न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपनी खुशी के लिए जरूर करें ये 5 काम, जरूरी है मी टाइम

। अगर आप मी टाइम निकाल लेती हैं पर यह नहीं समझ पाती हैं कि करना क्या है, तो हम आपको पांच ऐसे काम बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने लिए करना चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Jul 2020 1:49:57

अपनी खुशी के लिए जरूर करें ये 5 काम, जरूरी है मी टाइम

हम सबकी लाइफ़ में कोई ऐसा शख़्स होता हैं, जिससे हम अपेक्षा करते है की वह हमारे लिए टाइम निकाले। पर इसका यह मतलब नहीं कि आप अपने लिए ‘मी टाइम’ निकालना भूल जाएं। आपको ख़ुद, अपनी ख़ुशी के बारे में सोचना चाहिए। ख़ुद के लिए टाइम निकालना चाहिए और जो पसंद है वो करना चाहिए। अगर आप मी टाइम निकाल लेती हैं पर यह नहीं समझ पाती हैं कि करना क्या है, तो हम आपको पांच ऐसे काम बता रहे हैं, जिन्हें आपको अपने लिए करना चाहिए।

things which makes you happy,5 things to keep yourself happy,Happiness,mates and me,not keeping expectations,relationship tips

अकेले शॉपिंग पर जाएं

किसी को साथ लेकर शॉपिंग पर जाने और ऑनलाइन शॉपिंग करने के बजाय बाज़ार जाकर शॉपिंग करें। और कोशिश करें कि किसी मॉल में जाने के बजाय लोकल ढंग से शॉपिंग करें। इससे आपको कई फ़ायदे मिलेंगे। पहली और सबसे अहम बात ये रहेगी कि आप अपने लिए कुछ वक़्त निकाल सकेंगी। इसके अलावा आपको अपनी पसंद के बारे में ज़्यादा पता चलेगा, क्योंकि जब हम किसी और के साथ शॉपिंग पर जाते हैं, तो उसकी पसंद ना पसंद भी पूछते हैं, तो आप इससे बच जाएंगी।

अकेले रेस्टेरेंट जाएं

बिना किसी को साथ लिए अपने मनपसंद रेस्टेरेन्ट में जाएं और जो डिश पसंद हो उसे बेहिचक ऑर्डर करें। इससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी और यहां भी आप अपनी पसंद से वाक़िफ हो पाएंगी। जब कभी हम अपने किसी दोस्त या परिवार के साथ होते हैं, तो कई बार हम वो ऑर्डर नहीं कर पाते हैं, जो करना चाहते हैं इसलिए कम से कम महीने में एक बार अकेले खाने के लिए बाहर ज़रूर जाएं।

things which makes you happy,5 things to keep yourself happy,Happiness,mates and me,not keeping expectations,relationship tips

फ़िल्में देखें

अगर आपके दोस्त अपने काम में व्यस्त हैं या जो फ़िल्म आपको देखनी है वे वह फ़िल्म नहीं देखना चाहते, तो अपने प्लान को डिब्बा बंद ना करें। तैयार होकर अकेले ही निकल जाएं अपनी ख़ुशी को पाने के लिए, क्योंकि आपकी ख़ुशी पर किसी और का अधिकार नहीं हो सकता। इससे आपके अंदर की हिचक ख़त्म होगी और अपने निर्णय लेने में परेशानी नहीं होगी।

सोलो ट्रिप पर जाएं

दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के अलावा एक प्लान अकेले घूमने का भी बनाएं। भले ही वह छोटी यात्रा क्यों ना हो, लेकिन ख़ुद को समझने और परखने का यह सबसे अच्छा मौक़ा होता है। इससे अपने प्रति और आत्मविश्वास बढ़ता है। इसके अलावा जब आप नई जगह पर नए लोगों के बीच होती हैं, तो आप दूसरों के साथ भी एक बॉन्ड बनाने की कोशिश करती हैं और आपको नई चीज़ें पता चलती हैं।

आपकी होबिस में टाइम बिताये

गाना सुनना, डांस करना, कोई वाद्य बजाना या फिर कोई स्पोर्ट्स खेलना पसंद करती हों, तो उसके लिए सप्ताह में एक बार वक़्त ज़रूर निकालें। यह आपके भीतर की भावनाओं को ज़िंदा रखने का काम करते हैं। और जब आप भावनात्मक ढंग से मज़बूत रहती हैं, तो कोई भी निर्णय लेने में आसानी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर