न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आपके बच्चे देने लगे हैं गालियां, इन 5 तरीकों से करें उनकी समझाइश

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों की समझाइश कर सकते हैं और उनकी गाली देने की आदत को दूर कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Feb 2021 3:59:25

क्या आपके बच्चे देने लगे हैं गालियां, इन 5 तरीकों से करें उनकी समझाइश

बच्चों का मन बहुत चंचल होता हैं जो बाहर के वातावरण से कई चीजें सीखता हैं। इनमें से कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो शिष्टाचार के विरुद्ध होती हैं। देखा जाता हैं कि आजकल बच्चे बाहर से अपशब्द अर्थात गालियां बोलना सीखते हैं जो कोई भी माता-पिता नहीं चाहते हैं। बच्चों के इस व्यवहार का सीधा नाता पेरेंट्स की परवरिश पर सवाल खड़ा करता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों की समझाइश कर सकते हैं और उनकी गाली देने की आदत को दूर कर सकते हैं।

पहली बार में ही टोकें

अक्‍सर आपको पता ही नहीं होता है कि आपका बच्‍चा कैसे-कैसे लोगों के संगत में हैं। कई बार बच्‍चे आपके सामने गाली नहीं दे रहे होते हैं मगर आपके पीठ पीछे जरूर असभ्‍य भाषा का इस्‍तेमाल कर रहे होते हैं। मगर बच्‍चों की ऐसी आदत लंबे समय तक छिपती नहीं है। अगर आपका बच्‍चा गलती से भी गाली का प्रयोग करता है तो उसे वहीं तुरंत टोकें ताकि वह दोबारा ऐसे शब्‍दों का प्रयोग न करे।

parenting tips,parenting tips in hindi,child manners

बच्‍चे और उसके दोस्‍तों पर नजर रखें

कुछ माता-पिता न तो अपने बच्‍चे पर नजर रख पते हैं और न ही उनके दोस्‍तों पर, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप अपने बच्‍चों की अच्‍छी तरह से परवरिश करना चाहते हैं तो उनपर नजर रखें। हालांकि, नजर रखने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप उनकी जासूसी करें। बच्‍चे से उसके बारे में और उसके दोस्‍तों के बारे में जरूर बात करें साथ ही उन्‍हें अच्‍छे दोस्‍त और बुरे दोस्‍तों में फर्क को समझाएं।

बच्‍चे की पढ़ाई पर ध्‍यान दें

आपका बच्‍चा पढ़ने में कैसा है, उसके मार्क्‍स कैसे आ रहे हैं, शिक्षकों का उसके प्रति क्‍या भाव है जैसी बातों को एक पैरेंट्स को जरूर पता होना चाहिए। कुछ मिलाकर माता-पिता को उसकी पढ़ाई पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए। ताकि उसका मन पढ़ाई में लगे और वो बुरी आदतों और संगतों से दूर रहें। अगर आपका बच्‍चा पढ़ाई में अच्‍छा होगा तो निश्चितरूप से उसके दोस्‍त भी कम होंगे और अच्‍छे होंगे।

parenting tips,parenting tips in hindi,child manners

नैतिक शिक्षा का पाठ पढ़ाएं

बचपन से ही बच्‍चों को नैतिकता का पाठ जरूर पढ़ाना चाहिए। बच्‍चों को गीता, रामाणय और वेदों से जुड़ी कहानियां बतानी चाहिए। उन्‍हें उन महापुरुषों की कहानी सुनानी चाहिए, जिन्‍होंने देश के लिए और समाज के लिए कुछ अलग किया हो। नैतिकता से बच्‍चों में गंभीरता आती है और वे किसी महान व्‍यक्तित्‍व की तरह जीवन जीते हैं। ऐसे बच्‍चे कभी बुरी संगत में नहीं पड़ते हैं बल्कि वे आगे चलकर अपने माता-पिता का नाम करते हैं।

अच्‍छे और बुरे व्‍यक्तियों के बीच का फर्क समझाएं

अच्‍छे इंसान कौन होते हैं और बुरे इंसान कौन होते हैं, इस प्रकार की समझ बच्‍चों विकसित नहीं होती है। ये उन्‍हें सिखाना पड़ता है। और ये काम माता-पिता का होता है। पेरेंट्स को अपने बच्‍चों को अच्‍छी सीख देने के साथ अच्‍छे और बुरे इंसानों के बीच फर्क को भी बताना चाहिए, ताकि वे ऐसी संगत में न पड़ें जिससे उनका भविष्‍य और आपकी छवि खराब हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर