न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई दूज स्पेशल : बहिन को देना चाहते हैं कोई तोहफा, यहां से ले इसके आइडियाज

भाई भी अपनी बहन की रक्षा का प्रण लेता हैं और उसे उपहार देता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए गिफ्ट्स के लेटेस्ट ट्रेंडी आइडियाज लेकर आए हैं जिनका चुनाव आप कर सकते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 10 Nov 2020 11:57:22

भाई दूज स्पेशल : बहिन को देना चाहते हैं कोई तोहफा, यहां से ले इसके आइडियाज

रक्षाबंधन की तरह ही दिवाली के बाद भाई दूज का त्यौहार पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। यह दिन भाई-बहिन के रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करता हैं। इस दिन हर बहिन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनके सुख और खुशियों की कामना करती हैं। भाई भी अपनी बहन की रक्षा का प्रण लेता हैं और उसे उपहार देता हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए गिफ्ट्स के लेटेस्ट ट्रेंडी आइडियाज लेकर आए हैं जिनका चुनाव आप कर सकते हैं।

फुट मसाज

हमें यकीन है कि आपने इसे अपनी बहन को तोहफे के रूप में देने के बारे में नहीं सोचा होगा। लेकिन जरा सोचकर देखिये। कॉलेज या दफ्तर में एक थकान भरे दिन के बाद फुट मसाज कितनी सुकून भरी हो सकती है। हमें यकीन है कि किसी ईयररिंग या ड्रेस के मुकाबले उसे यह तोफा ज्यादा पसंद आएगा। हो सकता है कि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन इसके फायदे भी ज्यादा हैं। और आपकी बहन के चेहरे पर आयी खुशी से ज्यादा कीमती तो और कुछ भी नहीं।

astrology tips,astrology tips in hindi,bhai dooj special,bhai dooj 2020,gift ideas

आर्टिफिशल जूलरी

जो भाई गोल्ड जूलरी के ऑप्शन पर नहीं जाना चाहते, उनके लिए कई डिजाइंस में आर्टिफिशल जूलरी भी मार्केट में उपलब्ध है। लोकल मार्केट से लेकर मॉल्स तक में इन दिनों इस तरह की जूलरी काफी पसंद की जा रही है। खास बात यह है कि इनकी कीमत बहुत ज्यादा नहीं होती और दिखने में ये बेहद खूबसूरत होते हैं।

फिटनेस और ट्रैकिंग उपकरण

यह बहनों के लिए राखी के बेहतरीन उपहारों में शुमार है। गैजेट्स अब सिर्फ लड़कों के लिए ही नहीं हैं। लड़कियों को भी ये उपकरण बहुत पसंद आते हैं। इससे उनकी जिंदगी आसान और स्वस्थ बन सकती है। इन दिनों काफी फिटनेस पर नजर रखने वाले कई उपकरण बाजार में मोजूद हैं। ये फिटनेस की राह पर आपके सफर पर नजर रखने का काम करते हैं। हृदय गति, संपूर्ण सेहत आदि पर ये पूरी नजर रखते हैं। अगर आपकी बहन को फिटनेस का शौक है, तो वह इस तोहफे को जरूर पसंद करेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,bhai dooj special,bhai dooj 2020,gift ideas

ऑर्गेनिक उत्पाद

आजकल इनकी काफी मांग है। और बेशक आपकी बहन भी ऐसे उत्पादों को हासिल कर बहुत खुश होगी। कई ब्रांड ऑर्गेनिक सब्जियों से लेकर मेकअप किट तक मुहैया कराते हैं। आप इनमें से अपनी बहन की जरूरत, पसंद और अपने बजट के हिसाब से चुन सकते हैं। इन उत्पादों में किसी प्रकार के कैमिकल नहीं होते और इस वजह से इनका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता। ऑर्गेनिक उत्पादों में एक लंबी श्रृंखला मौजूद है। इनमें ऑर्गेनिक चाय, कॉस्टमेटिक सेट और यहां तक कि साबुन आदि भी उपलब्ध हैं। इसे अच्छे से पैक करें और आपका काम बन जाएगा। यकीन करें, आपके इस नये और अनोखे आइडिया को आपकी बहन जरूर पसंद करेगी।

चार्म ब्रेसलेट का क्रेज

अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आप भाई दूज के मौके पर बहन के लिए चार्म्स खरीद सकते हैं। चार्म्स में कई डिजाइंस आपको मिल जाएंगी। यह एक तरह से ब्रेसलेट का ही दूसरा रूप है। अंतर यह है कि चार्म्स मोती और सीक्वेंस से सजे होते हैं।

पर्सनलाइज्ड चीजों की डिमांड

भाई दूज पर हर भाई अपनी बहन को स्पेशल फील कराने के साथ ही उसके लिए ऐसा गिफ्ट खरीदना चाहता है जो उन्हें पसंद तो आए ही साथ में उस गिफ्ट के जरिए वह बहन के लिए अपना प्यार भी बयां कर पाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए इन दिनों पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स की डिमांड भी बहुत बढ़ गई है। इसमें फोटोफ्रेम, पिलोज़ और मग्ज की डिमांड सबसे ज्यादा है। इनमें भाई अपनी और बहन की तस्वीर प्रिंट की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर