न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम उम्र को चुनें अपना साथी, जीवन सुखमय और दर्द रहित होगा

शादी दो व्यक्तियों का मिलन है, जिसके बाद वो दो शरीर एक आत्मा हो जाते हैं। ऐसे में हो सके तो विवाह के वक्त अपने उम्र के अनुरूप साथी को तलाश करना चाहिए।

Posts by : Hema | Updated on: Mon, 26 Mar 2018 3:15:47

हम उम्र को चुनें अपना साथी, जीवन सुखमय और दर्द रहित होगा

भारतीय समाज में शादी के लिए कहा जाता है लडक़ी की उम्र लडक़े से कम होनी चाहिए। ऐसा क्योंकर कहा गया है इसका विशेष कारण तो नहीं पता लेकिन जहाँ तक हमारी सोच जाती है इसका कारण यह माना जाता है कि इससे लडक़ी हमेशा लडक़े से दबी रहेगी। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। शादी दो व्यक्तियों का मिलन है, जिसके बाद वो दो शरीर एक आत्मा हो जाते हैं। ऐसे में हो सके तो विवाह के वक्त अपने उम्र के अनुरूप साथी को तलाश करना चाहिए।

शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें पति-पत्नी के बीच सही तालमेल होना बेहद जरूरी है, शादीशुदा जिंदगी जीवन की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है और इस जिम्मेदारी में पति-पत्नी के बीच सामंजस्य का होना बहुत जरूरी है अन्यथा इस प्रेम के रिश्ते को नफरत का रिश्ता बनने में समय नहीं लगता। क्या आपको पता है कि शादी के वक्त दोनों पार्टनर के उम्र के बीच का अंतर उनके वैवाहिक जीवन के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। आप किसी से शादी कर रहे हैं और वो ऐसे किसी लडक़े या लडक़ी से जिसकी उम्र में आपसे बहुत ज्यादा फर्क है। तो आप खुद सोचिये की उनकी सोच और आपकी सोच में कितना फक़ऱ् होगा, लाइफ स्टाइल में कितना फक़ऱ् होगा, इसके अलावा और बहुत सी बातें होती हैं जहां आपको शादी के बाद एक दूसरे से कई बार अलग होना पड़ता है। दोनों के उम्र में अधिक फासले होने पर शादी नहीं करनी चाहिए। लडक़ा और लडक़ी की उम्र में यदि अधिक गैप हो तो शादी क्यों नहीं करनी चाहिए, आइए जानते हैं उन कारणों को जिनको जानने की इच्छा आपके मन में तीव्र हो रही है—

* सोच नहीं मिल पान

सोच न मिलना किसी भी रिश्ते को खराब ही करता है अब कोई काम है जो की आप दोनों पार्टनर से जुड़ा हो। लेकिन दोनों के करने के तरीके में फक़ऱ् हो और दोनों अपने हिसाब से करना चाहते हो। लेकिन दोनों ही अपने आप को प्राथमिकता देते हैं जिससे कई बार आपको अनबन का सामना करना पड़ता है। और सोच जब तक नहीं मिलती है तब तक किसी भी रिश्ते को निभाने में आपको केवल परेशानी ही होती है।

life partner of same age,marriage tips,relationship

* एक-दूसरे को समझने में परेशान

कई बार ऐसा होता है कि अधिक गैप होने के कारण विवाहित जोड़े को एक-दूसरे को समझने में परेशानी होती है। कभी ऐसा भी होता है कि कोई ज्यादा मैच्योर होते है तो किसी में नादानी ही रहती है जिस वजह से दोनों के रिश्तों में खटास आने की संभावना बढ़ जाती है। अधिक गैपिंग की वजह से अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि आप समझाना कुछ चाहते है और सामने वाला कुछ और समझ लेता है। जिससे कई परेशानी उत्पन्न होती है।

* रहन सहन का अलग तरीका

अब अधिक उम्र का गैप हो तो दोनों के रहन सहन के तरीके में भी फक़ऱ् होता है। और दोनों में से कोई भी अपने लाइफस्टाइल को बदलना नहीं चाहता है। तो इसके कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और एक दूसरे को बदलने के चक्कर में हमेशा कोई न कोई परेशानी होती ही रहती है। इसीलिए शादी के लिए दो से तीन साल का गैप होना ठीक है उससे अधिक आज के तेजी से आगे बढऩे वाले समय में जनरेशन गैप का काम करता है।

* जनरेशन गैप

अक्सर देखा जाता है कि लोग नौकरी के इंतजार में या अन्य कारणों से लेट से शादी करते है जिस वजह से उनकी शादी अपने से काफी कम उम्र की लडक़ी के साथ करना पड़ती है। इस स्थिति में उनलोगो के रिश्तों में जनरेशन गैप हो जाती है जो कि उनके वैवाहिक जीवन के लिए काफी नुकसानदायक होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती