न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बातें जो आपके हसतें खेलतें रिश्ते को कर सकती हैं बर्बाद

आइये हम बताते हैं उन आदतों के बारे में जिनसे आपका रिश्ता बर्बाद हो सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Dec 2017 12:59:33

बातें जो आपके हसतें खेलतें रिश्ते को कर सकती हैं बर्बाद

हर रिश्ते की नींव प्यार और एक दूसरे पर भरोसा होता हैं जिसका मजबूत होना बेहद जरुरी होतो हैं। लेकिन अगर उस रिश्ते की नींव ही कमजोर हो जाएगी तो शाखाओं का टूटना तो जाहिर हैं। रिश्ते में प्यार, भरोसा और एक दूसरे के प्रति इज्जत होती हैं उस रिश्ते की उम्र बहुत लंबी होती हैं। हर रिश्ते में 'क्या करें' और 'क्या ना करें' जैसी बातें होती हैं। अगर आपको लगता है कि आपके व्यवहार की वजह से आपकी 'क्या ना करें' वाली लिस्ट ज्यादा लंबी हो रही है तो हो सकता है कि आपका हंसता खेलता रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच जाए। लिहाजा इस तरह की बातों को अपने रिश्ते में न आने दें।

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी जिन्दगी में ऐसे काम करते रहते हैं जिनके कारण उन्हें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे बहुत से काम हैं, ऐसी बहुत सी आदतें हैं जो हमें जो हमें शुरू शुरू में तो सही लगती हैं, लेकिन ये ही आदतें, ये ही काम, आने वाले समय में आपकी खुशियों को छीन लेते हैं, आपकी जिन्दगी को बर्बाद कर देते हैं। आइये हम बताते हैं उन आदतों के बारे में जिनसे आपका रिश्ता बर्बाद हो सकता हैं।

relationships,spoiling a relationship,mates and me,relationship tips,simple relationship tips,tips

* मीन-मेख निकालना बंद करें : ये आदत किसी भी रिश्ते को खत्म कर सकती है। अपने पार्टनर के कपड़े पहनने के तरीके से लेकर उनके बातचीत करने का ढंग, हंसने बोलने का तरीका।।अगर आप इस तरह की हर छोटी-बड़ी बात में गलतियां निकालने शुरु करेंगे तो याद रखें कि कोई भी इंसान किसी दोष निकालने वाले के साथ ज्यादा दिन तक नहीं रह सकता। हो सकता है कि आपका पार्टनर परफेक्ट ना हो, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप उन्हें बदलने की कोशिश करें।

* एटीट्यूड : एटीट्यूड अच्छे भले रिश्ते को पल भर में बर्बाद कर सकता है। इसलिए इससे जितनी दूर रहें, उतना बेहतर। अपने पार्टनर से बिना गलती के भी सॉरी बोलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर उन्हें आपकी किसी बात से ऐतराज है तो बोल दीजिए सॉरी। इस एक लफ्ज का जादू उन पर लंबे समय तक चलेगा। यकीन न हो तो एक बार बोल कर देखिए।

* अपने असली स्वभाव को ना छुपाएं : अक्सर प्यार में इंसान पागल हो जाता हैं और अपनी ख्याली दुनिया में खो जाता हैं। लोग प्यार पाने की धुन में झुठ का मुखौटा पहन लेते हैं।आप अपने आप को किसी और के भेष में पेश करते हैं। लेकिन इस बात को ध्यान रखें कि ये नाटक ज्यादा देर तक नहीं चलता हैं।

* एक दूसरे पर विश्वास करना सीखें : किसी भी अच्छे रिश्ते के लिए जो दो बातें सबसे ज्यादा जरुरी होती हैं वो है प्यार और विश्वास। किसी भी बात को लेकर असुरक्षित और आशंकित ना रहें। अगर हर वक्त आपके मन में इस बात का डर है कि आपका पार्टनर क्या कर रहा है, किसके साथ है, तो ये बातें और ये डर आपके रिश्ते को आगे बढ़ने से पहले ही खत्म कर देगा।

* अतीत : बेवजह किसी के भी अतीत को नहीं कुरेदना चाहिए। आप जिसके साथ रिलेशन में हैं, जरूरी नहीं कि आपके संपर्क में आने से पहले वह अच्छा हो। हो सकता है कि उसका कोई बैकग्राउंड ऐसा हो जिससे आप नफरत करते हैं। लेकिन आपके टच में आने के बाद उसमें अभूतपूर्व परिवर्तन आया हो और वह अपनी सारी बुरी आदतों को मीलों पीछे छोड़ चुका हो।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन