न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुश्किलों में डाल सकती हैं ऑनलाइन डेटिंग, रखें इन बातों का ध्यान

। कभी-कभी ऑनलाइन डेटिंग करना मुश्किल में भी डाल सकता है। इसलिए ऑनलाइन डेट करते वक्‍त इन बातों पर जरुर ध्‍यान दें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Sat, 25 Apr 2020 4:30:19

मुश्किलों में डाल सकती हैं ऑनलाइन डेटिंग, रखें इन बातों का ध्यान

आजकल ऑनलाइन का जमाना है। घर की शॉपिंग से लेकर अपना जीवनसाथी चुनने तक में लड़कियां इंटरनेट की मदद लेती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि इंटरनेट से दुनिया को उंगलियों पर समेट दिया है। सोशल मीडिया के चलन ने ब्लाइंड डेट व ऑनलाइन डेटिंग के चलन को काफी बढ़ा दिया है। आज के समय में ऑनलाइन डेटिंग करना ट्रेंड बन चुका है। हमसफर चुनने के लिए ज्यादातर युवतियां ऑनलाइन डेटिंग का सहारा भी ले रही हैं। लोग इस तरह की डेट पर जाने से पहले सामने वाले इंसान के बारे में कुछ भी पता करना जरुरी नहीं समझते। कभी-कभी ऑनलाइन डेटिंग करना मुश्किल में भी डाल सकता है। इसलिए ऑनलाइन डेट करते वक्‍त इन बातों पर जरुर ध्‍यान दें।

online dating tips,online dating,tips to remember when dating online,mates and me,relationship tips

कंडीशन अवश्य पढें

ऑनलाइन डेट पर जाने से पहले सामने वाले की कंडीशन पर जरूर ध्यान दें। किसी भी साइड पर जाने से पहले उसकी कंडीशन को पढ़कर ही आगे का कदम उठाएं। हर साइड की कंडीशन को आपस में तुलना करके देखें और जिस साइड की कंडीशन अच्छी हो उस पर ही आगे बात बढ़ाएं।

शेयर करें पिक्चर्स

कुछ लोग अपनी सोशल साइट पर किसी एक्टर, एक्टर्स या नेचर की पिक्चर्स लगाते हैं, जिससे पता ही नहीं चलता कि वास्तव में वह व्यक्ति कौन है। इसलिए सिर्फ किसी की बातों से ही उस पर भरोसा ना करें। बल्कि आप उससे तस्वीर शेयर करने के लिए कहें। इससे आपको दो लाभ होंगे। सबसे पहले तो आपको पता चलेगा कि वह व्यक्ति देखने में कैसा है और आप जैसा सोच रही थी, वह आपकी उम्मीदों से कितना मेल खाता है। इसके अलावा तस्वीर होने से आपके लिए उसके बारे में अच्छी तरह जान पाना भी आसान होगा।

online dating tips,online dating,tips to remember when dating online,mates and me,relationship tips

जल्दी भरोसा न करना

ऑनलाइन बात करते समय आप अपनी पर्सनल जानकारी सामने वाले व्यक्ति को न दें। कई बार सामने वाला व्यक्ति आपसे झूठ बाल रहा होता है। ऐसे में वो आपकी इस जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकता है। इसलिए उसकी बातों पर जल्‍दी से भरोसा करने की बजाए उसके बारे में पता करके ही अपना बातें शेयर करें।

दोस्तों से न बनाएं दूरी

अक्सर ऑनलाइन डेट करते वक्त युवतियां अपनी सहेलियों से दूरी बना लेती हैं। तब दिल टूटने पर आपकी हेल्प करने वाला कोई नहीं होता। ज्यादातर ऑनलाइन डेटिंग के दौरान लोग एक से ज्यादा पार्टनर के साथ डेट करते हैं, इसलिए किसी एक के लिए अपने बाकी के दोस्तों से दूरी न बनाएं।

तय करें सीमाएं

ऑनलाइन डेटिंग में सुरक्षा एक बेहद महत्वपूर्ण व गंभीर विषय है, इसलिए किसी भी पहलू पर इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। अगर आप किसी को पसंद करने लगी हैं, तो बिल्कुल भी जल्दबाजी ना करें। पहले उस व्यक्ति को अच्छी तरह जान लें। साथ ही अपनी दोस्ती की भी कुछ सीमाएं तय करें। जहां तक हो सके, खुद की व अपने परिवार की पर्सनल जानकारी शेयर करने से बचें। शुरूआत में बस उतना ही बताएं, जितना आवश्यक हो।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर