न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के लिए देखने जा रहे है लड़की, भूलकर भी ना करें ये सवाल

यदि आप भी लड़की देखने जा रहे हैं तो भूलकर भी यह सवाल लड़की से ना करें।

Posts by : Priyanka | Updated on: Wed, 05 Feb 2020 12:33:34

शादी के लिए देखने जा रहे है लड़की, भूलकर भी ना करें ये सवाल

शादी करना किसी भी लड़के और लड़की के जीवन का अहम फैसला होता है। यह फैसला काफी सोच समझ के बाद लिया जाता है, क्योंकि इस एक फैसले के बाद आपकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। हमारे देश में आज के समय में भी ज्यादातर लोग अरेंज मैरिज को सही मानते हैं। जब लव मैरिज होती है तो जाहिर तौर पर लड़का और लड़की एक दूसरे से अच्छी तरह परिचित होते हैं। लेकिन जब अरेंज मैरिज होती है तो दोनों को ही एक दूसरे के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं होता है। यही कारण है कि लड़का लड़की को पहले मिलवाया जाता है ताकि वे एक दूसरे को थोड़ा जान सकें। लेकिन कई बार पहली मुलकात के दौरान लड़के ऐसे सवाल कर लेते हैं जो लड़कियों को बिलकुल भी पसंद नहीं आते और नतीजन में रिश्ते के लिए इनकार कर देती हैं। ऐसे में सब कुछ सही होते हुए भी कुछ गलत सवाल एक रिश्ते को शुरू नहीं होने देते। यदि आप भी लड़की देखने जा रहे हैं तो भूलकर भी यह सवाल लड़की से ना करें।

asking questions to girl,questions to girls,questions for arrange marriage,girls questions,mates and me relationship tips

क्या आपका पहले कोई ब्वॉयफ्रेंड था?

जब आप शादी के लिए लड़की देखने जा रहे हैं तो पहली मुलाकात कई मायनों में बहुत खास होती है। इसमें आपको बहुत सोच समझ कर सवाल करने चाहिए। कई लोग लड़की से उसके पास्ट रिलेशनशिप से जुड़े सवाल करने लगते हैं। कोई लड़की इन सवालों को पसंद नहीं करेगी, क्योंकि ऐसे सवाल के जवाब देना आपके सामने बैठी लड़की के लिए बहुत अजीब हो जाता है। इसलिए ऐसे सवाल से बचने की कोशिश करें।

सैलेरी को ना दें तवज्जो

यदि लड़की वर्किंग है तो पहली मुलाकात में भूलकर भी उससे सैलेरी ना पूछें। इस तरह के सवाल लड़की के दिमाग में आपकी गलत इमेज बनाते हैं। यह सवाल दर्शाता है कि आपकी दिलचस्पी रिश्ते से ज्यादा रुपयों में है। जॉब प्रोफाइल, एक्सपीरियंस, फ्युचर प्लान को लेकर सवाल कर सकते हैं।

asking questions to girl,questions to girls,questions for arrange marriage,girls questions,mates and me relationship tips

खाना बनाना जानती हो?

आमतौर पर लड़के से ज्यादा लड़के के घरवाले लड़की से पूछते हैं कि खाना बनाना आता है क्या-क्या बना लेती है वगरह-वगरह। लेकिन आज के दौर में लड़कियां अपने करियर और जॉब में इतना बिजी होती हैं कि उनके पास खाना बनाने का समय नहीं होता है। इसलिए लड़के को ये सवाल तो नहीं पूछना चाहिए ताकि उन्हें अनंजाने में तकलीफ पहुंच जाए। आमतौर पर हर लड़की को काम चलने वाला खाना बनाना आता ही होता है, नहीं तो वह शादी से पहले सीख ही लेती है।

तुम अपने एक्स के साथ कितनी सीरियस थी?


किसी भी लड़की के लिए उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड के बारे में पूछना उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। पास्ट को लेकर कभी बात न करें। आपको उनके साथ नई लाइफ की शुरुआत करनी है तो आपका फोकस उनके पास्ट की बजाय वर्तमान पर होना चाहिए।

जॉब और घर मैनेज कर लोगी?

आपका यह सवाल लड़की को परेशान कर सकता है क्योंकि लड़की यह सोचकर दूसरे घर जाती है कि उसे वहां पति और ससुराल वालों का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में यह सवाल उसे यह महसूस कराएगा कि भविष्य में जॉब और घर को साथ मैनेज करने की जिम्मेदारी सिर्फ उसकी ही रहेगी। इससे लड़की के ज़हन में ससुराल और आपको लेकर नेगेटिव इमेज बन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत