न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली डेट पर करना चाहते हैं लड़की को इम्प्रेस, ध्यान में रखें ये बातें

हम आपको बताते हैं कि लड़कियां लड़कों में ऐसी कौन-सी चीजें देखती हैं जिनसे वो इंप्रेस होती हैं।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 17 Feb 2020 6:03:37

पहली डेट पर करना चाहते हैं लड़की को इम्प्रेस, ध्यान में रखें ये बातें

डेट पर जाने का सपना हर कोई देखता है फिर चाहे वो लड़का हो या लड़की डेट पर जाने के लिए सभी जितने एक्साइटेड रहते हैं उतने ही नर्वस भी, और ऐसा होना भी स्वाभाविक है क्योकिं कई बार डेट पर जाकर लोगों का अपना पाटर्नर मिल जाता है तो कई बार मुँह लटकाये भी वापस आना पड़ता है। कोई भी लड़की पहली मुलाकात में किसी लड़के के प्यार में नहीं पड़ती। पहली मुलाकात में लड़कियां सिर्फ लड़कों में कुछ चीजों को तलाशती हैं। ऐसी कई चीजें देखती हैं जो पैसे और लाइफस्टाइल से अलग होती हैं। पहली मुलाकात में लड़कियां लड़कों के अंदर कई तरह के स्वभाव को ढूंढने की कोशिश करती हैं। अगर आप किसी लड़की के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि लड़कियां लड़कों में ऐसी कौन-सी चीजें देखती हैं जिनसे वो इंप्रेस होती हैं।

first date tips,going on date,relationship tips,mates and me,first date,dating  tips

मिलने से पहले

डेटिंग पर जाने के लिए समय और स्थान पहले से ही निश्चित कर लें और तय समय से कुछ देर पहले ही पहुंच जाएं। पहली बार डेटिंग पर बहुत भड़कीले और चटक-भटक के कपड़े पहनने के बजाय सिंपल, सोबर बनकर जाएं। साथ अगर आप पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो अपने पार्टनर के लिए तोहफा ले जाना ना भूलें। तोहफा ऐसा हो कि आपके पार्टनर को पसंद आए।

आई कॉन्टेक्ट


लड़कियां पहली मुलाकात में देखती हैं कि वह जिस लड़के के साथ डेट कर रही हैं उसकी नजरें कहां हैं। क्या वह बात करते वक्त आंखें चुरा रहा है। दरअसल लड़कियां बुरी निगाहों को जल्द ही पहचान लेती हैं। पहली डेट पर अगर आप लड़की के साथ आई कॉन्टेक्ट की जगह अपने फोन पर लगे हैं तो इससे गलत प्रभाव पड़ता है और आपकी पहली डेट प्रभावित हो सकती है। बात करते वक्त कॉन्फिडेंस के साथ आई कॉन्टेक्ट बनाए रखें।

first date tips,going on date,relationship tips,mates and me,first date,dating  tips

पूरे आत्मविश्वास के साथ जाएँ

जब भी आप कभी डेट पर जाएँ तो तो अपने अंदर आत्मविश्वास को कूट कूट कर भर कर ले जाएँ क्योंकि यही आत्मविश्वास आपको पोजेटिव एनर्जी प्रदान करता हैं और आप सामने वाले को इम्प्रेस करने में सफल हो जाते हैं। हालाँकि पहली बार डेट पर जाते हुए कई लोगों के मन में नकारात्मक विचार आने लगते हैं या उनको नर्वसनेस महसूस होने लगती है जिसके चलते वो सामने वाले को इम्प्रेस करने में असफल रह जाते हैं इसलिए आपका पोजेटिव होकर जाना आपकी डेट के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

जब पार्टनर से मिलें

निश्चित स्थान पर मिलने के बाद आप अपने पार्टनर से तुंरत गले लगकर या किस करके ना मिलें इससे आपका इम्प्रेशन खराब पड़ सकता है। आप अपनी डेटिंग पार्टनर की तारीफ जरूर करें, खासतौर पर उसके ड्रेसिंग सेंस, व्यवहार इत्यादि की। अपने व्यवहार को काबू में रखें। न तो बहुत अधिक नर्वस दिखें और न ही बहुत उतावलापन दिखाएं।

बोलने पर नियंत्रण रखें

डेट में जाने पर इस बात का बहुत ख्याल रखें कि आपको क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं, न तो बहुत जायदा बोलिये न बहुत कम। बोलते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि सामने वाला आपकी बात सुनने में रूचि ले रहा है या नहीं। एक ही बार में अपना सारा कच्चा चिटठा खोलने से बचें और ऐसी बातें बोलने से बचें जिनसे आपस में मनमुटाव होने की संभावनाएं रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत