न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद सभी की जिंदगी में आते है ये 6 बदलाव, जानें और महसूस करें

अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे कौन से बदलाव है, जो शादी के बाद आना स्वभाविक है तो हम आपको ऐसे 6 बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए चुनौतियां बन सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 4:45:55

शादी के बाद सभी की जिंदगी में आते है ये 6 बदलाव, जानें और महसूस करें

शादी हर व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन होता है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप इसके लिए कितने तैयार हैं। जब आप अपने जीवनसाथी के साथ रहना शुरू करते हैं तो बदलाव आना अनिवार्य है। आप शादी के बाद शुरू हुई चुनौतियों को कैसे लेते हैं और खुद को इन बदलावों में कैसे ढालते हैं यह आपके रिश्ते की दिशा को दिखाता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे कौन से बदलाव है, जो शादी के बाद आना स्वभाविक है तो हम आपको ऐसे 6 बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए चुनौतियां बन सकते हैं।

जब आप अपने जीवनसाथी के साथ नए सफर की शुरुआत करते हैं तो आपका पार्टनर आपकी मजबूतियों के साथ-साथ आपकी कमजोरियों को भी पहचानने लगते हैं। शादी के बाद ऐसे कई क्षण आएंगे, जब आप आश्चर्यचकित होंगे। हर हालात में आपको अपने दिल और आत्मा से अपने जीवनसाथी पर विश्वास करने की जरूरत होगी। शुरुआत में यह बहुत आसान नहीं होगा लेकिन समय के साथ चीजें सही होने लगती है।

how does marriage change your life,problems in marriage life,marriage problems,marriage life,relationship,mates and me

- किसी भी व्यक्ति के लिए शादी से पहले अपने ससुराल वालों के बारे में कोई धारणा तय कर लेना आम बात है। हालांकि शादी के बाद ही रिश्तों की असलियत सामने आती है कि हमारे सुसराल वाले कैसे हैं। लेकिन यह बहुत जरूरी है कि ये हमारे जीवन पर बहुत ही गंभीर प्रभाव डालता है।

- आपसी सहमति बहुत बढ़िया चीज है। शादी के बाद शुरुआती दिन मौज-मस्ती भरे होते हैं इसमें कोई शक नहीं है। आप ऐसी चीजों का अनुभव करेंगे, जिनके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। शादी के बाद परिवार व दोस्तों के घर जाना या फिर घर का सामान खरीदने के लिए आप बहुत सा वक्त साथ में बिताएंगे। और एक वक्त ऐसा आएगा कि आपको लगने लगेगा कि कुछ वक्त अकेले में बिताना चाहिए जैसा कि शादी से पहले हुआ करता था। इस तरह के विचार आने पर आप घुटन महसूस करने लगेंगे और विश्वास मानिए यह बहुत मुश्किल भरा होगा।

- सामान्य परिस्थितियों में दो लोगों के बीच जिम्मेदारियों को बांटने में कमी आ जाती है। लेकिन शादी में ऐसा नहीं होता। हर बीतते साल के साथ जिम्मेदारियां बढ़ने लगती हैं। और जिम्मेदारियों से हमारा तात्पर्य केवल लक्ष्यों से नहीं है। जब आप किसी से शादी करते हैं तो आपको अपने पार्टनर की भी जिम्मेदारी उठानी होती है।

- यह कहना बहुत आसान है कि प्यार आपको खुश रखने के लिए काफी है। लेकिन प्यार आपके रहने के लिए छत नहीं देगा और न ही आपकी थाली में खाना। यह सिर्फ पैसा ही कर सकता है। आपको बड़ा घर, गाड़ी खरीदने, बच्चों को पढ़ाने और अपने घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ेगी है। शादी आपको अपने घर की अच्छे से देखभाल के साथ-साथ जिंदगी में पैसों के महत्व को भी समझाती है।

- यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन सभी वैवाहिक जोड़े एक-दूसरे से प्यार नहीं करते। अधिकतर अरेंजड मैरिज में जहां थोड़ी बहुत बात करने के बाद अपने पार्टनर से शादी के लिए कहा जाता है वहां विवाह के बाद प्यार ढूंढने की आशा होती है। हालांकि प्यार हो सकता है लेकिन ऐसी भी संभावना होती है कि प्यार न हो। इसके अलावा बहुत से लोगों को शादी के लंबे अरसे बाद एक-दूसरे के प्यार का अहसास होता है लेकिन सभी के साथ ऐसा नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत