न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद कॉमन है ‘खुशखबरी कब सुनाओगी’ का सवाल, इस अनोखे अंदाज में दे जवाब

। चलिए आपको बताते हैं वो तरीके जिनसे आप इस सवाल का सामना कर सकें और आपका मूड भी ना खराब हो।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 27 May 2020 5:05:56

शादी के बाद कॉमन है ‘खुशखबरी कब सुनाओगी’ का सवाल, इस अनोखे अंदाज में दे जवाब

अगर आपकी शादी को एक साल पूरा हो गया है तो ये सवाल आपसे कोई भी पूछ सकता है। आपकी चाची, मौसी, पड़ोस वाली आंटी या दुकान पर मिलीं कोई अजनबी आंटी। अनजान लोगों को तो आप इग्नोर कर भी सकती हैं, लेकिन परिवार वालों का क्या करें! आप भले ही बच्चा प्लान कर रही हों या ना कर रही हों, रिश्तेदार इसके बारे में कुछ ज़्यादा ही पर्सनल सवाल पूछ लेते हैं। ये बात तब और मुश्किल हो जाती है जब किसी समस्या के चलते आप मां नहीं बन पा रही हों। अगर आप ‘खुशखबरी कब सुनाओगी’, ‘गुड न्यूज़ कब दे रही हो’ जैसे सवालों से परेशान हैं तो हमारे पास है इसका इलाज। चलिए आपको बताते हैं वो तरीके जिनसे आप इस सवाल का सामना कर सकें और आपका मूड भी ना खराब हो।

family planing,family planning questions,relationship tips,mates and me

सीरियस न हों

जब बार-बार बच्चे की प्लानिंग को लेकर सवाल किया जाता है तो हम काफी चिढ़ जाते हैं जिसके कारण हमारा व्यवहार गुस्से वाला हो जाता है। ऐसी स्थिति थोड़ा परेशान करने वाली है लेकिन आप चाहें तो इसे हंसकर भी टाल सकती हैं। जी हां, कई बार इन बातों से परेशान होने के बजाए आप इन्हें मजाक में लें। उदाहरण के तौर पर अगर आपके पति की बुआ या चाची कहती हैं कि खुशखबरी कब सुना रही हो? तो आप उनसे हंसकर कहें कि जब खुशखबरी होगी तो मैं सबसे पहले आपको ही बताऊंगी। इस तरह आप उनका मान भी रख लेंगी, साथ ही साथ आपकी इमेज भी खराब नहीं होगी।

मजाक में दें जवाब

बातचीत करना एक कला है। इसलिए कोई ऐसा सवाल नहीं है जो आपको उलझा सके। इसलिए अगर आपसे कोई बार-बार बेबी प्लानिंग को लेकर पूछता है तो आप उसका जबाव मजाक में दें। कोशिश करें कि आप ऐसे अंदाज में रिप्लाई करें जिससे सामने वाले को बुरा भी न लगे और उसकी बोलती भी बंद हो जाए।आप चाहे तो इस टॉपिक को ही मजाक बना सकते हैं। आप व्यंग के तौर पर सामने वाले को बता सकते हैं कि ये उनकी पर्सनल लाइफ है इसलिए बच्चे का फैसला भी वे खुद ही लेंगे। जब खुशखबरी होगी तो उन्हें दे दी जाएगी। इसके लिए बार-बार पूछने की जरूरत नहीं है।

परिवार से मिलने से पहले खुद को एक पेप-टॉक दें

जब आप अपने मायके या ससुराल जा रही हों और वहां रिश्तेदारों के साथ समय बिताना हो, खुद से कुछ बातें करें। खुद को ये याद दिलाएं कि आपकी ज़िन्दगी के बारे में फैसले लेने का हक़ पूरी तरह से आपका है। अगर आप अभी परिवार शुरू करने के लिए तैयार नहीं हैं तो ये आपका और आपके पार्टनर का फ़ैसला है। खुद को ये भी समझाएं कि अगर कोई ऐसी बात करे तो दुखी होने की बजाय उस बात को इग्नोर करें।

family planing,family planning questions,relationship tips,mates and me

बातचीत का मुद्दा बदलें
जब परिवार के कई सदस्य एक साथ मिलते-जुलते हैं तो ऐसी बातों का उठना लाजमी है। ऐसे में जब भी कोई आपसे बच्चे की प्लानिंग को लेकर सवाल पूछें तो आप उनका ध्यान किसी और बात पर ले आएं। ऐसे में आप उनके सवालों से भी बच जाएंगी और उन्हें आपसे दोबारा पूछने का मौका भी नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, अगर बातचीत के बीच आपको लगता है कि आपके परिवार वालों को इस तरह के सवाल पूछने का मौका मिल सकता है तो बीच में से उठने का बहाना बनाएं या कुछ और करें।

पार्टनर का साथ है जरूरी

कई बार चाहकर भी गुस्से पर कंट्रोल नहीं होता। एक ही चीज को बार-बार पूछे जाने से नियंत्रण खोने लगता है। ऐसे में पार्टनर का साथ बहुत जरूरी होता है। अगर पति-पत्नी इस आपस में बात करें और मिलकर हल निकालें कि कैसे इन चीजों से बचा जाए तो आपके सिर का बोझ काफी हद तक कम हो जाएगा।आपको लगेगा कि चलो आपके साथ आपका हमसफर तो है। जिसके साथ आप अपनी परेशानी बांट सकते हैं और उसके साथ मिलकर दुनिया के सवालों को सामना कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको दुनिया की भीड़ में अकेलापन महसूस नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर