैप के जरिेए रास्ता देख सकती हैं।

कैब राइड की जानकारी किसी के साथ शेयर करें

अगर आप लंबी दूरी का सफर तय कर रही हैं या फिर रात में अकेले कैब ले रही हैं तो जरूरी है कि कैब और राइड की पूरी डिटेल ऐप के द्वारा अपने किसी परिचित को शेयर करें। ऐसा करने से आप के राइड की लोकेशन और कैब डिटेल उनके पास भी रहेगी। अगर आप डेली यूजर नहीं हैं, कभी-कभी कैब करते है और डिटेल शेयर करना नहीं आता तो इस स्थिति में कार का नंबर, कार टाइप, ड्राइवर नंबर और उसका नाम और कौन सी टैक्सी सर्विस यूज कर रही हैं, उसका नाम जरूर मैसेज कर दें।

ड्राइवर की रेटिंग जरूर चेक करें

कैब बुक कराते समय जैसे ड्राइवर डिटेल्स आती है उसमें सबसे पहले उसकी रेटिंग जरूर चेक करें। इससे ये पता चल जाता है कि उस कैब ड्राइवर से किसी को दिक्कत तो नहीं हुई। अगर उसकी रेटिंग सही है तभी उस कैब से जाएं नहीं तो उसे कैंसिल कर सकती हैं। साथ ही इस बात पर भी गौर करें कि ऐप पर दिख रही ड्राइवर की फोटो और कैब चला रहा ड्राइवर एक ही है। यदि ऐसा नहीं है तो इसकी ऐप द्वारा शिकायत करें और कैब रद्द कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर