न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने बेस्टफ्रेंड को भी ना बताए वैवाहिक जीवन के ये 7 सीक्रेट, लग सकती है रिश्तों को नजर

वैवाहिक जीवन की कुछ बातें ऐसी होती हैं जो कभी भी किसी से भी शेयर नहीं की जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 17 Jul 2019 7:33:56

अपने बेस्टफ्रेंड को भी ना बताए वैवाहिक जीवन के ये 7 सीक्रेट, लग सकती है रिश्तों को नजर

अक्सर देखा जाता है कि जब भी किसी व्यक्ति का दिल भारी होता हैं या वह परेशान होता हैं तो वह अपने बेस्टफ्रेंड से सभी बातें बोल देता हैं जिससे उसका मन हल्का हो जाता हैं। यही महिलाओं के साथ भी होता है और वे अपनी बातें अपनी फ्रेंड्स से शेयर करती हैं। लेकिन वैवाहिक जीवन की कुछ बातें ऐसी होती हैं जो कभी भी किसी से भी शेयर नहीं की जानी चाहिए। जी हाँ, आज हम आपको उन्हीं बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो एक पति-पत्नी के बीच ही सीक्रेट बनी रहनी चाहिए।

अपने पति का चरित्र
अपने पति के चरित्र की बातें अपने दोस्तों को बताना सही नहीं है। आपका पति चाहे नाक चढ़ाता हो, रात को नींदों में उठता हो या फिर चाइनीज खाने को हाथ से खाता हो, पर इस तरह की बातें सबको बताने के लिए नहीं होती हैं। इस तरह की बातें करते समय ज्यादा कैज्यूअल ना हों।

relationship tips,relationship tips in hindi,secrets of married life,married life tips

वित्तीय स्थिति और खर्चा
आपके बजट और खर्चों से दूसरों को क्या मतलब है। यदि आप उन्हें इस बारे में बता रही हैं तो आप अपने घर की निजी बातें बाहर बता रही हैं। आपके घर में कमाई कितनी है और कितना खर्चा है इसे दोस्तों और सहेलियों को बताने से कोई मतलब नहीं है। इसलिए अच्छा होगा इस तरह का कोई चिट्ठा अपने दोस्तों के साथ शेयर ना करें।

परिवार बढ़ाने की बातें
दो से तीन होना और बच्चे को जन्म देने की सोचना अच्छी बात है, लेकिन किसी तीसरे को यह बात बताना अच्छा नहीं है। इसे अपना व्यक्तिगत मामला समझकर अपने पास ही रखें। इस मामले में आपको अपनी फ्रेंड की राय की कोई जरूरत नहीं है।

बेडरूम सीक्रेट्स
आप गॉसिप करना पसंद करती हैं लेकिन बेडरूम की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए। अपनी अंतरंग और बेडरूम की गंदी बातों को फ़्रेंड्स को बताना बेवकूफी है। ये प्यार भरी बातें अपने पास ही रखें।

relationship tips,relationship tips in hindi,secrets of married life,married life tips

अपने सास-ससुर के साथ आपका तालमेल
अपने ससुराल वालों के साथ आप कैसे निपटती हैं, आपको ये सब दोस्तों को बताना अच्छा लगता होगा। लेकिन सास-ससुर के साथ आपकी कैसी पट रही है यह मज़ाक का विषय नहीं है। चाहे यह अच्छा अनुभव हो या बुरा। इसे अपने दिल में ही रखें। आपके ससुराल वाले आपके किट्टी पार्टी का टॉपिक नहीं है। इसलिए ऐसी बातों को घर की दीवारों के भीतर ही रहने दें।

बिलों का भुगतान कौन करता है
आपके दोस्त नजदीकी हैं लेकिन आपके घर का कौनसा बिल कौन जमा करवाता है, ये दोस्तों को क्यूँ बताना। यदि पति के बजाय बिल आप जमा करवाती हैं तो भी इसे दोस्तों को न बताएं। पैसे की बात केवल पति-पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए, यह दोस्तों के साथ शेयर करने वाली चीज नहीं है।

घर में किसकी ज्यादा चलती है
अपने रिश्ते की गोपनीय बातें दोस्तों को कभी नहीं बताएं। हर घर में एक जने की ज्यादा चलती है, चाहे वो पति हो या पत्नी। इसका मतलब ये नहीं है कि दूसरा व्यक्ति विनम्र है। घर में कौन सीधा है, कौन तेज है, किसकी ज्यादा चलती है, ये बातें दोस्तों को न बताएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत