न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की वजह से टली कई लड़कियों की शादी, ये सवाल पूछकर ना करें उन्हें परेशान

इसीलिए हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे सवाल जो किसी भी रिश्तेदार को होने वाली दुल्हन से नहीं करन चाहिए।

Posts by : Priyanka | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 3:30:48

कोरोना की वजह से टली कई लड़कियों की शादी, ये सवाल पूछकर ना करें उन्हें परेशान

शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। तमाम तरह की तैयारियों से लेकर दिमाग में चलने वाली उथल-पुथल लड़की को परेशान करती रहती है। कोरोना के कारण शादी में होने वाली देरी के कारण होने वाले दूल्हा-दुल्हन को थोड़ा बुरा लगना लाज़मी है।क्योकि जिस दिन का वह शादी पक्की होने से लेकर अभी तक इन्तजार कर रहे थे, वो दिन अभी कुछ दिनों के लिए टल गया है। ऐसे में कुछ लोगों के सवाल होने वाली दुल्हन को परेशान कर सकते हैं। इसीलिए हम आपको बताने जा रहें हैं कुछ ऐसे सवाल जो किसी भी रिश्तेदार को होने वाली दुल्हन से नहीं पूछना चाहिए।

coronavirus in india,marriage postponed due to corona,mates and me,relationship tips,lock down in india,coronavirus

तुम टेंशन न लो'

ऐसा कहकर आप लड़की की टेंशन को कम करने के बजाय बढ़ाने का काम करते हैं। क्योंकि होने वाली दुल्हन के दिल में तो वैसे ही उथल-पुथल मची होती है। और जिस दिन के लिए उसने अपने मन को तैयार किया और बहुत सी तैयारियां की वो एकदम से टल गया है। ऐसे में आपके ये कहने से कि तुम टेंशन न लो, ये जाहिर करता है कि आप उसे और ज्यादा तनाव में रहने के लिए कह रही हैं।

वजन के बारे में

होने वाली दुल्हन से उसके वजन को लेकर कुछ नहीं कहना चाहिए। कई बार ये सलाह दी जाती है कि शादी जितने दिन के लिए पोस्टपोंड हुई है, उतने दिन अपने वजन घटाने पर ही ध्यान दे लो। दुल्हन से ये न कहें कि वो 'अपना वजन घटा ले', या फिर ये न पूछें कि 'तुम अपने शादी के जोड़े में फिट तो हो जाओगी न?' वैसे भी किसी के वजन के बारे में बोलने का अधिकार आपका नही है। मोटा या पतला होना उसकी पसंद पर निर्भर करता है।

coronavirus in india,marriage postponed due to corona,mates and me,relationship tips,lock down in india,coronavirus

तुम शादी के लिए तैयार हो न?

ऐसे समय में रिश्तेदार लड़की से ये सवाल भी कर सकते हैं। क्या तुम शादी के लिए तैयार हो? एक तो वैसे ही लड़की डर और शंकाओं में घिरी रहती है। ऊपर से आप उसे ऐसे सवाल पूछ कर दुविधा में डाल देते हैं।

गॉसिप ना करें

इस समय होने वाली दुल्हन को ये बताने की जरूरत नहीं है कि कौन उसके बारे में क्या कह रहा है। क्योंकि होने वाली दुल्हन वैसे ही बहुत सारे तनाव में होती है। ऊपर जब आप इस तरह की गॉसिप के बारे में बताते हैं तो उसे अपने रिश्ते के टूटने का डर सताने लगता है। उसे लगता है कि कहीं ये सारी बातें किसी ने उसके ससुराल में तो नहीं कह दी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर