न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेम की फुलझड़ी व अनार आपके घर को रोशन करें, दीयों सी जगमगाए आपकी दिवाली दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये Diwali मैसेज

आइए देखते हैं दिवाली की कुछ शुभकामनाएं संदेश जो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं...

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Oct 2019 12:15:32

प्रेम की फुलझड़ी व अनार आपके घर को रोशन करें, दीयों सी जगमगाए आपकी दिवाली  दोस्तों, रिश्तेदारों को भेजें ये Diwali मैसेज

दीपावली, दिवाली या दीवाली शरद ऋतु में हर वर्ष मनाया जाने वाला एक प्राचीन हिन्दू त्यौहार है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है जो ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर या नवंबर महीने में पड़ता है। इस बार दिवाली 27 अक्टूबर रविवार के दिन है। दीपावली भारत के सबसे बड़े और सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपों का त्योहार है। आध्यात्मिक रूप से यह 'अन्धकार पर प्रकाश की विजय' को दर्शाता है। माना जाता है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात लौटे थे। अयोध्यावासियों का हृदय अपने परम प्रिय राजा के आगमन से प्रफुल्लित हो उठा था। श्री राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाए। कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। तब से आज तक भारतीय प्रति वर्ष यह प्रकाश-पर्व हर्ष व उल्लास से मनाते हैं। दिवाली के दिन लोग लक्ष्मी गणेश की पूजा करते हैं और पटाखे फोड़ते हैं। इसके बाद लोग एक दूसरे के घर जाकर मिठाइयां देते हैं और दिवाली की शुभकामनाएं भी व्यक्त करते हैं। तो आइए देखते हैं दिवाली की कुछ शुभकामनाएं संदेश जो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज सकते हैं...

happy diwali photo,diwali photo,diwali wishes,diwali whatsapp messages,diwali sms,diwali images,diwali,diwali wishes in hindi

राम जी आपके घर सुख की बरसात करें,
दुखों का नाश करें,
प्रेम की फुलझड़ी व अनार आपके घर को रोशन करें,
रोशनी के दीये आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं!!
-Happy Diwali...

पल-पल से बनता है एहसास,
एहसास से बनता है विश्वास,
विश्वास से बनते हैं रिश्ते,
और रिश्ते से बनता है कोई खास!!
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं...

दीपावली का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए आपके खुशियां अपार
लक्ष्मी जी विराजे आपके द्वार,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार!!
-Happy Diwali...

दीपों का ये त्योहार,
लाया खुशियां हजार,
मुबारक हो आप सभी को,
दिवाली का त्योहार!!
-Happy Diwali...

दीप जगमगाएं,
खुशियां झिलमिलाएं,
इस दिवाली के त्योहार पर,
लक्ष्मी जी आपके घर आएं...
-Happy Diwali...

happy diwali photo,diwali photo,diwali wishes,diwali whatsapp messages,diwali sms,diwali images,diwali,diwali wishes in hindi

दीपक में रौशनी, रौशनी में प्रकाश,
पुलकित है धरती, जगमग है आकाश,
पटाखों का शोर, दीयों की कतार,
विराजे मां लक्ष्मी आपके द्वार
-Happy Diwali...

दीपक में रौशनी, रौशनी में प्रकाश,
पुलकित है धरती, जगमग है आकाश,
पटाखों का शोर, दीयों की कतार,
विराजे मां लक्ष्मी आपके द्वार
-Happy Diwali...

नव दीप जले नव फूल खिले,
नित नई बहार मिले
दीपावली के पावन अवसर पर आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिले.

सोने का रथ चांदी की पालकी,
बैठकर जिसमें मां लक्ष्मी आई
परिवार सहित देने आपको दिवाली की बधाई.

पूरा जहां जगमगाया,
फिर से त्योहार रोशनी का आया
कोई तुम्हे हम से पहले ना दे दे बधाई,
इसलिए ये पैगाम-ए-मुबारक सबसे पहले तुम्हे भिजवाया

पूजा की थाली, रसोई में पकवान
आंगन में दिया, खुशियां हो हजार
हाथों में फुलझारिया, रोशन हो जहां
मुबारक हो आपको दीवाली का त्योहार


रोशन हो दीपक और सारा जग जगमगाए,
लिए साथ सीता मैय्या को राम जी हैं लाए
हर शहर यूं लगे मानो अयोध्या हो,
आओ हर द्वार हर गली हर मोड़ पे हम दीप जलाएं

धन लक्ष्मी से भर जाए घर हो वैभव अपार,
खुशियों के दीपों से सज्जित हो सारा संसार.
आंगन आए बिराजे लक्ष्मी करे विश्व सत्कार,
मन आंगन में उजाला भर दे दीपों का त्योहार

दीप ही ज्योति का प्रथम तीर्थ है,
कायम रहे इसका अर्थ वरना व्यर्थ है
आशीषों की मधुर छांव इसे दे दीजिए,
प्रार्थना-शुभकामना हमारी ले लीजिए

दीपक की रोशनी, पटाखों की आवाज,
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार,
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार,
मुबारक हो आप को दीवाली का त्योहार

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत