न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी भी इन बातों के लिए ना रहें अपने पार्टनर पर निर्भर, बनते हैं लड़ाई का कारण

अगर आप भी एेसा करती है तो तुरंत अपनी आदत को बदल लें। हम आपको बताएंगे किन बातों के लिए आपको पार्टनर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Tue, 28 Jan 2020 1:47:43

कभी भी इन बातों के लिए ना रहें अपने पार्टनर पर निर्भर, बनते हैं लड़ाई का कारण

जब आप किसी रिश्ते में आते हैं तो आपके जीवन में बहुत से बदलाव आने लग जाते हैं। कभी-कभी आप अपने पार्टनर के सामने झुक जाते हैं उसकी हर बात को मानते हुए उसके अनुसार ढल जाते हैं। तो कभी आप अपने पार्टनर को अपने अनुसार ढालने की कोशिश करते हैं।यहां तक की आप हर बात के लिए पार्टनर पर निर्भर हो जाते हैं। लाइफ को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना बहुत जरूरी है। जब आप छोटे-छोटे काम के लिए भी अपने पार्टनर भी निर्भर रहतें हैं। तो आपकी यहीं आदत कई बार लड़ाई का कारण बनती है, जिससे रिश्ते में दूरी आने लगती है। अगर आप भी ऐसा करती है तो तुरंत अपनी आदत को बदल लें। हम आपको बताएंगे किन बातों के लिए आपको पार्टनर पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

do not depend on partner,be independent,tips to become independent,dependency on partner,relationship tips,mates and me

फैसले करना सीखें

क्या आपके साथ ऐसा हो रहा है कि आप अपने हर फैसले के लिए अपने पार्टनर पर निर्भर हों। हो सकता है आपकी ये आदत आपके रिश्ते को बचा ले लेकिन ये आपके लिए खतरे की घंटी है। आप धीरे- धीरे खुद को खोखला करती जा रही हैं। आप इसके के लिए अपने पार्टनर से भी बात करें आपका पार्टनर इसे जरूर समझेगा।

जब आपकी गलती ना हो तो खुद को दोषी ना मानें


कई बार झगड़ा होता है तो आप खुद की गलती ना होने पर भी गलती स्वीकार कर लेते हैं। ऐसा करने से आप अपने पार्टनर के सामने अपनी अहमियत को कम कर देते हैं। आप सोचते हैं कि ऐसा करने से आप झगड़े और तकरार को कम कर सकते हैं लेकिन आप ऐसा करके भूल करते है। अगर आपके साथी के साथ किसी तरह की अनबन हो गई है तो अपनी गलती ना होने पर खुद को दोषी ना ठहराएं और अपने मत पर बने रहे।

do not depend on partner,be independent,tips to become independent,dependency on partner,relationship tips,mates and me

जीवन में दोनों की बराबर भागीदारी हो

आप रिश्ते को कुछ इस तरह बनाना शुरू करें कि हर काम में आपकी और आपके पार्टनर की बराबर भागीदारी हो। आप कई बार आराम की जिंदगी के लालच में सारा बर्डन अपने पार्टनर पर डाल देती हैं इससे ये होता है कि धीरे- धीरे आपकी अहमियत कम होती चली जाती है। तो आज से ही फैसला करें कि आप हर काम में आगे रहेंगी और पार्टनर का मजबूती से साथ देंगी।

आर्थिक निर्भरता

आजकल अधिकतर महिलाएं कामकाजी होती हैं। अगर आप कमा रही है तो आपको घर के खर्चों के लिए पूरी तरह से पति पर निर्भर नहीं रहना चाहिए बल्कि इन सबको मैनेज करना चाहिए। ऑफिस से घर जाने के लिए या फिर कहीं बाहर जाने के लिए पति पर निर्भर न रहें। खुद कार चलाना सिखें। इसके अलावा आप ऑटो या टैक्सी से भी घर जा सकती है।

आत्मनिर्भर बनें

आप खुद में बहुत मजबूत और अहम हैं इसलिए जरूरी है कि अपने पार्टनर पर निर्भर ना रहें। बल्कि अपना काम खुद ही करें। कई बार महिलाएं अपनी तमाम जरूरतों के लिए अपने पार्टनर को ताकती हैं। आपको आर्थिक और भावनात्मक तमाम पहलुओं से मजबूत होना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत