न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका कोई खास कर रहा आपको इग्नोर, करें ये काम

उनसे बात करने के लिए ज्यादा एक्साइटेड ना दिखें, किसी भी चीज को लेकर ओवररिएक्ट ना करें। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, हम यहां बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 27 May 2020 5:31:22

आपका कोई खास कर रहा आपको इग्नोर, करें ये काम

किसी की इग्नोरेंस झेलना सबसे बुरा अनुभव होता है और इस इग्नोरेंस का सामना करने के लिए हम कभी भी दिल से तैयार नहीं होते हैं। अगर कोई ऐसा इंसान आपको इग्नोर करने लगे जो कि आपके लिए बेहद खास हो, तो दिल बिलकुल टूट ही जाता है। हालांकि हर किसी के पास अपने कारण और अपनी वजहें होती हैं। इसलिए किसी को बिना कारण जाने उन्हें इसके लिए गुनाहगार ठहराना भी सही नहीं है। इसी के साथ बिना सोचे उठाया हुआ कोई भी कदम आपका इंप्रेशन खराब कर सकता है। इसलिए आपको जो भी करना है, वह समझदारी से करना चाहिए। उनसे बात करने के लिए ज्यादा एक्साइटेड ना दिखें, किसी भी चीज को लेकर ओवररिएक्ट ना करें। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए, हम यहां बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

ignoring,ignore tips,someone ignores you then follow these tips,relationship tips,mates and me

आत्मव‌िश्वास रखें

उसे द‌िखाएं क‌ि आप एक मजबूत और आत्मव‌िश्वास से भरपूर मह‌िला हैं। उसे बताएं क‌ि आप क्या चाहती हैं और कब चाहती हैं। (लेकिन इसमें ऐसा नहीं लगना चाह‌िए कि आप बॉस की तरह बात कर रही हैं या आपकी बातें ब‌िना क‌िसी फैक्ट के बेमतलब सी हैं)। आदमी हमेशा रूल करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें मह‌िलाएं भी वही पसंद होती हैं, ज‌िन्हें मालूम होता है क‌ि कब कंट्रोल करना है।

बातचीत करने की कोशिश करें

बातचीत करने से हर मुश्क‍िल का हल निकल सकता है। इसलिए अगर आपके साथी ने बातचीत कम कर दी है तो आप कदम आगे बढ़ाते हुए प्यार से बात करें। उस पर भरोसा दिखाएं। क्योंकि रिश्ते की मजबूती भरोसे और प्यार पर ही टीकी होती है। ये बात आपको समझनी होगी कि आप दोनों के बीच कभी कम्यूनिकेशन गैप न आए। कॉल करें या चैट पर बात करें। बातों-बातों में अपने साथी के लिए अपना प्यार जाहिर करें। उन्हें जताएं कि आपको उनकी फिक्र है।

ignoring,ignore tips,someone ignores you then follow these tips,relationship tips,mates and me

थोड़ा समय दें

हो सकता है कि आप जिससे बात करने की कोशिश कर रही हैं, वह आपके सामने होकर आपको इग्नोर कर रहा हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह आप में दिलचस्पी भी नहीं ले रहा है। ऐसा भी संभव है कि वह किसी पर्सनल विषय को लेकर बिजी हो या परेशान हो या उदास हो। इसलिए उन्हें थोड़ा समय दें आपको रेस्पोंस करने के लिए। अगर वह आप में दिलचस्पी रखते हैं तो वापस आएंगे।

अपनी वेल्यू को समझें

किसी भी चीज के लिए अपने महत्व को दाव पर ना लगाएं। आप खुद के लिए सबसे अधिक महत्व रखती हैं और यही जरूरी है। इसलिए अगर वह जान-समझ कर आपको इग्नोर कर रहे हैं तो इसमें अपनी वेल्यू ना खोएं और स्पेस बनाना शुरू कर दें। इस बात का पता लगाएं कि क्या वह अन्य लोगों से सामान्य रूप से बात कर रहा है और बाकी लोगों के साथ वह सोशल हो रहा है, सोशल मीडिया पर एक्टिव है लेकिन आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं कर रहा है तो आपको खुद ही उससे दूरी बना लेनी चाहिए।

तारीफ तो उसे भी पसंद है

हंसे और खुश रहें।।।उसके सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करें । वो जो करता है, उसमें दिलचस्पी द‌िखाएं। इससे आप दोनों के बीच एक कभी न टूटने वाला कनेक्शन बनेगा और जब उसे सबसे ज्यादा क‌िसी कीजरूरत होगी, तो वो आपके ही पास आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत