न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक-दूसरे को समझने में मदद करेगी शादी से पहले काउंसलिंग, जानें फायदें

अगर आपको लगता है कि आपको इसकी जरुरत नहीं है तो एक बार इसके फायदों के बारे में जान लें-

Posts by : Priyanka | Updated on: Fri, 24 Jan 2020 2:34:44

एक-दूसरे को समझने में मदद करेगी शादी से पहले काउंसलिंग, जानें फायदें

आज के समय में अधिक से अधिक जोड़े शादी से पहले काउंसलिंग लेना या फिर परामर्श लेने की ओर अग्रसर हो रहे हैं। क्योकि आजकल रिश्तों में स्थिरता और एकदूसरे के लिए धैर्य खत्म होता जा रहा है, जिस के चलते विवाह के बाद पतिपत्नी एकदूसरे को समझने के बजाय छोटीछोटी बातों पर झगड़ने लगते हैं। नतीजन बात अलगाव तक पहुंच जाती है। ऐसे में जरूरी है कि रिश्तों में अंतरंगता और उन्हें अटूट बनाए रखने के लिए शादी से पहले काउंसलिंग ली जाए। इस से दंपतियों को चीजों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। क्या आप शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। तो शादी से पहले एक बार काउंसलिंग के लिए जरूर जाएं। अगर आपको लगता है कि आपको इसकी जरुरत नहीं है तो एक बार इसके फायदों के बारे में जान लें-

counseling before marriage,marriage counseling,why counseling is necessary before marriage,mates and me,relationship tips

व्यवहारिक सोच

शादी का मतलब है कि दूसरे इंसान के साथ अपनी जिंदगी को बनाना। काउंसलर, कपल्स की मदद करते हैं ताकि वे वर्तमान के साथ ही अपने भविष्य के बारे में भी सोच सकें। क्या आप दोनों को बच्चे पसंद है? अपने फ्यूचर सास-ससुर के साथ आपका रिश्ता कैसा है? आप दोनों में से ज्यादा पैसा कौन कमाता है? इस तरह की बातें भी शादी से पहले एक दूसरे के बारे में जानना बहुत जरूरी है क्योंकि एक सफल शादीशुदा रिश्ते के लिए सिर्फ प्यार नहीं प्रैक्टिकल सोच की जरूरत होती है।

सवालों के जवाब

शादी को लेकर लड़के लड़की दोनों के मन में शारीरिक के अलावा रिश्ते निभाने संबंधी अनेक सवाल होते हैं पर उनका सही जवाब न दोस्तों के पास होता है न परिवार वालों के पास ऐसे में एक ही ऐसा शख्स होता है जो उनकी शंकाओं का समधान कर सकता है। मैरिज काउंसलिंग का फायदा यह भी होता है कि दोनों पार्टनर जो एक दूसरे से इन विषयों पर बात करने से झिझकते हैं वे एक दूसरे से खुल जाते हैं और दोनों के बीच बेहतर संवाद स्थापित होता है।

counseling before marriage,marriage counseling,why counseling is necessary before marriage,mates and me,relationship tips

खुलापन आना

बहुत सी जोडि़यां ऐसी होती हैं जो शुरूआत में शादी से पहले बात करने से झिझकती हैं और एक-दूसरे से अपनी समस्याओं को बताने से घबराती हैं। आज के समय में भागदौड़ की जिंदगी और तनाव के कारण लोग एक-दूसरे की समस्याओं को समझ नहीं पाते या फिर दूर भागते हैं। ऐसे में शादी के परामर्श के दौरान जोडि़यां आपस में एक-दूसरे से खुल जाती हैं। शादी से पहले काउंसलिंग एक ऐसी स्थिति है जब दोनों पार्टनर एक दूसरे के साथ बेहतर तरीके से संवाद कर सकते हैं।

गंभीर बातों की चर्चा

काउंसलर, कपल्स से सिर्फ पॉजिटिव बातें ही नहीं करते बल्कि वह ऐसे मुद्दों को भी उठाता है जिसके बारे में लोग बात नहीं करना चाहते या जिससे उन्हें परेशानी होती है। आप पर किसी का कोई उधार तो नहीं है, धर्म को लेकर आपकी सोच कैसी है, आपकी बुरी आदतें, जीवन में हुई कुछ बुरी घटनाएं, सबसे बड़ा डर, इस तरह की बातों से एक कपल, शादी से पहले ही जान लेता है कि दूसरा शख्स कैसा है।

शादी की शिक्षा

काउंसलिंग के दौरान आपको शादीशुदा जीवन में आने वाली सामान्य कठिनाईयों और उनसे बचने के उपाय के बारे में भी बताया जाता है। साथ ही शादी के फायदे और अपनी शादी को कैसे सफल बनाएं इसके बारे में भी जानकारी मिलती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर