न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूठे पति को मनाएं मिनटों में, आजमाए ये बेहतरीन तरीके

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से रूठे पति को मनाने में मदद मिलेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Jan 2021 5:30:45

रूठे पति को मनाएं मिनटों में, आजमाए ये बेहतरीन तरीके

शादीशुदा जिंदगी में नोंकझोंक तो चलती ही रहती हैं और रूठना-मनाना लगा ही रहता हैं। कई बार ऐसे मौके आते हैं जब पति किसी बात पर नाराज हो जाते हैं और पत्नियों का उन्हें मनाना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। कई बार यह नाराजगी बड़ी लड़ाई में तब्दील हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इससे आगे बढ़ने से पहले ही बात को खत्म कर दिया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से रूठे पति को मनाने में मदद मिलेगी।

relationship tips,relationship tips in hindi,angry husband

सॉरी नोट लिखें

कई बार हम बातों को इतने अच्छे से बोलकर अभिव्यक्त नहीं कर पाते जितना कि लिखकर कर देते हैं इसलिए आप अपने पति के लिए सॉरी नोट लिख सकती हैं। उस नोट को किसी भी ऐसे स्थान पर रखें जहां पति का जाना तय हो। यदि आपके पास समय हो तो आप खुद से ही एक कार्ड भी बना सकती हैं। ऐसे करने से पति का गुस्सा फौरन गायब हो जाएगा और वो आपके उस सॉरी नोट को हमेशा के लिए संभालकर भी रखेंगे।

पसंदीदा खाना

यदि आपके पति दफ्तर जाते वक्त आपसे नाराज होकर गए हैं या फिर आप दोनों के बीच छोटी- मोटी बहस हो गई है तो बातों की गांठ बांधने की बजाय अपनी गलती होने पर मनाने का प्रयत्न करें। पुरुष के ह्रदय का रास्ता उसके पेट से जाता है इसलिए आप दिन में अपने पति के लिए टिफिन बनाकर ले जा सकती हैं या शाम को उनका पसंदीदा खाना बनाकर रख सकती हैं। ऐसा करने से आपको पति बहुत खुश हो जाएंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,angry husband

गले लिपट जाएं

जिस वक्त भी आपको महसूस हो कि आपसे गलती हो गई है उसी पल उनसे गले लिपट जाएं यकिन मानिए वे भी आपको प्यार से आलिंगन करेंगे। दिमाग में यह विचार न लाएं कि कैसे उनसे गले लगूं, वे क्या सोचेंगे, डांट तो नहीं देंगे। ऐसा कुछ भी नहीं होगा। जैसे ही आप उनके गले लगेंगी वे सबकछ भूलकर मुस्करा देंगे और सबकुछ आप दोनों के बीच सामान्य हो जाएगा।

बहुत सारा प्यार करें

यदि आपके पति आपसे नाराज है तो ये नाराजगी आपके प्यार से आसानी से गायब हो जाएगी। सामान्य दिनों में भले ही आप ऐसा न करती हों पर जिस दिन पति रूठ गए हैं, उस दिन तो उन्हें बार-बार आई लव यू और सॉरी मैसेज भेजना बनता है। माफी मांगने और प्यार जताने से कभी भी कोई बड़ा- छोटा नहीं होता है इसलिए यदि गलती है तो उनके सामने उसे स्वीकार लें। ऐसा करने से उन्हें बहुत अच्छा महसूस होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर