न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टैक्नोलॉजी के दौर में घर के बड़े ना रह जाएं पीछे, इस तरह सिखाएं उन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल

लेकिन घर के बड़े-बूढ़े इससे पिछड़ने लगे हैं, ऐसे में जरूरी है कि उनको भी इनका ज्ञान होना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 11:45:26

टैक्नोलॉजी के दौर में घर के बड़े ना रह जाएं पीछे, इस तरह सिखाएं उन्हें इंटरनेट का इस्तेमाल

वर्तमान समय टैक्नोलॉजी और इंटरनेट का हैं। जिसमें बच्चों से लेकर हर उम्र के लोग इनका इस्तेमाल करते है। आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन चलाता है और इन्टरनेट का इस्तेमाल करता हैं, हिसकी वजह से बच्चे बहुत आगे निकल गए हैं। लेकिन घर के बड़े-बूढ़े इससे पिछड़ने लगे हैं, ऐसे में जरूरी है कि उनको भी इनका ज्ञान होना चाहिए। हम यह नहीं कहते कि वे भी पूरे दिन इनको लेकर बैठे रहे, लेकिन ज्ञान होना बहुत जरूरी हैं जो उन्हें अपने बच्चों के साथ जोड़ता हैं। ऐसे में घर के छोटों का फर्ज बनता है कि उन्हें इनका इस्तेमाल करना सिखाया जाए। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको उन्हें ये चीजें सिखाने में आसानी होगी।

* उनके मन से निकाल डर

उम्रदराज लोग अपनी पर्सनल जानकारी को ऑनलाइन शेयर करने से डरते है। इसलिए सबसे पहले तो उनके मन से यह डर निकालिएं। उन्हें सोशल मीडिया और उसकी सिक्योरिटी के बारे में सही जानकारी दें। उन्हें बताएं कि जितना वो समझते है, यह उतना मुश्किल भी नहीं है।

* आसान डिवाइस से करें शुरूआत

पुरानी पीढ़ी के लोगों को कम्प्यूटर इस्तेमाल करने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। इसलिए उन्हें स्मार्टफोन के जरिए टैक्नोलॉजी से जोड़ने की कोशिश करें, जोकि उनके लिए इस्तेमाल करना आसान होगा। उन्हें ब्राउजर, यूआरएल, अपलोडिंग आदि सभी चीजों का आसान भाषा में मतलब सीखाएं।

relationship tips,technology,teach them internet,home

* कोशिश करने में करें मदद

अक्सर बड़े-बुजुर्ग स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने में घबराते है। इसलिए आप उनके पास बैठकर उनकी मदद करें। आपको प्यार से सीखाते देख वो अपनी कोशिश को ओर भी बढ़ा देंगे। आप उनके पास बैठकर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने के लिए कहें और उनकी गलती पर आराम से समझाएं।

* टैक्नोलॉजी से जुड़ने की वजन

ज्यादातर लोग इस कारण टैक्नोलॉजी से नहीं जुड़ते कि उन्हें कोई काम नहीं पड़ता। ऐसे में सबसे पहले तो तकनीक से जुड़ने के लिए उन्हें कोई ऐसी वजह दें, जिससे वो खुद भी पीछे न हट पाएं। आप उन्हें रिश्तेदार या पोते-पोतियों की तस्वीरें दिखाकर बताएं कि वह कैसे इन्हें रोज खुद देख सकते हैं। इससे उनमें सीखने का उत्साह ओर भी ज्यादा बढ़ेगा।

* कोशिश करने को कहें

आप उन्हें एक ही डिवाइस पर बार-बार कोशिश करने के लिए कहें। धीरे-धीरे उन्हें एक ही डिवाइस से इंटरनेट चलाना आ जाएगा और उसके बद आप उन्हें दूसरी डिवाइस से भी कोशिश करने के लिए कह सकते हैं। इसके अलावा आप उन्हें अपनी गैरमौजूदगी में डिवाइस को इस्तेमाल करने को कहें। इससे उनमें ओर भी कॉन्फिडेंस आएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन